GT की हार बाद रोचक हुआ टॉप-2 का खेला, इस मुकाबले से साफ होगी तस्वीर, जानिए क्या है समीकरण?
गुजरात टाइटंस की हार के बाद आईपीएल 2025 में टॉप-2 का समीकरण कापी दिलचस्प हो गया है। इस दौरान चारों टीमें एक मुकाबले में निर्भर हैं। ये मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
आईपीएल 2025 में टॉप-2 का समीकरण (फोटो- सोशल मीडिया)
आईपीएल 2025 के 67वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 83 रनों के करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स ने मौजूदा सीजन को अलविदा कह दिया। वहीं, गुजरात टाइटंस की इस हार के बाद उसके लिए टॉप टू का खेल बदल रहा है।
अब शुभमन गिल एंड कंपनी को टॉप-2 में रहने के लिए बाकी टीमों पर निर्भर रहना होगा। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास अब टॉप में रहने के लिए अच्छा मौका होगा। आइए जानते कि अब आईपीएल 2025 में प्लेऑफ का समीकरण क्या कहता है?
गुजरात टाइटंस ने लीग स्टेज का अंत 18 अंकों के साथ किया है। यदि गुजरात को अब टॉप-2 में फिनिश करने है तो इसके लिए आरसीबी और पंजाब किंग्स को अपना आखिरी मुकाबला हराना होगा। पंजाब किंग्स को सामना मुंबई इंडियंस से होने वाला है। वहीं, आरसीबी का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होने वाला है।
सम्बंधित ख़बरें
अच्छा खाना नहीं बनाया तो… IPL खिलाड़ी शशांक सिंह ने IPS पिता के साथ मिलकर कुक को पीटा! FIR दर्ज
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
Rajat Patidar ने सेलेक्टर्स को दिखाई ‘आईना’, Team India में जगह नहीं मिलने के तुरंत बाद खेल दी विस्फोटक पारी
आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज से पहले BCCI ने किया कुछ ऐसा, जिससे IPL 2026 चैंपियन RCB के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला!
MI बनाम PBKS मुकाबले के बाद साफ होगी तस्वीर
आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच 69वां मुकाबला खेला जाना है। इस मैच के बाद टॉप 2 टीमों के बारे में बहुत हद तक पता चल जाएगा। यदि एमआई पंजाब को शिकस्त दे देती है, तो फिर PBKS टॉप 2 में नहीं पहुंच पाएगी। जो भी टीम इस मैच को जीतेगी, वो पहले क्वालीफायर में पहुंच जाएगी।
टेस्ट कप्तानी के बाद फ्लॉप हुए शुभमन गिल, CSK के इस गेंदबाज ने खोली आंखें
बेंगलुरु के पास अच्छा मौका
अब आरसीबी के पास टॉप में पहुंचने का सबसे अच्छा मौका है। समीकरण कुछ ऐसा है कि यदि आरसीबी लखनऊ को पटकनी देने में सफल होती है, तो ऐसे में वो पहली ही क्वालीफायर में पहुंच जाएगी। वहीं, मुंबई इंडियंस पंजाब किंग्स को शिकस्त दे देती है, तो फिर भी आरसीबी जीत के साथ टेबल में टॉप रहते हुए लीग स्टेज को खत्म करेगी। दूसरी तरफ यदि लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर को हरा देती है, तो गुजरात पहले क्वालीफायर में अपनी जगह पक्की कर लेगी।
