IPL 2026 Mini Auction की तारीख तय, जानें कब और कहां लगेगी खिलाड़ियों की बोली

IPL 2026 Mini Auction: बीसीसीआई ने पुष्टि की है कि आईपीएल 2026 नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगी। रिटेंशन के बाद 173 खिलाड़ी बरकरार, 77 स्लॉट और ₹237.55 करोड़ का कुल पर्स उपलब्ध रहेगा।
IPL 2026 Mini Auction की तारीख तय, जानें कब और कहां लगेगी खिलाड़ियों की बोली
आईपीएल ऑक्शन (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

IPL 2026 Mini Auction Date Confirmed: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन के डेट का ऐलान कर दिया है। आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में आयोजित की जाएगी। यह घोषणा उस समय की गई, जब 15 नवंबर को रिटेंशन की समयसीमा समाप्त होते ही सभी 10 फ्रेंचाइज़ियों ने अपने रिटेन और रिलीज़ किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी की।

आईपीएल का ऑक्शन एक बार फिर से भारत के बाहर होगा। यह तीसरा मौका है जब आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी भारत से बाहर आयोजित की जाएगी। इससे पहले 2024 की नीलामी दुबई में और 2025 की नीलामी जेद्दा में हुई थी। 2026 की नीलामी एक दिवसीय आयोजन होगी।

कुल 173 खिलाड़ी किए गए रिटेन

बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि आईपीएल 2026 सीजन के लिए खिलाड़ी रिटेंशन विंडो 15 नवंबर 2025 को बंद हुई, जिसमें कुल 173 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है। वहीं 49 विदेशी खिलाड़ी को भी रिटेन किया गया। अब मिनी ऑक्शन में सभी टीमें 77 खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगे। सभी 10 फ्रेंचाइजियों के पास कुल 237.55 करोड़ का पर्स उपलब्ध है।

रिटेंशन के मामले में पंजाब किंग्स सबसे आगे रही, जिसने 21 खिलाड़ियों को बरकरार रखा। वहीं मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स ने 20-20 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। प्रत्येक टीम के पास अधिकतम 25 खिलाड़ियों की टीम रखने का विकल्प है।

केकेआर के पास सबसे ज्यादा पैसे

बोर्ड के मुताबिक, कोलकाता नाइट राइडर्स नीलामी में ₹64.3 करोड़ की सबसे बड़ी राशि के साथ उतरेगी, जिससे वह अधिकतम 13 स्लॉट भर सकेगी, जिनमें 6 विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के पास ₹43.4 करोड़ का पर्स उपलब्ध होगा, जिससे वह नौ स्लॉट भर सकती है।

सभी 10 फ्रेंचाइजियों के पास बचे इतने पैसे

फ्रेंचाइज़ी खिलाड़ी संख्या विदेशी खिलाड़ी कुल खर्च (₹ करोड़) उपलब्ध सैलरी कैप (₹ करोड़) उपलब्ध स्लॉट विदेशी स्लॉट
चेन्नई सुपर किंग्स 16 4 81.6 43.4 9 4
दिल्ली कैपिटल्स 17 3 103.2 21.8 8 5
गुजरात टाइटन्स 20 4 112.1 12.9 5 4
कोलकाता नाइट राइडर्स 12 2 60.7 64.3 13 6
लखनऊ सुपर जायंट्स 19 4 102.05 22.95 6 4
मुंबई इंडियंस 20 7 122.25 2.75 5 1
पंजाब किंग्स 21 6 113.5 11.5 4 2
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 17 6 108.6 16.4 8 2
राजस्थान रॉयल्स 16 7 108.95 16.05 9 1
सनराइजर्स हैदराबाद 15 6 99.5 25.5 10 2
कुल 173 49 1012.45 237.55 77 31

हालांकि यह एक “छोटी नीलामी” कही जा रही है, लेकिन केकेआर और सीएसके जैसी टीमों के बड़े पर्स इसे खासा प्रतिस्पर्धी और रोमांचक बनाएंगे। अगले चरण में खिलाड़ियों का पंजीकरण शुरू होगा, जिसके बाद टीमों की जरूरत के मुताबिक खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com