IPL 2025 के बीच सूर्यकुमार यादव ने की 'रिटायरमेंट पोस्ट', फैंस के उड़े होश; सोशल मीडिया पर मचा बवाल

आईपीएल 2025 के बीच भारतीय टी20 कप्तान और मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर संन्यास से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया है, जो देखते ही देखते फैंस के बीच वायरल हो रहा है।
IPL 2025 के बीच सूर्यकुमार यादव ने की 'रिटायरमेंट पोस्ट', फैंस के उड़े होश; सोशल मीडिया पर मचा बवाल
सूर्यकुमार यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: आईपीएल 2025 के प्लेऑफ के लिए मुंबई इंडियंस ने क्वालीफाई कर लिया है। 30 मई को मुंबई की एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस के साथ भिड़ंत भी होने वाली है, लेकिन 28 मई को मुंबई के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने एक ऐसा पोस्ट कर दिया, जिससे फैंस के दिल की धड़कनें बढ़ गई हैं।

दरअसल, भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए आईपीएल 2025 अब तक काफी यादगार रहा है। उन्होंने मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचाने में बड़ा रोल निभाया है। उन्होंने लीग स्टेज के हर एक मैच में रन बनाए हैं और टीम को उसके छठे खिताब की तरफ आगे बढ़ाया है। इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर करके रिटायरमेंट से जुड़ा कैप्शन लिखा है।

हालांकि, डरने वाली कोई बात नहीं है। सूर्यकुमार यादव कहीं नहीं जा रहे हैं। उन्होंने अपने पिता के रिटायरमेंट पर पोस्ट शेयर किया है। सूर्यकुमार यादव के पिता अशोक कुमार यादव रिटायर हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह BARC में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के तौर पर कार्यरत थे।

सूर्या ने इस खास मौके पर अपने पिता और परिवार के साथ कुछ फोटो शेयर की और एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा। सूर्या ने लिखा, 'मेरे पहले और हमेशा के हीरो, रोल मॉडल, लाइफ बुक और गाइड के लिए.. आपके लिए एक महत्वपूर्ण पारी समाप्त हो गई अब अगली पारी के लिए तैयार होने का समय आ गया है पापा, जो थोड़ी और आरामदायक होगी।'

सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2025 की ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 14 मैचों में 71.11 की औसत से 640 रन बनाए हैं। उन्होंने ये रन 167.97 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं, जिसमें 5 अर्धशतक भी शामिल हैं। बता दें, ये मुंबई इंडियंस के लिए किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक सीजन में बनाए गए सबसे ज्यादा रन भी हैं। खास बात ये है कि उन्होंने हर मैच में 25 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय फैंस को एक साथ दो झटके जब से लगे हैं, तब से रिटायरमेंट की खबर से ही उनके दिल की धड़कन बढ़ जाती है। रोहित शर्मा और विराट कोहली का टेस्ट रिटायरमेंट फैंस के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। इसलिए, अब किसी खिलाड़ी के संन्यास की खबर फैंस को डरा देती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com