Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्या दोबारा खेला जाएगा पंजाब-दिल्ली के बीच मैच? रद्द मुकाबले पर आ गया BCCI का फैसला

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच के दोबारा मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला अब 24 मई को खेला जाएगा। हालांकि, पहले ये मैच धर्मशाला में हो रहा था, लेकिन अब ये 24 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: May 13, 2025 | 09:10 AM

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (सोर्स- एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने का बाद आईपीएल के दोबारा शुरू होने की खबरें आने लगी थी। ऐसे में बीसीसीआई ने सोमवार को आईपीएल 2025 का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। आईपीएल 17 मई से दोबारा शुरू होगा। इस लीग का फाइनल मैच तीन जून को खेला जाएगा।

हालांकि, फैंस के मन में ये सवाल है कि 8 मई को रद्द हुए पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला दोबारा खेला जाएगा या नहीं? तो इस पर भी बीसीसीआई ने फैसला ले लिया है। दोनों टीमों के बीच दोबारा मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला अब 24 मई को खेला जाएगा। हालांकि, पहले ये मैच धर्मशाला में हो रहा था, लेकिन अब ये 24 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।

PBKS vs DC MATCH WILL HAPPEN ON MAY 24th AT JAIPUR….!!! 🏆 pic.twitter.com/SEVk4IbSjK — Johns. (@CricCrazyJohns) May 12, 2025

सम्बंधित ख़बरें

‘आप हमारी टीम की…’, MI में 15 साल पूरे होने पर पांड्या ने Rohit Sharma को लेकर कही ये बड़ी बात

PBKS vs SRH: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, दो बदलाव के साथ उतरी सनराइजर्स हैदराबाद; ऐसी है दोनों टीमों की-11

IPL 2026 PBKS vs SRH Live: अभिषेक शर्मा की तबाड़तोड़ पारी जारी, 18 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक

शुभमन गिल या अर्जुन तेंदुलकर… किसे सपोर्ट करेगी Sara Tendulkar? रिएक्शन हुआ वायरल

गौरतलब है कि धर्मशाला में मैच रोके जाने से पहले पंजाब की टीम ने 10.2 ओवर तक बल्लेबाजी की थी और एक विकेट पर 122 रन बनाए थे। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़े थे। लेकिन अब उन्हें फिर से शुरुआत करनी होगी।

किसकी इतनी हिम्मत…? टीम इंडिया को मिली धमकी, पाकिस्तान के साथ मैच खेलने को किया मजबूर!

IPL 2025 में बचे हुए मुकाबलों का नया शेड्यूल

  • 17 मई, 7:30 PM, शनिवार- रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, बेंगलुरु
  • 18 मई, 3:30 PM, रविवार- रास्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स, जयपुर
  • 18 मई, 7:30 PM, रविवार- दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस, दिल्ली
  • 19 मई, 7:30 PM, सोमवार- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइडर्स हैदराबाद, लखनऊ
  • 20 मई, 7:30 PM, मंगलवार- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली
  • 21 मई, 7:30 PM, बुधवार- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई
  • 22 मई, 7:30 PM, गुरुवार- गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, अहमदाबाद
  • 23 मई, 7:30 PM, शुक्रवार- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, बेंगलुरु
  • 24 मई, 7:30 PM, शनिवार- पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, जयपुर
  • 25 मई, 3:30 PM, रविवार- गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, अहमदाबाद
  • 25 मई, 7:30 PM, रविवार- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली
  • 26 मई, 7:30 PM, सोमवार- पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, जयपुर
  • 27 मई, 7:30 PM, मंगलवार- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, लखनऊ
  • 29 मई, गुरुवार, 7:30 PM- क्वालीफायर 1
  • 30 मई, शुक्रवार, 7:30 PM- एलिमिनेटर
  • 1 जून, रविवार, 7:30 PM, क्वालीफायर 2

जानकारी के लिए बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव को देखते हुए बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लिया था और आईपीएल को एक हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया था। लेकिन अब सीजफायर के बाद बीसीसीआई ने लीग को दोबारा शुरू करने के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया है।

Ipl 2025 punjab kings and delhi capitals match will replayed on 24 may in jaipur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 13, 2025 | 09:10 AM

Topics:  

  • BCCI
  • Cricket News
  • Delhi Capitals
  • IPL 2026
  • Punjab Kings

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.