Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20 मैच, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया जीत के साथ चार मैचों की सीरीज की शुरुआत करना चाहेगी। यह पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे से खेला जाएगा।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Nov 08, 2024 | 08:09 AM

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज 8 नवंबर को पहला टी20 मुकाबला खेला जाना है। यह मैच डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया जीत के साथ चार मैचों की सीरीज की शुरुआत करना चाहेगी। यह पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे से खेला जाएगा। जबकि टॉस आधे घंटे पहले यानी रात 8 बजे होगा।

जानकारी के लिए बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने इस साल टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीता था। इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस फाइनल के बाद दोनों टीमों के बीच यह पहला टी20 मैच होगा।

वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम नए कप्तान और नए कोच के साथ इस सीरीज में उतरेगी। दरअसल, रोहित शर्मा ने विश्व कप के बाद ही (टी20 फॉर्मेट से) संन्यास ले लिया था। इसके बाद सूर्या को टी20 में भारतीय टीम का स्थायी कप्तान बना दिया गया है। वहीं, गौतम गंभीर की जगह इस टी20 सीरीज में वीवीएस लक्ष्मण कोचिंग की कमान संभालते नजर आएंगे। इसकी वजह यह है कि गंभीर न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में व्यस्त थे। अब उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है, जहां 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है।

सम्बंधित ख़बरें

आयरलैंड सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर

IND vs AFG: ODI सीरीज में गुरनूर बराड़ का धमाका, 7 विकेट लेकर रचा इतिहास

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा फेरबदल! युवराज सिंह बन सकते हैं बैटिंग कोच, गांगुली को मिली अहम जिम्मेदारी

IND vs AFG: तीसरे वनडे से पहले BCCI का बड़ा ऐलान, हर्षित राणा की स्क्वॉड में वापसी

यह भी पढ़ें- बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से पहले कोहली ने लिया बड़ा फैसला, नई मैनेजमेंट टीम से की अपनी सांठगांठ

भारत और अफ्रीका के बीच टी20 में आमने-सामने

कुल टी20 मैच: 27
भारत जीता: 15
दक्षिण अफ्रीका जीता: 11
कोई परिणाम नहीं: 1

अफ्रीका में भारतीय टीम का टी20 रिकॉर्ड

कुल टी20 मैच: 15
जीता: 10
हारा: 4
कोई परिणाम नहीं: 1

भारत-दक्षिण अफ्रीका की टीमें-

भारतीय टीम:-

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशाखा, आवेश खान और यश दयाल।

दक्षिण अफ़्रीकी टीम:-

एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, डोनोवन फ़ेरेरा, रीज़ा हेंड्रिक्स, मार्को जेनसन, हेनरिक क्लासेन, पैट्रिक क्रूगर, केशव महाराज, डेविड मिलर, मिहलाली मपोंगवाना, नकाबा पीटर, रेयान रिकेल्टन, एंडिले सिमेलाने, लूथो सिपामला और ट्रिस्टन स्टब्स।

India vs south africa 1st t20 today know head to head record

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 08, 2024 | 08:09 AM

Topics:  

  • India vs South Africa
  • Team India

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.