Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चौकीदार के बेटे रविंद्र जडेजा ने जीता करोड़ो लोगों का दिल, बहन की दोस्त से कर बैठे थे प्यार

मैदान में अपने उम्दा खेल से दर्शकों का दिल जीतने वाले खिलाड़ी रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) का पर्सनल लाइफ भी काफी इंट्रेस्टिंग हैं।

  • By काजल चोपड़े
Updated On: Dec 30, 2020 | 12:44 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई. भारतीय क्रिकेट टीम के तेज तर्रार खिलाड़ी रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने अपनी फील्डिंग से लोगों का दिल जीता है। उन्होंने हर मैच में अपना बेहतरीन गेम खेलकर भारतीय टीम को जीत दिलाने की कोशिश की है। मैदान में अपने उम्दा खेल से दर्शकों का दिल जीतने वाले खिलाड़ी रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) का पर्सनल लाइफ भी काफी इंट्रेस्टिंग हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं इसी खिलाड़ी की ज़िंदगी के बारे में…

रविंद्र जडेजा  (Ravindra Jadeja)के पिता अनिरुद्ध एक निजी कंपनी में चौकीदार थे। मैदान में अच्छे अच्छे खिलाड़ियों को अपने खेल से डराने वाले रविंद्र बचपन में अपने पिता से काफी डरते थे। दरअसल, रविंद्र (Ravindra Jadeja) के पिता उन्हें भारतीय सेना में अधिकारी बनाना चाहते थे। लेकिन, रविंद्र को बचपन से ही क्रिकेट खेलना काफी पसंद था। इस बात को लेकर वह हमेशा अपने पिता से डरते थे। साल 2005 में रविंद्र की मां का देहांत हो गया। इस हादसे के बाद रविंद्र पूरी तरह टूट गए और उन्होंने क्रिकेट लगभग छोड़ ही दिया था।

रविंद्र (Ravindra Jadeja)की लव लाइफ भी काफी इंट्रेस्टिंग हैं। दरअसल, रीवा सोलंकी जडेजा की बहन नैना की दोस्त थी। रीवा जादेसज के परिवार को काफी अच्छे से जानती थी। इसके बाद दोनों परिवार ने रविंद्र और रीवा की शादी करने का फैसला लिया। लेकिन, रविंद्र शादी के लिए तैयार नहीं थे। वह शादी को बात को टालते रहते थे।

वहीं, एक दिन रीवा ने उन्हें व्हस्ट अप पर मैसेज किया। दोनों ने काफी समय तक बातें की। इसके बाद उन्होंने मिलने का फैसला लिया। इस मुलाकात के बाद रविंद्र  (Ravindra Jadeja) को रीवा से प्यार हो गया। इसके बाद साल 2016 में रविंद्र और रीवा शादी के बंधन में बंध गए। वहीं, साल 2017 में रविंद्र और रीवा एक नन्ही परी के माता-पिता बन गए।

रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को क्रिकेट के साथ घोड़ों से खूब प्यार है। रविंद्र जडेजा ने अपने फार्महॉउस में कई घोड़े पाले हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर घोड़ों के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के बारे में बताते हुए इशांत शर्मा ने कहा था कि जडेजा को अपने घोड़ों की ज्यादा चिंता रहती हैं। उन्होंने बताया कि जब रविंद्र इंग्लैंड में होता है, तब घोड़ों की ही बात करता रहता है। वह फोन पर पूछता रहता है घोड़ों को चारा डाला या नहीं, पानी पिलाया या नहीं, वह घोड़ों के लिए एकदम पागल है।

Indian cricketer ravindra jadeja personal life

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 30, 2020 | 12:44 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

वैनगंगा नदी में उतरे सांसद पडोले, पैरों में आया सांप…, गोसीखुर्द आंदोलन ने लिया खतरनाक मोड़

2

Mumbai AQI Alert: गोवंडी-शिवाजीनगर में हवा ‘खराब’, एक्यूआई 226 तक पहुंचा

3

शेयर बाजार धड़ाम…भारत से कोरिया तक कोहराम, Sensex और Nifty इतने अंक लुढ़के

4

Kumbh Mela की तैयारी तेज, त्र्यंबकेश्वर में कुंभ मेले से पहले इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग को रफ्तार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.