Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND vs SL 1st ODI Live Update: भारत-श्रीलंका के बीच पहला वनडे टाई

भारत और श्रीलंका के बीच आज यानी 2 अगस्त को वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है। इस सीरीज का आज का पहला मैच खेला जा रहा है। यह मुकाबला कोलंबो में हो रहा है। जहां भारत की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में है। विराट कोहली भी खेलते दिखाई देने वाले हैं।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Aug 02, 2024 | 10:23 PM

रोहित शर्मा और विराट कोहली (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच आज यानी 2 अगस्त को वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। यह मुकाबला कोलंबो में हो रहा है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया श्रीलंका को मात देने के लिए पूरी तैयार है। इस मैच में विराट कोहली भी खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। कोहली का श्रीलंका में अच्छा रिकॉर्ड रहा है, ऐसे में वह आज के मुकाबले में भी वह धमाल मचा सकते हैं।

कोहली का श्रीलंका के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है, ऐसे में वह श्रीलंका के लिए घातक साबित हो सकते हैं। उन्होंने कोलंबो में 10 पारियों में 644 रन बनाए हैं। जिसमें चार शतक भी शामिल है। कोहली का 107.33 औसत रहा है। आज के मुकाबले में भारत सीरीज में बढ़त बनाने की कोशिश में रहेगा।

The liveblog has ended.
  • 02 Aug 2024 10:21 PM (IST)

    02 Aug 2024 10:21 PM (IST)

    भारत-श्रीलंका के बीच पहला वनडे टाई हुआ

    भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेला गया पहला वनडे मैच टाई हो गया है। श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 230 रन बनाए थे, जिसमें  दुनिथ वेल्लालग के 67 रन और पथुम निसंका के 56 रन बनाए शामिल है। इस टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने भी इतने ही रन बनाए। टीम इंडिया ने अपने आखिरी के दो विकेट ऐसे समय पर गवाएं, जब जीत के लिए सिर्फ 1 रन चाहिए था। असलंका ने ससे पहले सेट बल्लेबाज शिवम दुबे और फिर अर्शदीप सिंह को चलता किया, जिसके चलते यह मैच टाई हो गया।

    Things went down to the wire in Colombo as the match ends in a tie!

    On to the next one.

    Scorecard ▶️ https://t.co/4fYsNEzggf#TeamIndia | #SLvIND pic.twitter.com/yzhxoyaaet

    — BCCI (@BCCI) August 2, 2024

  • 02 Aug 2024 09:47 PM (IST)

    02 Aug 2024 09:47 PM (IST)

    भारत को लगा आठवां झटका, कुलदीप आउट

    भारत को आठवां झटका लगा है। कुलदीप यादव 2 रन बनाकर आउट हुए, जो हसरंगा के शिकार बने। भारत को जीत के लिए 24 गेंदों में 15 रनों की जरूरत है।

  • 02 Aug 2024 09:27 PM (IST)

    02 Aug 2024 09:27 PM (IST)

    भारत को लगा सातवां झटका, जीत के लिए चाहिए 34 रन

    टीम इंडिया को जीत के लिए अभी 9 ओवरों में 34 चाहिए। 40वें ओवर में केएल राहुल, वानिंदु हसरंगा की गेंद पर वेल्लालागे को कैच थमा बैठे। राहुल ने 43 गेंद में 31 रन बनाए। इसके अगले ही ओवर में अक्सर पटेल भी चलते बने, जो असलंका का शिकार हुए। क्रीज पर शिवम् दुबे और कुलदीप यादव मौजूद हैं।

  • 02 Aug 2024 09:09 PM (IST)

    02 Aug 2024 09:09 PM (IST)

    भारत को जीत के लिए चाहिए 56 रन

    टीम इंडिया को जीत के लिए 56 रनों की जरूरत है। उसने 37 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान के साथ 175 रन बनाए हैं। अक्षर पटेल 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। केएल राहुल 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 02 Aug 2024 08:31 PM (IST)

    02 Aug 2024 08:31 PM (IST)

    भारत के पांच विकेट गिरे

    भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। विराट कोहली 23वें ओवर में 32 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने दो चौके लगाए। इसके अगले ही ओवर में श्रेयस अय्यर 23 रन बनाकर आउट हुए। अय्यर को फर्नांडो ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। क्रीज पर अक्सर पटेल और केएल राहुल मौजूद हैं। भारत को जीत के लिए अब 90 से अधिक रन की आवश्यकता है। ऐसे में इन दो बल्लेबाजों को भी सही पार्टनरशिप बनानी होगी।

  • 02 Aug 2024 07:56 PM (IST)

    02 Aug 2024 07:56 PM (IST)

    भारत का स्कोर 109/3

    टीम इंडिया का तीसरा विकेट वाशिंगटन सुंदर के रूप में गिरा। वह 4 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद श्रेयस अय्यर बैटिंग करने आए हैं। भारत का स्कोर 20 ओवर के बाद 109/3 है।

  • 02 Aug 2024 07:36 PM (IST)

    02 Aug 2024 07:36 PM (IST)

    रोहित शर्मा आउट

    टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। कप्तान रोहित शर्मा 47 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हो गए हैं। अब विराच कोहली के साथ वाशिंगटन सुंदर बैटिंग करने आए हैं। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 56/2 है।

  • 02 Aug 2024 07:30 PM (IST)

    02 Aug 2024 07:30 PM (IST)

    शुभमन गिल आउट

    भारत को पहला झटका शुभमन गिल के रूप में लगा है। गिल 35 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हो गए हैं। गिल को वेल्लालगे ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है। अब क्रिज पर रोहित के साथ विराट कोहली मौजुद हैं।

  • 02 Aug 2024 07:25 PM (IST)

    02 Aug 2024 07:25 PM (IST)

    रोहित ने जड़ा अर्धशतक

    भारत को कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार शुरुआत दिलाई है। उन्होंने तूफानी आगाज करते हुए अर्धशतक भी जड़ दिया है। वह 41 गेंदों में 55 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं शुभमन गिल 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने 12 ओवरों के बाद बिना किसी नुकसान के 75 रन बना लिए हैं।

    5⃣6⃣th ODI Fifty! 👏 👏

    Rohit Sharma leading from the front! 👌 👌

    Follow the Match ▶️ https://t.co/4fYsNEzO5N#TeamIndia | #SLvIND | @ImRo45 pic.twitter.com/vNXe5sdMJo

    — BCCI (@BCCI) August 2, 2024

  • 02 Aug 2024 07:06 PM (IST)

    02 Aug 2024 07:06 PM (IST)

    रोहित शर्मा की तूफानी शुरुआत

    टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज और कप्तान रोहिक शर्मा ने भारत को विस्फोटक शुरुआत दिलाई है। उनके साथ शुभमन गिल भी शानदार खेल रहे हैं। भारत के 6 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 55 रन हो गए हैं।

  • 02 Aug 2024 06:13 PM (IST)

    02 Aug 2024 06:13 PM (IST)

    भारत के सामने 231 रनों का लक्ष्य

    श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए। अब भारत को जीत के लिए 231 रन बनाने होंगे। टीम इंडिया के लिए अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट झटके। श्रीलंका के लिए पथुम निसंका और दुनिथ वेल्लालगे ने शानदार अर्धशतक जड़ा।

  • 02 Aug 2024 05:40 PM (IST)

    02 Aug 2024 05:40 PM (IST)

    अर्शदीप सिंह ने हसरंगा को किया आउट

    43वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने वानिंदु हसरंगा को आउट कर दिया है। हसरंगा 24 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका का स्कोर अब 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन है।

  • 02 Aug 2024 05:13 PM (IST)

    02 Aug 2024 05:13 PM (IST)

    अक्षर ने जनिथ को किया आउट

    श्रीलंका का छठा विकेट गिर गया है। जनिथ लियान्गे 26 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजा है।

    श्रीलंका ने 38 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान के साथ 153 रन बनाए।

  • 02 Aug 2024 04:38 PM (IST)

    02 Aug 2024 04:38 PM (IST)

    पुथम निसंका आउट

    श्रीलंका का पांचवां विकेट गिरा। पुथम निसंका अर्धशतक बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 75 गेंदों में 56 रन बनाए। भारत को यह सफलता वाशिंगटन सुंदर ने दिलाई।

    श्रीलंका ने 29 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान के साथ 110 रन बनाए।

  • 02 Aug 2024 04:25 PM (IST)

    02 Aug 2024 04:25 PM (IST)

    कप्तान असलंका आउट

    श्रीलंका का चौथा विकेट गिर गया है। कप्तान चरिथ असलंका कुलदीप यादव का शिकार बने और 14 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका ने 26 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान के साथ 100 रन बनाए हैं। पथुम निसंका 56 रन बनाकर खेल रहे हैं। जबकि जनिथ लियानागे 2 रन बना चुके हैं।

  • 02 Aug 2024 03:59 PM (IST)

    02 Aug 2024 03:59 PM (IST)

    श्रीलंका का गिरा तीसरा विकेट

    श्रीलंका की पारी के 19वें ओवर में अक्षर पटेल ने सदीरा समरविक्रमा को आउट कर दिया है। वह 18 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हो गए। 20 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 68/3 है।

  • 02 Aug 2024 03:41 PM (IST)

    02 Aug 2024 03:41 PM (IST)

    श्रीलंका को दूसरा झटका

    शिवम दुबे ने भारत को दूसरा विकेट दिलाया है। उन्होंने अपने तीसरे ओवर में श्रीलंका के कुसल मेंडिस को आउट कर दिया। वह 31 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका 15 ओवर में इस समय 2 विकेट के नुकसान के साथ 52 रन पर है।

  • 02 Aug 2024 03:10 PM (IST)

    02 Aug 2024 03:10 PM (IST)

    श्रीलंकाई पारी के 8 ओवर पूरे

    श्रीलंका ने 8 ओवरों में एक विकेट के नुकसान के साथ 28 रन बना लिए हैं। पथुम निसंका 21 रन बनाकर और कुसल मेंडिस 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के लिए एक मात्र विकेट मोहम्मद सिराज ने लिया है. जिसके बाद से ही भारत को विकेट की तलाश है।

  • 02 Aug 2024 02:44 PM (IST)

    02 Aug 2024 02:44 PM (IST)

    अविष्का फर्नांडो आउट

    भारत को पहली सफलता सिराज ने दिलाई है। उन्होंने अविष्का फर्नांडो को अपना शिकार बनाया। वह 7 गेंदों में एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।

  • 02 Aug 2024 02:19 PM (IST)

    02 Aug 2024 02:19 PM (IST)

    श्रीलंका की प्लेइंग 11

    पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललेज, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो, मोहम्मद शिराज।

  • 02 Aug 2024 02:06 PM (IST)

    02 Aug 2024 02:06 PM (IST)

    भारत की प्लेइंग 11

    रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

  • 02 Aug 2024 02:04 PM (IST)

    02 Aug 2024 02:04 PM (IST)

    श्रीलंका ने जीता टॉस

    भारत के खिलाफ श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पहले मुकाबले के लिए टीम इंडिया में लंबे समय के बाद श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है। विराट कोहली और केएल राहुल भी इस मुकाबले में अपना दम दिखाएंगे।

    🚨 Toss and Team Update 🚨

    Sri Lanka win the toss and elect to bat in the 1st ODI.

    A look at #TeamIndia's Playing XI 👌👌

    Follow the Match ▶️ https://t.co/4fYsNEzO5N#SLvIND pic.twitter.com/NVJ4spwt0K

    — BCCI (@BCCI) August 2, 2024

  • 02 Aug 2024 01:55 PM (IST)

    02 Aug 2024 01:55 PM (IST)

    जल्द होगा टॉस

    भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मुकाबला खेला जाना है। जल्द दोनों टीमों के बीच टॉस होगा। इस मुकबाले में भारत रोहित शर्मा की कप्तानी में जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त बनाने की पूरी कोशिश करेगा।

India vs sri lanka 1st odi match live score update team india captain rohit sharma virat kohli

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2024 | 01:52 PM

Topics:  

  • Rohit Sharma
  • Team India
  • Virat Kohli

सम्बंधित ख़बरें

1

BCCI ने यो-यो के बाद अब लाया ब्रोंको टेस्ट, जानें भारतीय खिलाड़ियों को क्यों पड़ी इसकी जरूरत

2

गिल नहीं…अब अय्यर बनेंगे भारतीय टीम के कप्तान, रोहित के फैसले के बाद BCCI करेगी ऐलान

3

एशिया कप में जब भारतीय गेंदबाज ने दिखाया कमाल, महज 4 रन देकर झटके थे 5 विकेट

4

ICC ODIs Ranking में भारतीय खिलाड़ियों को लगा बड़ा झटका, विराट-रोहित हुए टॉप-10 से बाहर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.