Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL 2026 के रिटेंशन से पहले हुए कई बड़े ट्रेड, जडेजा और सैमसन की जर्सी का रंग बदला

IPL 2026 Player Trade updates: रवींद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स और संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल, साथ ही मयंक मार्कंडेय, सैम कुरेन, मोहम्मद शमी और अर्जुन तेंदुलकर भी टीम बदलेंगे।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Nov 15, 2025 | 01:15 PM

आईपीएल 2026 ट्रेड (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

IPL 2026 Retention: आईपीएल 2026 के रिटेंशन से पहले कई टीमों ने बड़े बदलाव किए हैं। रिटेंशन लिस्ट से पहले आईपीएल 2026 के लिए 8 बड़े खिलाड़ी इधर से उधर हुए हैं। इसमें रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, सैम करन, नीतीश राणा और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी शामिल है।

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अब राजस्थान रॉयल्स में शामिल हो गए हैं। राजस्थान रॉयल्स में शामिल होते ही अब वो आईपीएल 2026 में टीम का कमान भी संभालेंगे। वहीं भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो गए हैं।

जडेजा 14 करोड़ में राजस्थान में हुए शामिल

रवींद्र जडेजा ने पिछले 12 सीजन में सीएसके के लिए 254 से अधिक आईपीएल मैच खेले, जिनमें उन्होंने 3,260 रन बनाए और 170 विकेट लिए। जडेजा अब लीग के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। ट्रेड एग्रीमेंट के तहत उनकी फीस 18 करोड़ रुपये से घटाकर 14 करोड़ रुपये कर दी गई है।

संजू सैमसन अपनी मौजूदा 18 करोड़ रुपये की फीस पर सीएसके का प्रतिनिधित्व करेंगे। सीनियर खिलाड़ी ने 2013 में आईपीएल डेब्यू के बाद अधिकांश सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले, जबकि 2016 और 2017 में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व किया।

मयंक मार्कंडेय लौटे मुंबई में

इस ट्रेड सत्र में और भी बड़े बदलाव हुए हैं। लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से मुंबई इंडियंस में वापस आएंगे। मार्कंडेय को केकेआर ने 30 लाख रुपये में खरीदा था और वही फीस उन्हें मुंबई में जारी रहेगी। उन्होंने पहले भी 2018, 2019 और 2022 में मुंबई इंडियंस के लिए खेला है।

इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन चेन्नई सुपर किंग्स से राजस्थान रॉयल्स में ट्रांसफर होंगे, अपनी मौजूदा 2.4 करोड़ रुपये की फीस पर। 27 वर्षीय खिलाड़ी ने अब तक 64 आईपीएल मैच खेले हैं।

हैदराबाद से लखनऊ गए मोहम्मद शमी

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अब लखनऊ सुपर जायंट्स में खेलते दिखें। लखनऊ ने शमी को हैदराबाद से 10 करोड़ में लिया है। शमी को आईपीएल 2025 के ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 करोड़ में अपने टीम में शामिल किया था। अब शमी इस प्राइस पर लखनऊ चले गए हैं।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: मुंबई इंडियंस से जुड़े वेस्टइंडीज के शेरफेन रदरफोर्ड, ट्रेड के जरिए टीम में हुए शामिल

वहीं अर्जुन तेंदुलकर को भी लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने टीम में शामिल कर लिया है। लखनऊ ने मुंबई को 30 लाख रुपए देकर अर्जुन को टीम में शामिल किया। अर्जुन पहले मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे थे।

मुंबई में शामिल हुए शार्दुल ठाकुर और रदरफोर्ड

आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने शार्दुल ठाकुर और शरफेन रदरफोर्ड को शामिल किया है। शार्दुल ठाकुर को लखनऊ सुपर जायंट्स से और रदरफोर्ड को गुजरात टाइटंस से अपने टीम में शामिल किया।

Ipl 2026 player trade list updates sanju samson officially joins csk jadeja move to rajasthan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 15, 2025 | 01:02 PM

Topics:  

  • Cricket
  • IPL
  • Ravindra Jadeja
  • Sanju Samson

सम्बंधित ख़बरें

1

BCCI से MS Dhoni को मिलती है कितनी पेंशन, गावस्कर-तेंदुलकर को भी मिलते हैं इतने रुपये

2

IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस को लगा बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज 2 महीनों के लिए क्रिकेट से हुआ दूर

3

WPL 2026 के बाद भारतीय महिला टीम में होगा बड़ा बदलाव, नए कोच की होगी एंट्री

4

BCCI ने मुस्तफिजुर रहमान के IPL में हिस्सा लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हमें बांग्लादेशी खिलाड़ी…

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.