खत्म हुआ इंतजार! लखनऊ सुपर जायंट्स के धाकड़ खिलाड़ी की हुई टीम में एंट्री, अब मैदान में लाएगा तूफान
Mayank Yadav Joins LSG: अब जब लखनऊ की टीम सात मैच खेल चुकी है, तो मयंक यादव वापसी करते दिख रहे हैं। टीम की ओर से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह कार से उतरते दिख रहे हैं।
- Written By: मृणाल पाठक
लखनऊ सुपर जायंट्स (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2025 के शुरुआत में काफी परेशानियों का सामना किया है। टीम के कई खिलाड़ी चोटिल थे, जिसका असर टीम के प्रदर्शन पर भी पड़ा। हालांकि, अब लखनऊ के लिए खुशखबरी आई है। टीम के धाकड़ खिलाड़ी की वापसी हो गई है।
ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जिस खिलाड़ी का टीम को लंबे समय से इंतजार था, अब वह खेलने के लिए तैयार नजर आ रहा है। ये खिलाड़ी और कोई नहीं मयंक यादव हैं। हालांकि, अभी यह कहना मुश्किल है कि वह खिलाड़ी मैदान में कब उतरेगा, लेकिन टीम से जुड़ने का वीडियो जरूर सामने आया है।
शुरुआती झटके झेल चुकी लखनऊ
दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2025 से पहले अपने 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। इसमें निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, आयुष बदोनी और मोहसिन खान का नाम शामिल था। लेकिन टीम को बड़ा झटका तब लगा जब सीजन की शुरुआत से पहले मयंक यादव और मोहसिन खान फिट नहीं हो पाए।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 में लखनऊ का इंतजार खत्म! चोट को मात देकर लौटा टीम का स्टार खिलाड़ी, LSG के लिए बनेगा ‘तुरुप का इक्का’
CSK के खिलाफ मैच से पहले रोहित शर्मा की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट, जानें मुकाबला खेलेंगे या फिर नहीं?
RCB में वक्त बर्बाद कर रहे, छोड़ दो IPL’, दिग्गज कप्तान ने जैकब बेथेल को दी करियर बचाने की ये सलाह
LSG vs RR: लखनऊ ने जीता टॉस, राजस्थान पहले करेगी बल्लेबाजी; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
मयंक यादव की टीम में वापसी
जिसके कुछ दिनों बाद ये खबर सामने आई कि मोहसिन खान आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। हालांकि, मयंक यादव कुछ मैचों के बाद वापसी कर सकते हैं। मयंक को लेकर पहले ये खबर थी कि वह आईपीएल के आधे सीजन से वापसी करेंगे, लेकिन अब वह टीम में शामिल हो गए हैं।
LSG ने शेयर किया वीडियो
अब जब लखनऊ की टीम सात मैच खेल चुकी है, तो मयंक यादव वापसी करते दिख रहे हैं। टीम की ओर से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें मयंक यादव काफी अकड़ के साथ कार से उतर रहे हैं और अपनी टीम में शामिल हो रहे हैं।
⚡ 𝐌𝐀𝐘𝐀𝐍𝐊 ⚡ 𝐘𝐀𝐃𝐀𝐕 ⚡ 𝐈𝐒 ⚡ 𝐁𝐀𝐂𝐊 ⚡ pic.twitter.com/c0G5p3svMA — Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 16, 2025
11 करोड़ में हुए थे रिटेन
जानकारी के लिए बता दें कि मयंक यादव अपनी गति और तेजी के लिए जाने जाते हैं। पिछले साल के आईपीएल में मयंक यादव ने कुछ ऐसा ही कारनामा किया था। जो भी उन्हें देखा वो दंग रह गया। इसी वजह से लखनऊ सुपर जायंट्स ने मयंक यादव को 11 करोड़ की मोटी रकम में रिटेन किया।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सात मैच खेल चुकी लखनऊ
गौरतलब है कि लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अब तक सात में से चार मैच जीते हैं, जबकि तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा है। टीम फिलहाल पॉइंट टेबल में पांचवें नंबर पर है। आईपीएल में लखनऊ का अगला मैच 19 अप्रैल को है। इस दिन शाम को होने वाले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा।
