IND vs WI 1st ODI: रोहित-कोहली की वापसी, गिल की कप्तानी में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत, कब-कहां देखें मुकाबला

IND vs WI 1st ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे आज तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। रोहित-कोहली की वापसी पर पूरे भारत की नजरें होंगी।
india vs west indies odi
विराट कोहली, रोहित शर्मासौजन्य-IANS
Published on: 
Updated on: 

India vs West Indies Where to Watch: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज रविवार से शुरू होने जा रही है। पहला मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है। शुभमन गिल, रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यशस्वी जायसवाल, जिन्हें बैकअप ओपनर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है, उन्हें इस सीरीज में खेलने का मौका मिलता है या नहीं।

विराट कोहली पर नंबर 3 की जिम्मेदारी

नंबर तीन पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी एक बार फिर विराट कोहली के कंधों पर होगी। ऋतुराज गायकवाड़ मिडिल ऑर्डर में खेलते हुए दिख सकते हैं। केएल राहुल पर मिडिल ऑर्डर को संभालने और विकेट-कीपिंग की जिम्मेदारी होगी।

नीतीश कुमार रेड्डी और रवींद्र जडेजा से बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान की उम्मीद है। हालांकि, टीम की बॉलिंग लाइन-अप में अनुभव की कुछ कमी नजर आ रही है। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा नई गेंद से बॉलिंग की शुरुआत कर सकते हैं, जबकि आकिब नबी या गुरनूर बराड़ में से किसी एक को खेलने का मौका मिल सकता है।

india vs west indies odi
Asian Games 2026 LIVE: PV सिंधु बाहर, बॉक्सिंग में भारत का मेडल पक्का; अभय सिंह और अनाहत सिंह की नजर गोल्ड पर

वेस्टइंडीज टीम का भी शानदार फॉर्म

दूसरी ओर, शाई होप की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज टीम इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी। उन्होंने अपनी घरेलू जमीन पर खेली गई पांच मैचों की वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को कड़ी टक्कर दी थी। कीसी कार्टी बल्लेबाजी में शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने पांच मैचों में 38 की औसत से 194 रन बनाए, जबकि शाई होप भी अच्छी लय में दिखे।

बॉलिंग डिपार्टमेंट में स्पिनर गुडाकेश मोती ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और पांच मैचों में कुल नौ विकेट लिए। भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 142 मैच खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 72 मैच जीते हैं, जबकि कैरेबियाई टीम ने 64 मैचों में जीत हासिल की है।

india vs west indies odi
Asian Games 2026: बॉक्सिंग में भारत का पहला मेडल पक्का, अंकुश पंघाल ने 5-0 से जीता क्वार्टर फाइनल

आज कैसा रहेगा मौसम

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को तिरुवनंतपुरम में बारिश की संभावना है। हालांकि, सुबह के समय बारिश की संभावना सबसे ज्यादा है, जिसके बाद मौसम के पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है।

लाइव मैच कब और कहां देख सकते है?

भारत बनाम वेस्टइंडीज का पहला वनडे मैच दोपहर 2:00 बजे (IST) शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने से 30 मिनट पहले होगा। भारत बनाम वेस्टइंडीज का पहला वनडे मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते है। या फिर JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग देखा जा सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com