IND vs NZ 3rd T20I: पावरप्ले में सर्वाधिक रन, फिर तेज फिफ्टी; भारत के नाम दर्ज हुए ये 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड

Team India World Records: भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 में 6 विकेट से हराकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत ने पावरप्ले में 118 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।
India vs New Zealand 3rd T20I:
भारतीय टीम के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा सोर्स- सोशल- BCCI
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भारत ने तीसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया

  • भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पावरप्ले में तोड़े 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड

  • भारत ने तीसरा टी-20 मैच जीतकर सीरीज पर जमाया कब्जा

T20I Cricket World Records: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। मंगलवार को वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारत ने मेजबान न्यूजीलैंड को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी।

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 198/3 का मजबूत स्कोर खड़ा किया था, जिसे टीम इंडिया ने महज 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की इस धमाकेदार जीत के हीरो रहे सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, जिन्होंने कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं।

भारतीय टीम की रिकॉर्ड साझेदारी

दरअसल, लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आतिशी शुरुआत दिलाई। अभिषेक शर्मा ने महज 38 गेंदों में 113 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 11 गगनचुंबी छक्के जड़े। उन्हें 10वें ओवर में काइल जैमीसन ने आउट किया।

अभिषेक ने वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 133 रनों की विस्फोटक ओपनिंग पार्टनरशिप की। सूर्यवंशी ने 19 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 45 रन बनाए, वे 8वें ओवर में मैथ्यू फिशर का शिकार बने। इनके अलावा संजू सैमसन ने 18 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 5 रनों का योगदान दिया।

India vs New Zealand 3rd T20I:
MS Dhoni IPL 2027: क्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? संन्यास की चर्चाओं के बीच किया बड़ा खुलासा

पावरप्ले के 6 ओवरों में भारत ने मचाई तबाही

भारतीय बल्लेबाजों ने मैच के पावरप्ले में ही न्यूजीलैंड को मैच से पूरी तरह बाहर कर दिया था। भारत ने शुरुआती 6 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए रिकॉर्ड 118 रन कूट डाले। इस दौरान टीम इंडिया ने एक या दो नहीं, बल्कि पूरे चार ऐतिहासिक कीर्तिमान अपने नाम किए।

पहले ओवर में सबसे बड़ा स्कोर: न्यूजीलैंड की तरफ से पहला ओवर फेंकने आए पेसर जैकब डफी के ओवर में भारत ने 26 रन बटोरे जिसमें एक नो-बॉल और पांच वाइड शामिल थे। यह टी20आई में भारत द्वारा पहले ओवर में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।

संयुक्त रूप से सबसे तेज टीम फिफ्टी: भारत ने टी20 इंटरनेशनल में ओवरों के लिहाज से संयुक्त रूप से सबसे तेज 50 रन पूरे किए। टीम इंडिया ने सिर्फ 2.2 ओवर में अपनी फिफ्टी पूरी कर पापुआ न्यू गिनी और रोमानिया के रिकॉर्ड की बराबरी की।

India vs New Zealand 3rd T20I:
Under-19 Asia Cup 2026: 5 नवंबर से अंडर-19 एशिया कप का आगाज, जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान का महा-मुकाबला

टीम इंडिया ने तोड़े ये भी दो ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

वेलिंगटन के मैदान पर भारतीय टीम ने पुरुषों के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के दो सबसे बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को मटियामेट कर दिया।

सबसे तेज टीम सेंचुरी: भारत टी20आई इतिहास में सबसे तेज 100 रन बनाने वाली टीम बन गई है। भारत ने सिर्फ 5 ओवर में अपने 100 रन पूरे कर रोमानिया 5.2 ओवर बनाम सर्बिया, 2021 का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।

पावरप्ले में सर्वाधिक रन : भारत ने पावरप्ले के 6 ओवर में 118/0 का स्कोर बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोमानिया 116 रन बनाम सर्बिया के नाम था।

Navbharat Live
navbharatlive.com