Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ‘भारत भाग्य विधाता’…ऑस्ट्रेलियाई नेशनल एंथम की जगह प्ले हो गया भारतीय राष्ट्रगान, देखें वीडियो

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शनिवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच में एक अनोखी घटना देखने को मिली। मैच शुरू होने से ठीक पहले राष्ट्रगान समारोह के दौरान आयोजकों ने...

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Feb 22, 2025 | 04:09 PM

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)

Follow Us
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: पाकिस्तान में कोई बड़ा आयोजन हो और कांड न हो ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है। अब लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम से एक ताजा वाकया फिर से सामने आया है। जिसे जानकार आप भी ठीक उसी तरह हैरान रह जाएंगे जैसै मैदान पर अपने देश का राष्ट्रगान गाने के लिए खड़े ऑस्ट्रिलियाई प्लेयर्स हो गए थे।

दरअसल, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शनिवार (22 फरवरी) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच में एक अनोखी घटना देखने को मिली। मैच शुरू होने से ठीक पहले राष्ट्रगान समारोह के दौरान आयोजकों ने बड़ी गलती कर दी, जिससे खिलाड़ियों के साथ-साथ प्रशंसक भी हैरान रह गए। ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रगान की जगह गलती से भारत का राष्ट्रगान बज गया, जिससे स्टेडियम में अचानक हलचल मच गई।

कैसे हुई इतनी बड़ी गलती?

मैच से पहले दोनों टीमों का राष्ट्रगान बजाया जाना था। सबसे पहले इंग्लैंड का राष्ट्रगान बजाया गया और इसे बिना किसी परेशानी के पूरा भी कर लिया गया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रगान की बारी आई, लेकिन अचानक स्पीकर पर ‘भारत भाग्य विधाता…’ बजने लगा। जैसे ही दर्शकों और खिलाड़ियों को पता चला कि यह भारत का राष्ट्रगान है, स्टेडियम में सन्नाटा छा गया। आयोजकों ने तुरंत भारत का राष्ट्रगान रोककर ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रगान बजाया, लेकिन तब तक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था।

सम्बंधित ख़बरें

तलाक लेने कोर्ट पहुंचे पति-पत्नी फूट-फूटकर रोए, गले लगकर भुलाए गिले-शिकवे; रिश्ते को दिया दूसरा मौका

PoK Protest: पाकिस्तान से आजादी की मांग, शहबाज और आसिम मुनीर को बताया आतंकी, PoK में प्रोटेस्ट हुआ तेज

Pranit More Apology: ‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद पर छलका प्रणित मोरे का दर्द, बोले- मैं इस नफरत का हकदार हूं

घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO

🚨 Champions Trophy in Pakistan — ‘Bhikaristan’ accidentally played Indian National Anthem during Australia vs England game in Lahore 💥 — ABSOLUTE CINEMA 🔥 pic.twitter.com/pL0yn6tOLM — Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) February 22, 2025

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर सवाल

मेजबान पाकिस्तान की यह गलती अब बड़े विवाद का रूप लेती जा रही है। क्रिकेट प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर आयोजकों की आलोचना की और सवाल उठाए कि इतने बड़े टूर्नामेंट में ऐसी लापरवाही कैसे हो सकती है। कई क्रिकेट विशेषज्ञों ने इसे मेजबानी में गंभीर चूक बताया है।

पाकिस्तान में नहीं हैं भारत के मैच

दिलचस्प बात यह है कि भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया है। ऐसे में भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेल रही है। इस हाइब्रिड मॉडल के तहत भारत को पाकिस्तान में कोई मैच नहीं खेलना है। ऐसे में यह भी नहीं कहा जा सकता है कि भारतीय राष्ट्रगान को क्यू में रखा गया था जो गलती से प्ले हो गया।

अन्य वायरल ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मजे लिए

पाकिस्तान की इस गलती के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय यूजर्स ने इस पर चुटकी लेना शुरू कर दिया है। कई यूजर्स ने मीम्स शेयर करते हुए पूछा कि पाकिस्तान में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच के दौरान प्लेलिस्ट में भारत का राष्ट्रगान क्या कर रहा था? वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि लगता है पाकिस्तान भारत के बिना टूर्नामेंट को अधूरा मान रहा है।” वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे टेक्निकल फॉल्ट से ज्यादा आयोजन समिति की लापरवाही बताया।

Indian national anthem played instead of australian national anthem in lahore video goes viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 22, 2025 | 04:09 PM

Topics:  

  • Australia Cricket Team
  • Champions Trophy 2025
  • England Cricket Team
  • Pakistan
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.