Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Ashwani Kumar Net Worth: ऑक्शन में मिले सिर्फ 30 लाख, अब होंगे मालामाल, डेब्यू में ‘चौका’ लगाने वाले अश्वनी पर होगी पैसों की बारिश

Ashwani Kumar Net Worth: अश्विनी कुमार ने अपने पहले आईपीएल मैच में अपनी पहली ही गेंद पर केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे को अपना शिकार बनाया। ऐसे में चलिए जानते हैं इस शानदार प्लेयर के नेट वर्थ के बारे में...

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Apr 09, 2025 | 07:24 PM

अश्विनी कुमार (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ashwani Kumar Net Worth: बीते सोमवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया। जहां मुंबई ने आईपीएल के 18वें सीजन में अपने जीत का खाता खोल लिया है। इस मुकाबले में मुंबई के लिए डेब्यू कर रहे अश्विनी कुमार ने धमाल मचाया है। आईपीएल में इतिहास रचते हुए उन्होंने अपने डेब्यू मुकाबले में 4 विकेट लिए। जिसके बाद से ही ये सवाल सभी के जेहन में है कि अश्विनी की नेट वर्थ कितनी है।

अश्विनी कुमार ने अपने पहले आईपीएल मैच में अपनी पहली ही गेंद पर केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे को अपना शिकार बनाया। जिसके बाद वह नहीं रूके और अपने डेब्यू मुकाबले में उन्होंने रिंकू सिंह, मनीष पांडे और आंद्रे रसेल को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। शानदार प्रदर्शन की वजह से अश्विनी आज के समय में सुर्खियों में हैं। तो चलिए जानते हैं उनकी नेट वर्थ और संघर्ष की कहानी…

मां-पिता ने किया बहुत सहयोग

23 साल के अश्विनी कुमार पंजाब के मोहाली जिले के झंजेरी गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता सतनाम सिंह और मां सरबजीत कौर ने उनके क्रिकेट करियर में बहुत सहयोग दिया है। साथ ही उन्होंने क्रिकेट खेलने के लिए काफी संघर्ष किया है। उनके लिए मुंबई इंडियंस में अपनी जगह बनाना आसान नहीं था।

सम्बंधित ख़बरें

कंगारुओं ने निकाली बैजबॉल की हवा…सिडनी टेस्ट में इंग्लैंड को दी शिकस्त, 4-1 से एशेज किया अपने नाम

नेशनल लेवल शूटर के साथ कोच ने किया यौन शोषण, ‘मैच एनालिसिस’ के बहाने होटल बुलाकर किया उत्पीड़न!

WPL 2026: चैंपियन बनने के लिए भिड़ेंगी 5 टीमें, जानें स्क्वाड, शेड्यूल, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग

‘जब भी मैं मैदान पर जाती हूं…’, WPL 2026 से पहले कप्तान हरमनप्रीत कौर ने खोले जीत के राज

KKR, CSK के लिए भी दिया था ट्रायल

अश्विनी कुमार ने केकेआर, सीएसके और राजस्थान के लिए भी ट्रायल दिए थे। साल 2020 में चोट के कारण अश्विनी एक साल से ज्यादा समय तक खेल से दूर हो गए थे। उनके भाई शिव ने बताया कि उन्होंने आईपीएल में खूब ट्रायल दिए। जिसके बाद अब वह मुंबई के लिए धमाल मचा रहे हैं।

ऐसा है अब तक का क्रिकेट करियर

घरेलू क्रिकेट और प्रदर्शन अश्विनी ने 2022 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब के लिए डेब्यू किया था। हालांकि, वे अब तक सिर्फ चार टी20 मैच ही खेल पाए हैं, जिसमें उन्होंने 8.50 की इकॉनमी रेट से तीन विकेट लिए हैं। इसके अलावा, उन्होंने पंजाब के लिए दो प्रथम श्रेणी और चार लिस्ट ए मैच भी खेले हैं।

खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अश्विनी कुमार की नेट वर्थ

अश्विनी कुमार की नेटवर्थ के बारे में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा है। आईपीएल ने उन्हें दुनिया भर में पहचान जरूर दिलाई है और अब उन्हें कई ब्रांड्स के लिए विज्ञापन करने के ऑफर भी मिलने लगेंगे। यानी अश्विनी की मेहनत रंग लाई है और अब वह दिन-ब-दिन आगे ही बढ़ते जाएंगे।

Ipl 2025 mumbai indians player ashwani kumar net worth

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 01, 2025 | 04:57 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Cricket Sports News
  • IPL
  • Mumbai Indians
  • Net Worth
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.