IND vs WI: भारत की खराब शुरुआत, गिल की गेंदबाजी के फैसले का वेस्टइंडीज का धुआंधार जवाब, 6 ओवर में जड़े 50 रन

IND vs WI 1st ODI में शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। वेस्टइंडीज ने शुरुआती 6 ओवर में 50 रन बनाकर तेज शुरुआत की।
india vs west indies odi 1
शुभमन गिल और विराट कोहलीसौजन्य-IANS
Published on: 
Updated on: 

India vs West Indies 1st ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मैच में भारतीय टीम शुरुआत से ही परेशानी का सामना कर रही है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने शुरआत से ही भारतीय गेंदबाजों को मुश्किल में डाल दिया हैं। पहले 6 ओवर में वेस्टइंडीज ने 50 रन बना लिए है। पहले जॉन कैंपबेल और जस्टिन ग्रीव्स अपनी दमदार बल्लेबाजी से भारतीय गेंदबाजों को मुश्किल में डाल दिया है।

वेस्टइंडीज की अच्छी साझेदारी

जॉन कैंपबेल ने 15 गेंदों में 15 रन बनाए तो जस्टिन ग्रीव्स अपनी शानदार बल्लेबाजी से 21 गेंदों में 29 रन बना लिए है और अच्छी साझेदारी बनाए हुए है। दोनों बल्लेबाजों ने 6 ओवर में 9 चौके लगाए।

टॉस से पहले क्या बोले कैप्टन?

टॉस जीतने के बाद शुभमन गिल ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच ठीक-ठाक लग रही है। रोशनी में बल्लेबाजी करना बेहतर होगा, इसलिए हम लक्ष्य का पीछा करना चाहते हैं। हमारे पास एक अच्छा कॉम्बिनेशन है, चार गेंदबाजों के साथ टीम में दो ऑलराउंडर हैं। वर्ल्ड कप के लिए 20 मैच और बाकी हैं, इसलिए हमारे लिए कॉम्बिनेशन टेस्ट करना अच्छा है। हम चार गेंदबाजों के साथ जा रहे हैं।"

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा, "आज हम शायद पहले बल्लेबाजी करते। हम दुनिया की बेस्ट टीमों के खिलाफ खेलना चाहते हैं। लोग इंडिया के खिलाफ खेलने का इंतजार कर रहे हैं। हमें पक्का करना है कि बोर्ड पर हमारा बड़ा स्कोर हो। उम्मीद है कि हम गेंद से अच्छा खेलेंगे। टीम में तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनर हैं।"

india vs west indies odi 1
Asian Games 2026: श्रीशंकर की 7.84 मीटर की छलांग, डेविड भी फाइनल में; PV सिंधु की हार से भारत को झटका

भारतीय बल्लेबाजों से उम्मीद

भारतीय टीम अब पूरी तरह से वनडे विश्व कप 2027 की तैयारी के मोड में आ गई है और इस मैच से इसकी शुरुआत हो रही है। श्रेयस अय्यर एशियन गेम्स की वजह से जापान में हैं। ऐसे में रुतुराज गायकवाड़ को मौका मिला है। उनके पास अवसर है, एक बार फिर इस मौके को सार्थक करते हुए बड़ी पारी खेलने का।

भारतीय क्रिकेट फैंस रोहित शर्मा और विराट कोहली से भी इस मैच में शानदार पारी की उम्मीद करेंगे। रवींद्र जडेजा और रेड्डी के प्रदर्शन पर भी विशेष नजर रहेगी। इस मैच से नमन धीर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज कर रहे हैं।

india vs west indies odi 1
IND vs WI 1st ODI: रोहित-कोहली की वापसी, गिल की कप्तानी में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत, कब-कहां देखें मुकाबला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। यहां देखें पूरी प्लेइंग इलेवन।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन

जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान, विकेटकीपर), आमिर जांगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com