मुंबई इंडियंस (फोटो-सोशल मीडिया)
IPL Teams With Over 100 Wins: आईपीएल 2026 का शानदार आगाज हो चुका है। यह आईपीएल का 19वां सीजन है। अब तक सभी टीमों ने लगभग 1-1 मुकाबला खेल लिया है। अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल 15 टीमों ने हिस्सा लिया है। इस दौरान केवल 7 टीमों ने ही जीत का शतक लगाया है। आईपीएल के इतिहास में 7 टीमें 100 से ज्यादा मुकाबला जीतने में कामयाब रही है।
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम है। मुंबई की टीम ने अब तक कुल 152 मुकाबले जीते हैं। आइए, जानते हैं आईपीएल में 100 से ज्यादा मुकाबला जीतने वाली कौन सी टीम है। इसमें वहीं टीम शामिल है, जो 2008 से लेकर अभी तक इस टूर्नामेंट में बनी हुई है।
| टीम | समयावधि | मैच | जीते | हारे |
|---|---|---|---|---|
| चेन्नई सुपर किंग्स | 2008-2026 | 255 | 142 | 110 |
| दिल्ली कैपिटल्स | 2008-2026 | 268* | 119 | 140 |
| कोलकाता नाइट राइडर्स | 2008-2026 | 267 | 135 | 126 |
| मुंबई इंडियंस | 2008-2026 | 279* | 152 | 122 |
| पंजाब किंग्स | 2008-2026 | 265 | 121 | 139 |
| राजस्थान रॉयल्स | 2008-2026 | 237 | 115 | 115 |
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 2008-2026 | 272 | 133 | 132 |
मुंबई इंडियंस: पांच बार की आईपीएल चैंपियन ने अब तक कुल 277 मैच खेले हैं, जिसमें 152 जीते और 122 गंवाए। इस दौरान 4 मुकाबले टाई (2 टाई+जीत, 2 टाई+हार) रहे और 2 मैच बेनतीजा रहे।
चेन्नई सुपर किंग्स: पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम ने साल 2008 से अब तक कुल 255 मैच खेले, जिसमें 142 मुकाबले जीते। इस दौरान टीम ने 110 मुकाबले गंवाए। 1 मैच टाई (टाई+हार) रहा, जबकि 2 मैच बेनतीजा रहे।
कोलकाता नाइट राइडर्स: तीन बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर चुकी इस टीम ने साल 2008 से अब तक कुल 267 मैच खेले, जिसमें 135 जीते। इस दौरान केकेआर ने 126 मुकाबले गंवाए, जबकि 4 मैच टाई (1 टाई+जीत, 3 टाई+हार) रहे। इनके अलावा, 2 मुकाबले बेनतीजा रहे।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: बीते सीजन आईपीएल का खिताबी सूखा समाप्त करने वाली इस टीम ने अब तक 272 मैच खेले हैं, जिसमें 133 जीते। इस बीच आरसीबी को 132 मुकाबले गंवाने भी पड़े हैं। 3 मुकाबले टाई (2 टाई+जीत, 1 टाई+हार) रहे, जबकि 4 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकल सका।
यह भी पढ़ें: Jasprit Bumrah ने रचा इतिहास, मुंबई इंडियंस के लिए ऐसा कारनामा करने वाले चौथे खिलाड़ी बने
पंजाब किंग्स: इस टीम ने आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 265 मैच खेले हैं, जिसमें 121 मैच जीते। यह टीम साल 2008 से अब तक कुल 139 मैच गंवा चुकी है। इस दौरान 4 मैच टाई (3 टाई+जीत, 1 टाई+हार) रहे, जबकि 1 मुकाबले का नतीजा नहीं निकला।
दिल्ली कैपिटल्स: इस टीम ने आईपीएल इतिहास में कुल 267 मैच खेले, जिसमें 119 जीते और 140 गंवाए। इस दौरान 5 मैच टाई (4 टाई+जीत, 1 टाई+हार) रहे और 3 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकल सका।
राजस्थान रॉयल्स: साल 2008 में आईपीएल का पहला संस्करण जीतने वाली इस टीम ने अब तक कुल 237 मैच खेले हैं, जिसमें 115 जीते और इतने ही मैच गंवाए। इस दौरान 4 मैच टाई (2 टाई+जीत, 2 टाई+हार) रहे। 3 मुकाबले का नतीजा नहीं निकला।
| टीम | समयावधि | मैच | जीते | हारे | W/L | %W |
|---|---|---|---|---|---|---|
| चेन्नई सुपर किंग्स | 2008-2026 | 255 | 142 | 110 | 1.279 | 56.12 |
| डेक्कन चार्जर्स | 2008-2012 | 75 | 29 | 46 | 0.630 | 38.66 |
| दिल्ली कैपिटल्स | 2008-2026 | 268* | 119 | 140 | 0.872 | 46.59 |
| गुजरात लायंस | 2016-2017 | 30 | 13 | 16 | 0.764 | 43.33 |
| गुजरात टाइटंस | 2022-2026 | 61 | 37 | 24 | 1.541 | 60.65 |
| कोच्चि टस्कर्स केरला | 2011 | 14 | 6 | 8 | 0.750 | 42.85 |
| कोलकाता नाइट राइडर्स | 2008-2026 | 267 | 135 | 126 | 1.054 | 51.32 |
| लखनऊ सुपर जायंट्स | 2022-2026 | 59 | 30 | 28 | 1.071 | 51.72 |
| मुंबई इंडियंस | 2008-2026 | 279* | 152 | 122 | 1.241 | 55.39 |
| पुणे वारियर्स | 2011-2013 | 46 | 12 | 33 | 0.363 | 26.66 |
| पंजाब किंग्स | 2008-2026 | 265 | 121 | 139 | 0.885 | 46.96 |
| राजस्थान रॉयल्स | 2008-2026 | 237 | 115 | 115 | 1.000 | 50.00 |
| राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स | 2016-2017 | 30 | 15 | 15 | 1.000 | 50.00 |
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 2008-2026 | 272 | 133 | 132 | 1.015 | 50.37 |
| सनराइजर्स हैदराबाद | 2013-2026 | 198 | 94 | 99 | 0.931 | 48.22 |