ऋषभ पंत पर भड़के अश्विन, बोले- टेस्ट हारने के लिए एक पल की बेवकूफी काफी, खराब शॉट पर जमकर सुनाया; देखें VIDEO

R Ashwin Statement: आर अश्विन ने ऋषभ पंत के शॉट सिलेक्शन पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि टेस्ट मैच में एक पल की बेवकूफी टीम की हार का कारण बन सकती है।
Ashwin lashes out at Rishabh Pant, says 'a moment of stupidity is enough to lose a Test
रविचंद्रन अश्विन और ऋषभ पंत (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ashwin Criticizes Rishabh Pant Shot Selection: भारत के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के शॉट सिलेक्शन पर नाराजगी जताई है। श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में पंत ने 168 रन बनाए, लेकिन अश्विन का मानना है कि उन्हें मैच की स्थिति को समझकर ज्यादा जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करनी चाहिए।

क्या बोले अश्विन?

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल 'ऐश की बात' पर पंत के खेलने के अंदाज पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि पंत से उनकी उम्मीदें अभी तक पूरी नहीं हुई हैं। अश्विन के मुताबिक, आक्रामक बल्लेबाजी अच्छी बात है, लेकिन जब टीम मुश्किल स्थिति में हो तो बिना सोचे बड़ा शॉट खेलना नुकसान पहुंचा सकता है।

अश्विन ने कहा कि टेस्ट मैच जीतने के लिए टीम के सभी 11 खिलाड़ियों का योगदान जरूरी होता है, लेकिन एक गलत फैसला मैच का रुख बदल सकता है। उन्होंने पंत के ऑस्ट्रेलिया में किए गए प्रदर्शन का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी उनकी शानदार पारियों में टीम के दूसरे खिलाड़ियों का योगदान अहम था।

'टीम को क्या चाहिए ये देखना जरूरी'

अश्विन ने कहा कि ऋषभ पंत को ये समझना होगा कि उस समय टीम को उनसे क्या चाहिए। उनके मुताबिक, पंत जैसे अनुभवी खिलाड़ी को परिस्थितियों के हिसाब से अपना खेल बदलने की क्षमता दिखानी चाहिए।

उन्होंने वीरेंद्र सहवाग और एडम गिलक्रिस्ट का उदाहरण देते हुए कहा कि दोनों आक्रामक बल्लेबाज थे, लेकिन टीम के बेहद मुश्किल हालात में वे हर गेंद पर जोखिम लेने की कोशिश नहीं करते थे।

Ashwin lashes out at Rishabh Pant, says 'a moment of stupidity is enough to lose a Test
श्रीलंका दौरा खत्म, अब किससे भिड़ेगी टीम इंडिया? पहली बार भारत करेगा खुदकी मेजबानी, देखें पूरा शेड्यूल

पंत को अब जिम्मेदारी लेनी चाहिए- अश्विन

अश्विन ने कहा कि पंत अब 50 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, इसलिए उनसे ज्यादा समझदारी की उम्मीद की जाती है। उन्होंने ये भी कहा कि किसी खिलाड़ी को सिर्फ इसलिए खास छूट नहीं दी जानी चाहिए क्योंकि उसे 'पीढ़ी में एक बार आने वाला खिलाड़ी' कहा जाता है।

अश्विन ने यशस्वी जायसवाल का नाम लेते हुए कहा कि अगर पंत को ऐसा खिलाड़ी माना जाता है, तो जायसवाल भी उसी तरह के खिलाड़ी हैं। उनके मुताबिक, पंत को सच्चाई बताने और अपने फैसलों पर काम करने की जरूरत है।

अश्विन ने साफ कहा कि पंत में भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलने की क्षमता है, लेकिन इसके लिए उन्हें अपने फैसले लेने के तरीके में सुधार करना होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com