अफगानिस्तान सीरीज से पहले हार्दिक पंड्या को बड़ा झटका! चोट ने फिर रोकी टीम इंडिया में वापसी

Hardik Pandya Injury: अफगानिस्तान T20 सीरीज से पहले हार्दिक पंड्या ट्रेनिंग के दौरान चोटिल हो गए हैं, जिससे टीम इंडिया में उनकी वापसी एक बार फिर टल सकती है।
Major setback for Hardik Pandya ahead of Afghanistan series; injury stalls his return to Team India once again.
हार्दिक पंड्या (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Hardik Pandya Leg Injury Ahead Of IND vs AFG Series: टीम इंडिया में वापसी की तैयारी कर रहे हार्दिक पंड्या की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की T20 सीरीज से पहले हार्दिक को ट्रेनिंग के दौरान पैर में हल्की चोट लग गई है। ऐसे में उनकी वापसी पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

हार्दिक ने मार्च के बाद से भारत के लिए कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है। वह लगातार अपनी फिटनेस पर काम कर रहे थे और अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज से उनकी वापसी की उम्मीद की जा रही थी। हालांकि, नई चोट के बाद उनकी वापसी में देरी हो सकती है।

गेंदबाजी करने से रोका गया

रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक को ट्रेनिंग के दौरान कोई बड़ी परेशानी नहीं हुई, लेकिन पैर की चोट के कारण उन्हें फिलहाल गेंदबाजी नहीं करने की सलाह दी गई है। बल्लेबाजी और मैदान पर चलने-फिरने में उन्हें कोई खास दिक्कत नहीं है। इसके बावजूद बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की टीम हार्दिक को पूरी तरह फिट घोषित करने से पहले कोई जोखिम नहीं लेना चाहती।

चयनकर्ताओं की बैठक इसी सप्ताह होने वाली है, जिसमें अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन किया जाएगा। ऐसे में अब देखना होगा कि हार्दिक समय पर पूरी तरह फिट हो पाते हैं या नहीं।

पांच महीने से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर

हार्दिक ने अपना आखिरी मुकाबला 24 मई को मुंबई इंडियंस के लिए खेला था। इसके बाद से वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। 2027 वनडे विश्व कप को देखते हुए उनकी फिटनेस भारत के लिए काफी अहम है। चिंता की बात ये भी है कि उन्होंने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से कोई वनडे मुकाबला नहीं खेला है।

हार्दिक की चोटों का सिलसिला नया नहीं है। निचले हिस्से में बार-बार होने वाली परेशानियों और पीठ में ऐंठन के कारण भी उन्हें कई बार मैदान से बाहर रहना पड़ा है। ऐसे में भारतीय टीम प्रबंधन उनकी फिटनेस को लेकर ज्यादा सावधानी बरत सकता है।

क्या भाई क्रुणाल की होगी टीम में वापसी?

हार्दिक पंड्या की फिटनेस ने चयनकर्ताओं के सामने एक और दिलचस्प विकल्प खोल दिया है। रिपोर्टों के अनुसार, स्पिन गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर की जगह के लिए उनके भाई क्रुणाल पंड्या के नाम पर भी विचार किया जा रहा है।

क्रुणाल ने भारत के लिए आखिरी बार 2021 में खेला था। हालांकि, घरेलू क्रिकेट और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए उनके हालिया प्रदर्शन ने उन्हें फिर से चयनकर्ताओं की नजर में ला दिया है।

Major setback for Hardik Pandya ahead of Afghanistan series; injury stalls his return to Team India once again.
मोदी-पुतिन ने एक ही कार में की एंट्री, बिश्केक में शुरू हुआ वर्ल्ड नोमैड गेम्स 2026 का भव्य आगाज

बुमराह की फिटनेस पर स्सपेंस

नितीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर चोट से अच्छी तरह उबर रहे हैं। जसप्रीत बुमराह की फिटनेस अभी भी टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज 13 से 17 सितंबर तक खेली जानी है। ऐसे में हार्दिक की फिटनेस रिपोर्ट और टीम चयन पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com