Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

KKR vs LSG: बिना चौके-छक्के खाए शार्दुल ठाकुर ने एक गेंद में दिए 6 रन, जानें कैसे हुए ये गजब कारनामा

केकेआर के खिलाफ शार्दुल ठाकुर ने बिना बाउंड्री दिए एक ही गेंद पर 6 रन दे दिए। अब लोगों के मन में ये सवाल आ रहे हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है, एक गेंद पर 6 रन तभी बन सकते हैं जब उस पर छक्का लगा हो।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Apr 08, 2025 | 08:23 PM

शार्दुल ठाकुर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

KKR vs LSG, Shardul Thakur: आज 8 अप्रैल मंगलवार को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत हुई, जिसमें लखनऊ ने 4 रनों से शानदार जीत दर्ज कर ली है। इस मुकाबले में लखनऊ के स्टार गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने कमाल की गेंदबाजी की, लेकिन उन्होंने एक गेंद पर बिना कोई बाउंड्री खाए 6 रन दे दिए।

केकेआर के खिलाफ शार्दुल ठाकुर ने बिना बाउंड्री दिए एक ही गेंद पर 6 रन दे दिए। अब लोगों के मन में ये सवाल आ रहे हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है, एक गेंद पर 6 रन तभी बन सकते हैं जब उस पर छक्का लगा हो। लेकिन यहां न तो चौका लगा, न छक्का और न ही ओवर थ्रो से कोई रन आया। तो चलिए जानते हैं ये अजूबा कैसे हुआ…

यह वाकया केकेआर की पारी के 13वें ओवर का है, जिसमें शार्दुल ठाकुर गेंदबाजी करने आए थे। उनकी किस्मत इतनी खराब रही कि उन्होंने लगातार 5 वाइड फेंकी। छठे प्रयास में उन्होंने ओवर की पहली लीगल गेंद फेंकी, जिस पर अजिंक्य रहाणे ने एक रन लिया। इस तरह उन्होंने बिना बाउंड्री दिए सिर्फ एक गेंद पर 6 रन दे दिए।

सम्बंधित ख़बरें

भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल तो दिल्ली पुलिस ने ली चुटकी, ‘U-Turn’ वाला तंज भरा पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल

‘हमने अपना होमवर्क…’, नामीबिया पर जीत के बाद यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल का बड़ा दावा

T20 World Cup 2026 में यूएसए ने नामीबिया को 31 रनों से हराया, सुपर-8 की उम्मीदें जिंदा

मांजरेकर को भारी पड़ा दोस्ती का पाठ, भारत-पाक मैच से पहले No Handshake पर जताई आपत्ती, फैंस ने दिया जवाब

5 Back To Back Wides By Shardul Thakur 🤯 pic.twitter.com/idKxODSDHi — RVCJ Media (@RVCJ_FB) April 8, 2025

शार्दुल ठाकुर ने 13वां ओवर पूरा करने के लिए 11 गेंदें फेंकी, जबकि एक ओवर में सिर्फ 6 गेंदें होती हैं। दिलचस्प बात यह है कि ठाकुर ने एक ही ओवर में 5 वाइड फेंकी। हालांकि, इसी ओवर में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे का विकेट भी लिया। पहली 5 गेंदों पर 13 रन आए थे, जिसमें पांच वाइड शामिल थीं। ठाकुर की आखिरी गेंद फुलटॉस थी, जिसे रहाणे ठीक से हिट नहीं कर पाए और निकोलस पूरन के हाथों कैच आउट हो गए।

खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जानकारी के लिए बता दें कि शार्दुल ठाकुर आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में अनसोल्ड रहे। लेकिन, एलएसजी के गेंदबाज मोहसिन खान चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे, इसलिए ठाकुर को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया था। आईपीएल 2025 में लखनऊ के लिए शार्दुल ने अब तक सबसे ज्यादा 8 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

गौरतलब है कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 239 रनों का टारगेट दिया था। लेकिन केकेआर इस लक्ष्य को भेद नहीं पाई और 4 रनों से हार गई। लखनऊ की ये इस सीजन की तीसरी जीत है, जबकि केकेआर की ये तीसरी हार।

Ipl 2025 kkr vs lsg shardul thakur gave 6 runs in one ball against kolkata knight riders

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 08, 2025 | 08:23 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Cricket Sports News
  • IPL
  • Lucknow Super Giants
  • Shardul Thakur
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.