IPL 2025 Opening Ceremony: कुर्सी की पेटी बांध लीजिए…मीका सिंह ओपनिंग सेरेमनी में बिखेरेंगे जलवा, लखनऊ में दिखेगा गजब अंदाज
आईपीएल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट किया, जिसके देखकर फैंस काफी खुश हो गए हैं। इस पोस्ट में बताया गया है कि मशहूर सिंगर मीका सिंह 1 अप्रैल को लखनऊ के अटल बिहारी इकाना स्टेडियम में परफॉर्म करेंगे।
- Written By: मृणाल पाठक
मीका सिंह लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में करेंगे प्रस्तुति (सोर्स- सोशल मीडिया)
IPL 2025 Opening Ceremony: 22 मार्च को खेले गए आईपीएल 2025 के पहले मैच में ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। जहां शाहरुख खान, अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल और दिशा पटानी ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में अपना जलवा बिखेरा था, जिसके बाद अब मिका सिंह एक बार फिर फैंस को इंटरटेन करने को तैयार है। वह अदब की नगरी में अपना जलवा दिखाने वाले हैं।
दरअसल, मीका सिंह लखनऊ के अटल बिहारी इकाना स्टेडियम में परफॉर्म करेंगे। आईपीएल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से यह पोस्ट किया है। इस पोस्ट में बताया गया है कि मशहूर सिंगर मीका सिंह 1 अप्रैल को लखनऊ के अटल बिहारी इकाना स्टेडियम में परफॉर्म करेंगे। जिसका अब लोगों को बेसब्री से इंतजार है।
मीका सिंह बिखेरेंगे जलवा
Get ready to groove as the one and only Mika Singh lights up the stage with his unstoppable energy and chart-topping anthems! 🎤🔥 Celebrating 18 unforgettable years of #TATAIPL, and it’s about to become a musical extravaganza that’ll have you dancing, singing, and craving for… pic.twitter.com/09LqD51j3R — IndianPremierLeague (@IPL) March 26, 2025
सम्बंधित ख़बरें
263 दिन बाद होगी बुमराह-जडेजा की टेस्ट वापसी? श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
रोहित-कोहली को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन का बड़ा बयान, बोले- उनके खिलाफ फैसला…
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया तैयार, नए खिलाड़ियों पर होगी नजर; जानिए मैच शेड्यूल, स्क्वॉड और लाइव प्रसारण
टीम इंडिया की हार पर BCCI ने नहीं दिखाई सख्ती, गंभीर की रणनीति पर फिर छिड़ी बहस, राजीव शुक्ला बोले- सब ठीक है
नीति मोहन और सिद्धार्थ महादेवन ने मचाया धमाल
जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच से पहले बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नीति मोहन ने परफॉर्म किया। उन्होंने अपनी सिंगिंग से स्टेज पर आग लगा दी। इसके अलावा सिद्धार्थ महादेवन की परफॉर्मेंस पर फैंस झूम उठे।
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लखनऊ को पहली जीत का इंतजार
गौरतलब है कि लखनऊ सुपर जायंट्स को अटल बिहारी ईकाना स्टेडियम में 1 अप्रैल को पंजाब किंग्स से भिड़ना है। यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। लखनऊ ने आईपीएल 2025 में अपना पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला था। जहां लखनऊ को जीता हुए मैच में हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद आज लखनऊ अपना दूसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है।
