IND W vs ZIM W 3rd ODI: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, भारत की प्लेइंग XI में दिखे 3 बड़े बदलाव

India Women Cricket Team: भारत और जिम्बाब्वे के बीच महिला वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला वडोदरा में खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है।
IND-W vs ZIM-W 3rd ODI toss
स्मृति मंधानासौजन्य-IANS
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भारत और जिम्बाब्वे के बीच महिला वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है।

  • जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है।

  • तीसरे वनडे के लिए भारतीय महिला टीम में बदलाव किए गए हैं।

Vadodara BCA Stadium IND W vs ZIM W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है। यह मुकाबला गुजरात के वडोदरा स्थित BCA क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है, जहां जिम्बाब्वे की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है, जिससे भारतीय टीम के सामने एक चुनौती पेश हो गई है।

टॉस जीतने के बाद जिम्बाब्वे की कप्तान जोसेफिन नकोमो ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं। हमें बोर्ड पर कुछ रन लगाने की जरूरत है। हमारी टीम में सिर्फ एक बदलाव है। हमें काफी अच्छा अनुभव मिला है और हमने उन क्षेत्रों की पहचान कर ली है जिनमें सुधार की जरूरत है। इस स्तर पर मैच खेलना एक शानदार अनुभव रहा है, लेकिन हम निश्चित रूप से और बेहतर कर सकते हैं। हमें अपनी पूरी क्षमता के साथ खेलना होगा। अगर हम 250 से ज्यादा रन बनाते हैं, तो हमारे पास जीत के लिए मुकाबला करने का एक अच्छा मौका होगा।"

भारतीय प्लेइंग 11 में तीन बड़े बदलाव

इस तीसरे वनडे के लिए भारतीय महिला टीम में बदलाव किए गए हैं, जिसमें प्लेइंग इलेवन में तीन बड़े फेरबदल हुए हैं। टॉस के बाद भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा, "हमने टीम में तीन बदलाव किए हैं। क्रांति, हरलीन और यास्तिका को शामिल किया गया है। दक्षिण अफ्रीका के आगामी दौरे और चैंपियंस ट्रॉफी को देखते हुए, जहां मैच फ्लडलाइट्स में खेले जाएंगे। हम सबसे बेहतरीन कॉम्बिनेशन तलाशने की कोशिश कर रहे हैं।"

स्मृति मंधाना ने आगे बताया, "पार्ट-टाइम स्पिनरों का इस्तेमाल करके, हम टीम में एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को शामिल कर सकते हैं। मुझे लगता है कि हम कुछ और विकेट ले सकते हैं। पिच के मिजाज को देखते हुए, उन्हें 180 रन से कम पर रोकना हमारे लिए आदर्श होगा। वे अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।"

भारतीय महिला टीम का प्रदर्शन

गौरतलब है कि भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। दूसरे वनडे में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराया था। बल्लेबाजी में हरमनप्रीत कौर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 126 रनों की शानदार पारी खेली थी।

वहीं, दीप्ति शर्मा ने भी दमदार खेल दिखाते हुए सिर्फ 86 गेंदों में 106 रन बनाए थे। प्रतिका रावल भी अच्छी लय में दिखीं और उन्होंने 67 गेंदों में 61 रन बनाए। गेंदबाजी में, दूसरे वनडे में क्रांति गौड़ की जगह खेलने उतरीं वैष्णवी शर्मा ने 39 रन देकर 4 विकेट लिए। दीप्ति शर्मा ने भी 3 विकेट हासिल किए।

IND-W vs ZIM-W 3rd ODI toss
IND W vs ZIM W: भारत ने जिम्बाब्वे को 121 रनों से रौंदकर सीरीज पर जमाया कब्जा, दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास

जिम्बाब्वे महिला टीम का प्रदर्शन

दूसरी ओर, जिम्बाब्वे की बल्लेबाज इस सीरीज में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। हालांकि दूसरे वनडे में टीम को अच्छी शुरुआत मिली थी, लेकिन उसके बाद उनकी पारी बुरी तरह लड़खड़ा गई।

टीम के लिए मोडेस्टर मुपाचिकवा ने 70 गेंदों में 49 रन बनाए, जबकि चिपों मुगेरी-तिरिपानो ने 46 रन का योगदान दिया। जिम्बाब्वे के गेंदबाज भी रन रेट को काबू में रखने में नाकाम रहे। भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

IND-W vs ZIM-W 3rd ODI toss
IND vs NZ 3rd T20I: पावरप्ले में सर्वाधिक रन, फिर तेज फिफ्टी; भारत के नाम दर्ज हुए ये 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत बनाम जिम्बाब्वे प्लेइंग 11

भारत की प्लेइंग इलेवन: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, सायली सतघरे, जिंतिमानि कलिता और वैष्णवी शर्मा।

जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), लोरिन फिरी, चिपों मुगेरी-तिरिपानो, बिलेव्ड बिजा, जोसेफिन न्कोमो (कप्तान), न्याशा ग्वांजुरा, चिएद्जा धुरुुरु, मिशेल मावुंगा, नोमवेलो सिबांडा, तेंडाई माकुशा और ओलिंडर चारे।

- एजेंसी इनपुट के साथ

Navbharat Live
navbharatlive.com