- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Indian Cricket Teams Practice Video For Asia Cup 2025 Surfaced
Asia Cup 2025: दुबई पहुंचते ही ‘सूर्या एंड कंपनी’ की प्रैक्टिस शुरु, ICC एकेडमी का वीडियो आया सामने
- Written By: संजू बिष्ट
Indian Cricket Team in ICC Academy: सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया एशिया कप 2025 में अपना जलवा बिखरने को तैयार है। इसी कड़ी में टीम ने 5 सितंबर को आईसीसी एकेडमी में जमकर पसीना बहाया।

भारतीय क्रिकेट टीम का प्रैक्टिस सेशन (फोटो- सोशल मीडिया)
Indian Cricket Team: एशिया कप 2025 की शुरुआत को अब चंद दिन बचे हैं। इस साल एशिया कप का पहला मुकाबला 9 सितंबर को होगा। वहीं, सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से यूएई के खिलाफ करेगी। इससे पहले 4 सितंबर को टीम इंडिया दुबई पहुंच गई। गौरतलब है कि इस बार का एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है। साल 2016 व 2022 के बाद ये तीसरी बार होगा जब ये टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है।
टीम इंडिया के लिए एशिया कप अगले साल होने वाले टी20 विश्वकप के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण है। यही कारण है कि टीम मैनेजटमें इस टूर्नामेंट से अपने खास 11 को तैयार करने के मूड में है। ऐसे में युवा खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने दुबई पहुंचकर अभ्यास भी शुरु कर दिया है। उनके अभ्यास के वीडियों सोशल मीडिया में सर्कुलेट हो रहे हैं।
ICC अकेडमी में टीम इंडिया की प्रैक्टिस शुरु
टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने 5 सितंबर को आईसीसी अकेडमी में पहला प्रैक्टिस सेशन पूरा किया। एशिया कप 2025 में भारतीय टीम के खिलाड़ी लंबे वक्त के बाद टीम इंडिया के टी20 फॉर्मेट का टूर्नामेंट खेल रहे हैं। इससे पहले टीम ने अपना पिछला टी20 मुकाबला पिछले साल के फरवरी महीने में खेला था।
सम्बंधित ख़बरें
IND A vs SL A: भारत के लिए संकटमोचक बने सूर्यांश और विपराज, श्रीलंका के सामने खड़ा किया 265 रन का स्कोर
IND A vs SL A: श्रीलंका में वैभव सूर्यवंशी को ‘लप्पेबाजी’ पड़ रही भारी! लगातार तीसरी बार हुए फ्लॉप
IND A vs SL A: श्रीलंकाई कप्तान ने जीता टॉस, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ दीप्ति का ऐतिहासिक ‘पंजा’, Women’s T20 World Cup में 5 विकेट लेकर बनाया रिकॉर्ड
The wait is over. 😍 Team India is coming in hot for Men’s Asia Cup 2025! [ Men’s Asia Cup 2025, Indian Cricket Team, Hardik Pandya, Suryakumar Yadav ] pic.twitter.com/VT6d5h8PZp — Star Sports (@StarSportsIndia) September 5, 2025
जसप्रीत बुमराह हैं तैयार
अगर बात करें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी लंबे वक्त के बाद टीम इंडिया की टी20 टीम का हिस्सा बने हैं। इससे पहले उन्होंने साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला था। उसके बाद से वो टीम इंडिया के लिए टी20 फॉर्मेट में नहीं खेले हैं. अब वो यूएई के खिलाफ डेढ़ साल के बाद अपना पहला इंटरनेशल टी20 मैच खेलने को तैयार हैं।
यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या और अर्शदीप के पास इतिहास रचने का मौका, रिकॉर्ड बुक में जुड़ेगा नाम?
भारतीय टीम 10 सितंबर को यूएई से मुकाबले के बाद 14 सितंबर को पाकिस्तानी टीम के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। ये एशिया कप 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला होगा। भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप ए में शामिल की गई हैं। टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ खेलेगी।
Indian cricket teams practice video for asia cup 2025 surfaced
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘हमें पता है खान सर की पहुंच’, रौशन आनंद के भाई की मौत पर भड़के तेज प्रताप; तेजस्वी ने की जांच की मांग
Jun 15, 2026 | 11:17 PMMathura: लेनदेन के विवाद में खूनी संघर्ष, पथराव में एक युवक की मौत; पुलिस के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
Jun 15, 2026 | 11:15 PMChhatrapati Sambhajinagar में पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागी कार ने ऑटो को मारी टक्कर, फिर चालक हुआ गिरफ्तार
Jun 15, 2026 | 11:14 PM‘मैंने पहले ही CM फडणवीस को बताया था…’ अभिजीत दीपके पर हमले के बाद रोहिणी खडसे का बड़ा दावा
Jun 15, 2026 | 11:05 PMपेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PMयह उनका फैसला है… TMC सांसदों के NCPI में विलय पर ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान, बोले- टेलीविजन से मिली जानकारी
Jun 15, 2026 | 10:55 PMUPSC प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, 13,343 अभ्यर्थी हुए मेंस परीक्षा के लिए चयनित; ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
Jun 15, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM
NEET पेपर लीक पर वाराणसी में बवाल, PM कार्यालय घेरने जा रहीं पल्लवी पटेल गिरफ्तार; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:01 PM














