Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL 2025: आईपीएल से पहले आया ईशान का तूफान, 350 के स्ट्राइक रेट से मचाई तबाही, अपने फैसले पर पछताने को मजबूर हुई मुंबई

इशान किशन ने आईपीएल में कई बार कमाल का प्रदर्शन किया है, पहले वह मुंबई इंडियंस के लिए खेला करते थे, लेकिन इस सीजन में उनकी टीम अब बदल गई है। वे आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते नजर आएंगे।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Mar 19, 2025 | 11:33 AM

ईशान किशन (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत में अब महज तीन दिन का समय बचा हुआ है। हर एक टीम इस टी20 लीग के लिए जोरों-शोरों से तैयारी कर रही है। खिलाड़ी भी नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं। ऐसे में इस सीजन में फैंस को ये लगने लगा है कि आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस अपने एक बड़े खिलाड़ी को छोड़कर पछताने वाली है और वो बड़ा खिलाड़ी ईशान किशन है।

दरअसल, इशान किशन ने आईपीएल में कई बार कमाल का प्रदर्शन किया है, पहले वह मुंबई इंडियंस के लिए खेला करते थे, लेकिन इस सीजन में उनकी टीम अब बदल गई है। वे आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते नजर आएंगे। उन्हें मेगा ऑक्शन में हैदराबाद ने 11.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। इशान ने हाल ही में हैदराबाद के अभ्यास मैच में हिस्सा लिया था। जहां उन्होंने तबाही मचाने वाली बल्लेबाजी की है।

Ishan Kishan in the intra squad matches: – 64 (23).
– 49 (19).
KISHAN IN BREATHTAKING FORM. 🔥 pic.twitter.com/Rgapuf2N4j — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 18, 2025

सनराइजर्स हैदराबाद ने हाल ही में इंट्रा-स्क्वाड मैच आयोजित किए थे। इशान किशन ने इस दौरान तीन धमाकेदार अर्धशतक लगाए। उन्होंने एक पारी में 23 गेंदों का सामना करते हुए 64 रन बनाए। वहीं, दूसरी पारी में उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों का सामना करते हुए 70 रन और तीसरे मैच में 19 गेंदों का सामना करते हुए 49 रन बनाए। उन्होंने एक पारी में 33 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 64 रन भी बनाए।

इशान किशन ने आईपीएल में अब तक 105 मैच खेले हैं। उन्होंने इस दौरान 2644 रन बनाए हैं। इशान ने टूर्नामेंट में 16 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 99 रन रहा है। इशान ने पिछले सीजन के 14 मैचों में 320 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतक लगाया।

खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम:

पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, नितीश रेड्डी, इशान किशन, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, एडम जाम्पा, अथर्व तायडे, अभिनव मनोहर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, कामिंडू मेंडिस, अनिकेत वर्मा, इशान मलिंगा, सचिन बेबी, वियान मुल्डर।

Ipl 2025 ishan kishan play with strike rate of 350 in srh intra squad match

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 19, 2025 | 11:33 AM

Topics:  

  • Cricket News
  • Cricket Sports News
  • IPL
  • Ishan Kishan
  • Mumbai Indians
  • Sports News
  • Sunrisers Hyderabad

सम्बंधित ख़बरें

1

IPL 2026 के ऑक्शन में चमका जम्मू-कश्मीर का सितारा, CM उमर अब्दुल्ला ने आकिब नबी डार को दी बधाई

2

IPL 2026 ऑक्शन के बाद 10 टीमों की पूरी लिस्ट, देखें किस फ्रेंचाइजी ने किन खिलाड़ियों को किया शामिल

3

IPL 2026 Auction: इन 77 खिलाड़ियों पर लगी बोली, अंत में सरफराज-शॉ की चमकी किस्मत; देखें पूरी लिस्ट

4

ये हैं IPL 2026 Auction के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी, इस सीजन अनकैप्ड प्लेयर्स ने बिखेर डाला जलवा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.