-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ipl 2025 Pbks Vs Rcb 1st Qualifier Rcb Won 7 Away Matches Punjab Under Pressure
घर में मैच फिर भी खौफ…RCB से क्यों घबरा रही है अय्यर की टीम, क्या फिर टूट जाएगा पंजाब का ख्वाब?
- Written By: मृणाल पाठक
आरसीबी को घर से बाहर खेलना बेहद पसंद है, या फिर ये कहें कि विरोधियों के घर में घुसकर उन्हें हराना आरसीबी का पेशा हो गया है। इसी बात का डर पंजाब किंग्स को डरा रहा है।

श्रेयर अय्यर और विराट कोहली (सोर्स- सोशल मीडिया)
मुल्लांपुर: आईपीएल 2025 में आज 29 मई को सीजन का पहला क्वालीफायर मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। यह मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। पंजाब के लिए खास बात ये है कि ये मैदान उनका होम ग्राउंड है, लेकिन फिर भी पंजाब के खेमे में टेंशन का माहौल है।
अब हर किसी के दिमाग में ये सवाल आ रहा होगा कि भला अपने ही घर में खेलने से कैसा डर? तो पंजाब किंग्स को ये डर आरसीबी का है, जो होना भी चाहिए, क्योंकि टीम के रिकॉर्ड्स ही ऐसे हैं। तो चलिए जानते हैं आरसीबी से क्यों घबरा रही है पंजाब किंग्स…
पंजाब खेमे में डर का माहौल!
दरअसल, कहानी कुछ ऐसी है कि पहला क्वालीफायर मैच चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जाएगा, जो पंजाब का घरेलू मैदान है, लेकिन बात ये है कि आरसीबी के लिए ये मैदान घर से बाहर का है और इसी बात का पंजाब को डर है। क्योंकि, कमाल की बात ये है कि आईपीएल 2025 में आरसीबी ने जितने भी मुकाबले अपने घर से बाहर खेले हैं, उन सभी में टीम ने जीत दर्ज की है।
सम्बंधित ख़बरें
‘देख ले! इंडिया’ में दिखी ब्लाइंड महिला क्रिकेटर्स की महागाथा, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने जज्बे को किया सलाम
दादा फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी! सौरव गांगुली को ICC ने दिया सबसे बड़ा सम्मान, जय शाह को कहा शुक्रिया
IND vs ENG: 125 रन की हार के बाद टीम इंडिया के बचाव में उतरे गौतम गंभीर, बोले- एक मैच से टीम…
रांची से विश्व क्रिकेट के शिखर तक… आखिर कैसे बने करोड़ों दिलों के सबसे चहेते MS Dhoni?
घर से बाहर खेलना बेहद पसंद!
आरसीबी को घर से बाहर खेलना बेहद पसंद है, या फिर ये कहें कि विरोधियों के घर में घुसकर उन्हें हराना आरसीबी का पेशा हो गया है। आईपीएल के 18वें सीजन में आरसीबी ने अपने घर से बाहर 7 मुकाबले खेले हैं और इन सभी मैचों में टीम ने शानदार जीत दर्ज की है। ये ही रिकॉर्ड पंजाब के डर की वजह है, क्योंकि पहला क्वालीफायर भी आरसीबी के घर के बाहर ही होने वाला है।
बीच मैच में लात-घूंसे की बौछार, बांग्लादेश के बल्लेबाज को हेलमेट पकड़कर पीटा; देखें वीडियो
RCB की फाइनल में एंट्री पक्की!
विराट कोहली की टीम आरसीबी के इस रिकॉर्ड को देखते हुए ये फैंस का मानना है कि पहले क्वालीफायर में बेंगलुरु की जीत पक्की है और वो फाइनल में पहुंच रही है। हालांकि, अगर सच में ऐसा होता भी है तो पंजाब को दूसरा मौका मिलेगा और वो दूसरे क्वालीफायर में एलिमिनेटर की विजेता टीम से भिड़ेगी। ऐसे में आज का मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों ही टीमें फाइनल में पहुंचने की हर मुमकिन कोशिश करेंगी।
Ipl 2025 pbks vs rcb 1st qualifier rcb won 7 away matches punjab under pressure
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जाति जनगणना पर कर्नाटक में घमासान, BJP की मांग पर कांग्रेस का पलटवार; बोली- पहले अपने राज्यों में कराएं सर्वे
Jul 09, 2026 | 06:23 PMयोगिनी एकादशी 2026: इस रहस्यमयी व्रत कथा का पाठ बदल सकता है आपका भाग्य, मिट सकते हैं जन्मों के पाप
Jul 09, 2026 | 06:23 PMजेल में बच्चे को जन्म देना किसी भी महिला के लिए गरिमा की बात नहीं, निदा खान की बेल पर कोर्ट का तर्क
Jul 09, 2026 | 06:21 PMAbhijeet Dipke Viral Video: ‘सर, सर, सर…’ पुलिस के आगे गिड़गिड़ाते दिखे अभिजीत दीपके, हाथ-पैर पकड़े
Jul 09, 2026 | 06:21 PM‘देख ले! इंडिया’ में दिखी ब्लाइंड महिला क्रिकेटर्स की महागाथा, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने जज्बे को किया सलाम
Jul 09, 2026 | 06:17 PMछोटी सी गलती और सोनम को मिली जमानत…राजा रघुवंशी केस में SC में मेघालय सरकार की दलील, कोर्ट ने क्या कहा?
Jul 09, 2026 | 06:09 PMदिल्ली में पेट्रोल-डीजल वाहनों की उलटी गिनती शुरू? EV प्लान को मिला FADA का समर्थन, लेकिन सामने आई बड़ी चुनौती
Jul 09, 2026 | 06:06 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM













