IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में घातक गेंदबाज की हुई एंट्री, चोट के कारण ब्रायडन कार्स हुए बाहर
IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को शामिल किया गया है। उन्हें चोटिल ब्रायडन कार्स की जगह 75 लाख में टीम में शामिल किया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
दिलशान मदुशंका (फोटो-सोशल मीडिया)
IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के बचे हुए मैचों के लिए एक बड़ा बदलाव किया है। हैदराबाद ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को अपनी टीम में शामिल किया है। उन्हें इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स की जगह स्क्वॉड में लिया गया है, जो इस सीजन से बाहर हो गए हैं। ब्रायडन कार्स चोट के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
तेज गति और नई गेंद से स्विंग कराने की क्षमता के लिए जाने जाने वाले मदुशंका ने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 70 से अधिक विकेट हासिल किए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 75 लाख रुपये की कीमत पर टीम में जोड़ा है। मदुशंका पहले भी आईपीएल में खेल चुके हैं, जहां वे मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रहे थे। मुंबई इंडियंस के साथ उनका अनुभव अब सनराइजर्स के लिए अहम साबित हो सकता है।
🚨 Player replacement 🚨@SunRisers pick Dilshan Madushanka as injury replacement for Brydon Carse. 🔽 More details | #TATAIPL | #KhelBindaas https://t.co/uj28Wi63A9 — IndianPremierLeague (@IPL) April 14, 2026
सम्बंधित ख़बरें
IPL: शुभमन गिल ने वो कर दिखाया, जो आजतक नहीं कर सका कोई कप्तान, IPL के इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा
IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, जो गेल-विराट न कर सके, वो इस ‘वंडर बॉय’ ने कर दिखाया!
IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक
एलिमिनेटर के बाद क्वालीफायर-2 में भी शतक बनाने से चूके वैभव सूर्यवंशी, RR ने GT के सामने रखा 215 रन का टारगेट
IPL 2026 से हैदराबाद के दूसरे खिलाड़ी हुए बाहर
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह सीजन लगातार चोटों से प्रभावित रहा है। ब्रायडन कार्स इस सीजन में चोट के कारण बाहर होने वाले टीम के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स भी चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। एडवर्ड्स की जगह टीम ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज डेविड पेन को शामिल किया था। पेन ने 28 मार्च को बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सनराइजर्स के लिए आईपीएल डेब्यू किया, जहां उन्होंने अपने पहले ही मैच में दो विकेट हासिल किए।
यह भी पढ़ें: Praful Hinge ने डेब्यू में मचाया तहलका, क्रिकेट के लिए बहन की शादी का रिसेप्शन छोड़ा; ऐसी है उनकी कहानी
हैदराबाद को मिली दूसरी जीत
इस मुकाबले में टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। जिसमें ईशान किशन ने 91 रनों की पारी खेली। वहीं इस लक्ष्य की पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम 159 रनों पर ऑलआउट हो गई। हैदराबाद के लिए प्रफुल्ल ने 4 और साकिब हुसैन ने 4 विकेट चटकाए। इस जीत के साथ हैदराबाद ने दूसरी जीत दर्ज की है। जबकि राजस्थान रॉयल्स को पहली हार का सामना करना पड़ा है।
IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का अपडेटेड स्क्वॉड
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, इशान मलिंगा, सलिल अरोड़ा, डेविड पायने, शिवम मावी, जीशान अंसारी, कामिंडू मेंडिस, दिलशान मदुशंका, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, पैट कमिंस.
