भारत और जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज का आगाज कल से, महिलाओं के लिए एंट्री फ्री, जानें कब और कहां देखें मैच

Raipur Women Cricket Match: भारत-जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच कल से खेला जाएगा। टी-20 सीरीज के तीनों मैचों के लिए महिलाओं को स्टेडियम में मुफ्त एंट्री दी जाएगी।
Indian women's team and Zimbabwe women's team t-20
भारत बनाम जिम्बाब्वे महिला टीम सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • महिला इंटरनेशनल टी20 मैचों में महिलाओं को मुफ्त प्रवेश मिलेगा।

  • इस सीरीज के लिए भारतीय टीम की कमान स्मृति मंधाना संभालेंगी।

  • भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 मैच 16, 18 और 20 अक्टूबर को खेले जाएंगे।

India Women vs Zimbabwe Women T20: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच शुक्रवार, 16 अक्टूबर से तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है, जिसका पहला मुकाबला राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

टी-20 सीरीज के तीनों ही मैच शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जहां महिला टीम आमने-सामने होने जा रही है। जिसे लेकर स्थानीय क्रिकेट प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। यह पहला मौका है जब दोनों टीमें किसी द्विपक्षीय सीरीज में आमने-सामने होंगी।

महिलाओं को मिलेगा फ्री में प्रवेश

क्रिकेट को बढ़ावा देने और महिला प्रशंसकों को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस टी20 सीरीज के तीनों मुकाबलों के लिए महिलाओं को स्टेडियम में मुफ्त एंट्री दी जाएगी, जिससे वे बिना किसी बाधा के स्टेडियम में बैठकर लाइव मैच का आनंद ले सकेंगी।

सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर को, दूसरा 18 अक्टूबर को और तीसरा व अंतिम मैच 20 अक्टूबर को रायपुर में ही खेला जाएगा। इस सीरीज की समाप्ति के बाद भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए वडोदरा गुजरात रवाना होगी।

Indian women's team and Zimbabwe women's team t-20
Under-19 Asia Cup 2026: 5 नवंबर से अंडर-19 एशिया कप का आगाज, जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान का महा-मुकाबला

कप्तान स्मृति मंधाना ने कही ये बड़ी बात

इस सीरीज से भारतीय महिला टीम के नेतृत्व में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अनुभवी खिलाड़ी स्मृति मंधाना को हरमनप्रीत कौर की जगह टीम की कमान सौंपी गई है। नए कप्तान के रूप में मंधाना इस सीरीज को बेहद महत्वपूर्ण मान रही हैं।

इस बीच पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंधाना ने कहा कि जिम्बाब्वे के खिलाफ पहली द्विपक्षीय श्रृंखला खेलना काफी रोमांचक है। हम पहली बार उनके खिलाफ खेलेंगे। जिम्बाब्वे जैसे देशों से भी हमें काफी कुछ सीखने को मिल सकता है क्योंकि वे अपने क्रिकेट का भरपूर आनंद लेते हैं।

भारतीय टीम को कई क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत

कप्तान स्मृति मंधाना ने आगे कहा कि आगामी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम को छह टी20 मैच खेलने हैं। ऐसे में टीम अगले तीन महीनों के लिए अपनी तैयारियों के कड़े मानक तय करना चाहती है। उन्होंने स्वीकार किया कि टी-20 प्रारूप में भारतीय टीम को अभी कई क्षेत्रों और रणनीतियों में सुधार करने की जरूरत है, जिस पर टीम गहराई से काम करेगी।

Indian women's team and Zimbabwe women's team t-20
IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को हराकर सीरीज की बराबर, 248 रन नहीं चेज कर पाए टीम इंडिया के बल्लेबाज

जानें कहां देखें मैच

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच टी-20 मैच का लाइव क्रिकेट प्रेमी टीवी पर Star Sports Network और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com