- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ipl 2026 Match 22 Csk Vs Kkr Chepauk Preview April 22nd Match
CSK vs KKR: कौन मारेगा बाजी? इन खास खिलाड़ियों की आपसी भिड़ंत बढ़ाएगी मैच का रोमांच
- Written By: संजय बिष्ट
IPL 2026: आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स चेपॉक में आमने सामने होंगी। दोनों टीमों का इस सीजन प्रदर्शन अब तक खास नहीं रहा है।

CSK vs KKR (फोटो- सोशल मीडिया)
CSK vs KKR IPL 2026: आईपीएल 2026 का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है और अब नजरें मैच नंबर 22 पर हैं, जहां चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला 14 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस सीजन में अब तक संघर्ष करती नजर आई हैं। KKR अंक तालिका में 10वें स्थान पर है और अभी तक जीत का खाता नहीं खोल सकी है, जबकि CSK 9वें स्थान पर है और चार मैचों में सिर्फ एक जीत दर्ज कर पाई है। ऐसे में यह मैच दोनों के लिए वापसी का बड़ा मौका है।
रुतुराज गायकवाड़ बनाम नवदीप सैनी
CSK के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ इस सीजन में अब तक अपनी लय हासिल नहीं कर पाए हैं। उनकी फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। दूसरी ओर नवदीप सैनी गेंद से शुरुआती ओवरों में विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं। आंकड़ों की बात करें तो गायकवाड़ ने सैनी के खिलाफ तीन पारियों में 14 रन बनाए हैं और वे अभी तक आउट नहीं हुए हैं। यह मुकाबला पावरप्ले में मैच का रुख तय कर सकता है।
स्टार बल्लेबाज और अनुभवी स्पिनर की टक्कर
संजू सैमसन इस सीजन में शानदार फॉर्म में नजर आए हैं और पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धमाकेदार शतक भी लगाया था। वहीं दूसरी ओर सुनील नरेन अपनी किफायती और विकेट लेने वाली गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। सैमसन ने नरेन के खिलाफ 13 T20 पारियों में 66 रन बनाए हैं और तीन बार आउट हुए हैं। ऐसे में नरेन एक बार फिर उन्हें रोकने की रणनीति के साथ उतरेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
IPL: शुभमन गिल ने वो कर दिखाया, जो आजतक नहीं कर सका कोई कप्तान, IPL के इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा
IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, जो गेल-विराट न कर सके, वो इस ‘वंडर बॉय’ ने कर दिखाया!
IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक
एलिमिनेटर के बाद क्वालीफायर-2 में भी शतक बनाने से चूके वैभव सूर्यवंशी, RR ने GT के सामने रखा 215 रन का टारगेट
कप्तान की परीक्षा
KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे इस सीजन में अब तक बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे हैं। हालांकि पहले मैच में उन्होंने अर्धशतक जरूर लगाया था। अब उनके सामने CSK के तेज गेंदबाज खलील अहमद की चुनौती होगी। रहाणे ने खलील के खिलाफ पांच पारियों में 25 रन बनाए हैं और एक बार आउट हुए हैं। इस बार उनसे टीम को मजबूत शुरुआत देने की उम्मीद होगी।
ये भी पढ़ें: Mumbai Indians की हार पर फूटा पूर्व दिग्गज का गुस्सा, हार्दिक पंड्या की कप्तानी पर उठाए गंभीर सवाल
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस और नूर अहमद जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, रोवमैन पॉवेल और कैमरन ग्रीन जैसे नाम मौजूद हैं। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला सिर्फ अंक तालिका में सुधार का नहीं, बल्कि आत्मविश्वास वापस पाने का भी सुनहरा मौका है।
Ipl 2026 match 22 csk vs kkr chepauk preview april 22nd match
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez को झटका, कोर्ट ने आरोप तय करने के दिए निर्देश
May 30, 2026 | 06:58 PM‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
May 30, 2026 | 06:56 PMTeam India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू
May 30, 2026 | 06:52 PMBlue Moon: 31 मई को आकाश में दिखेगा दुर्लभ Blue Moon, सिंह राशि समेत 4 राशि के जातकों के बल्ले-बल्ले
May 30, 2026 | 06:44 PMप्यार से बुलाया, फिर जाल में फंसा लिया! ‘डोगेश भाई’ का वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
May 30, 2026 | 06:39 PMऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
May 30, 2026 | 06:32 PMभोजशाला की माँ वाग्देवी प्रतिमा को भारत लाने की कवायद तेज, मूर्ति वापस लाने के लिए धार सांसद ने लिखा पत्र
May 30, 2026 | 06:31 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














