CSK vs MI IPL 2026: प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने उतरेंगे गायकवाड़ और पांड्या, जानें हेड-टू-हेड आंकड़े
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज महामुकाबला होने जा रहा है। क्या चेपॉक में मुंबई दर्ज करेगी जीत या चेन्नई दिखाएगी दम? जानिए दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड।
- Written By: प्रिया जैस
हार्दिक पांड्या और ऋतुराज गायकवाड़ (सौजन्य-IANS)
IPL 2026: CSK vs MI के बीच IPL 2026 का 44वां मुकाबला आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमों, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में शनिवार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने आईपीएल के इतिहास में 5-5 बार खिताब अपने नाम किया है, लेकिन मौजूदा सीजन दोनों के लिए ही उतार-चढ़ाव भरा रहा है। इस मुकाबले में जहां चेन्नई अपने घरेलू मैदान पर दबदबा कायम रखने की कोशिश करेगी, वहीं मुंबई इंडियंस पिछली हार का बदला चुकता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ की राह हुई कठिन
मौजूदा सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक खेले 8 मैचों में से 3 में जीत हासिल की है और 6 अंकों के साथ अंकतालिका में सातवें स्थान पर है। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए सीएसके को अपने बाकी बचे 6 मैचों में से कम से कम 5 मुकाबले जीतने होंगे।
दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस की स्थिति और भी नाजुक है। एमआई 8 मैचों में सिर्फ 2 जीत के साथ अंकतालिका में नौवें स्थान पर मौजूद है। हालांकि, मुंबई की टीम पहले भी ऐसी विकट परिस्थितियों से उबरकर प्लेऑफ में पहुंचने का कारनामा कर चुकी है, लेकिन इस बार टीम को अंतिम चार में जगह बनाने के लिए अपने बाकी बचे सभी 6 मैच जीतने होंगे। इस कठिन सफर की शुरुआत उन्हें चेन्नई के खिलाफ जीत के साथ करनी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
IPL में मचाया था कोहराम, श्रीलंका में हुए फ्लॉप, वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू रहा फ्लॉप, 14 रन बनाकर लौटे पवेलियन
Rajat Patidar ने सेलेक्टर्स को दिखाई ‘आईना’, Team India में जगह नहीं मिलने के तुरंत बाद खेल दी विस्फोटक पारी
धोनी और रोहित की फिटनेस पर संशय
इस ब्लॉकबस्टर मुकाबले से पहले दोनों टीमों के फैंस के लिए थोड़ी निराशाजनक खबर है। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (पिंडली की चोट) और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (हैमस्ट्रिंग की चोट) की फिटनेस को लेकर संशय बरकरार है। सीएसके के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग से मिली जानकारी के अनुसार, धोनी की पिंडली की चोट में खिंचाव के कारण उनके खेलने की संभावना बेहद कम है।
वहीं रोहित शर्मा के भी शनिवार को मैदान पर उतरने की उम्मीद कम जताई जा रही है। ऐसे में दोनों टीमों के नए कप्तान, रुतुराज गायकवाड़ और हार्दिक पांड्या पर टीम को जीत दिलाने की भारी जिम्मेदारी होगी।
कैसा है दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड?
जब बात आईपीएल में सीएसके और एमआई की प्रतिद्वंद्विता की आती है, तो आंकड़े हमेशा से बेहद रोमांचक रहे हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 40 मुकाबले खेले गए हैं। इन मैचों में मुंबई इंडियंस ने 21 बार बाजी मारी है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने 19 मैचों में जीत दर्ज की है। इस सीजन के पहले मुकाबले में चेन्नई ने मुंबई को उसके घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में शिकस्त दी थी, जिसका बदला लेने के लिए मुंबई की टीम बेताब होगी।
पिच और मौसम का मिजाज
यह मुकाबला चेपॉक की पिच नंबर 5 पर खेला जाएगा। इस पिच पर बल्लेबाजों को अच्छी गति और उछाल मिलने की उम्मीद है। इसी पिच पर अप्रैल की शुरुआत में पंजाब किंग्स ने चेन्नई के खिलाफ 210 रनों का बड़ा लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया था। पिछले पांच मैचों में यहां का औसत स्कोर 192 रन रहा है, जो यह बताता है कि पिच अब पूरी तरह से बल्लेबाजी के अनुकूल हो चुकी है।
यह भी पढ़ें – IPL 2026: वैभव का विकेट पर जश्न मनाना काइल जेमिसन को पड़ा भारी, BCCI ने लिया एक्शन, देखें VIDEO
वैसे भी कहा जा रहा है कि शनिवार को चेन्नई में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है और बारिश की संभावना केवल 2 प्रतिशत है।
CSK और MI की प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम : 1 संजू सैमसन (wk), 2 ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), 3 सरफराज खान/उर्विल पटेल, 4 डेवाल्ड ब्रेविस, 5 शिवम दुबे, 6 कार्तिक शर्मा, 7 जेमी ओवरटन, 8 अकील हुसैन, 9 अंशुल कंबोज, 10 मुकेश चौधरी/रामकृष्ण घोष, 11 गुरजपनीत सिंह, 12 नूर अहमद
मुंबई इंडियंस की टीम : 1 रयान रिकेल्टन (wk), 2 विल जैक्स, 3 सूर्यकुमार यादव, 4 नमन धीर, 5 हार्दिक पांड्या (कप्तान), 6 तिलक वर्मा, 7 रॉबिन मिंज, 8 शार्दुल ठाकुर/कृष भगत, 9 ट्रेंट बोल्ट, 10 जसप्रीत बुमराह, 11 AM गजनफर, 12 अश्विनी कुमार
