Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND vs NZ, 1st ODI Highlights: केएल राहुल ने छक्का लगाकर भारत को दिलाई जीत, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

IND vs NZ 1st ODI Highlights: भारत ने रविवार को बीसीए स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मुकाबले को 4 विकेट से अपने नाम किया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 1-0 से बढ़त बना ली है।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jan 11, 2026 | 10:01 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

India vs New Zealand Live Score 1st ODI: भारत ने रविवार को बीसीए स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मुकाबले को 4 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेजबान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से लीड बना ली है। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 8 विकेट खोकर 300 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने 84 रनों की पारी खेली। वहीं उसके बाद डेवॉन कॉनवे और हेनरी निकोल्स ने 62 रनों की पारी खेली। जवाब में भारतीय टीम ने 49 ओवर में जीत हासिल कर ली। भारत के लिए विराट कोहली ने 93 रनों की पारी खेली। वो शतक से चूक गए। वहीं उसके अलावा गिल ने 56 और अंत में राहुल ने 29 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया। अब सीरीज का अगला मुकाबला 14 जनवरी को खेला जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

दुर्भाग्य के रास्ते पर सचिन के पीछे चले कोहली! 8वीं बार हुए ‘नर्वस नाइंटीज’ का शिकार, जानिए कब-कब लगा झटका?

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की रोमांचक जीत, राहुल बने ‘संकटमोचन’; शतक से चूके कोहली

IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड के मैच में बांग्लादेशी अंपायर, शरफुद्दौला को लेकर मचा कोहराम…तो BCB ने दिया जवाब

वडोदरा के BCA स्टेडियम में रोहित-विराट का अनोखा सम्मान, ‘अलमारी’ से निकलकर फैंस को किया हैरान; देखें VIDEO

The liveblog has ended.
  • 11 Jan 2026 09:58 PM (IST)

    11 Jan 2026 09:58 PM (IST)

    IND vs NZ Live Score: ज़्यादातर बार लगातार 50+ स्कोर (वनडे)

    • 5 - विराट कोहली*
    • 2 - क्विंटन डी कॉक
    • 2 - केन विलियमसन
    • 2 - बाबर आजम
  • 11 Jan 2026 09:57 PM (IST)

    11 Jan 2026 09:57 PM (IST)

    IND vs NZ Live Score: भारत ने सबसे ज्यादा 300 से ज्यादा रनों का टारगेट का पीछा किया

    • 20 - भारत*
    • 15 - इंग्लैंड
    • 14 - ऑस्ट्रेलिया
    • 12 - पाकिस्तान
    • 11 - न्यूज़ीलैंड / श्रीलंका
  • 11 Jan 2026 09:55 PM (IST)

    11 Jan 2026 09:55 PM (IST)

    IND vs NZ Live Score: केएल राहुल ने छक्का लगाकर टीम को दिलाई जीत

    केएल राहुल ने 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मुकाबले को 4 विकेट से जीत लिया। केएल राहुल एक छोर पर जमे रहे और 21 गेंदों में 29 रनों की पारी खेलकर जीत दिला दी। एक समय जब लग रहा था कि मुकाबला फंस गया है लेकिन केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले को जीत लिया। भारत के लिए विराट कोहली ने 93 रनों की पारी खेली। वहीं गिल ने 56 रन बनाए। हर्षित राणा ने 27 रनों की पारी खेली। वहीं अय्यर ने 49 रनों की पारी खेली।

  • 11 Jan 2026 08:48 PM (IST)

    11 Jan 2026 08:48 PM (IST)

    IND vs NZ Live Score: श्रेयस अय्यर लौटे पवेलियन

    श्रेयस अय्यर के रूप में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा। श्रेयस अय्यर 49 रन बनाकर आउट हो गए। 242 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। अब भारतीय टीम को जीत के लिए 53 गेंद में 59 रनों की जरूरत है।

  • 11 Jan 2026 08:42 PM (IST)

    11 Jan 2026 08:42 PM (IST)

    IND vs NZ Live Score: विराट कोहली के बाद जडेजा भी हुए आउट

    विराट कोहली के बाद जडेजा के रूप में भारतीय टीम को चौथा झटका लगा। 239 के स्कोर पर जडेजा आउट हो गए। इससे पहले काइल जेमिसन ने विराट कोहली को आउट करके बड़ा झटका दिया था। अब भारतीय टीम को जीत के लिए 60 गेंदों में 62 रन की जरूरत है।

  • 11 Jan 2026 08:15 PM (IST)

    11 Jan 2026 08:15 PM (IST)

    IND vs NZ Live Score: श्रेयस अय्यर बनाम न्यूजीलैंड वनडे में (आज से पहले)

    • 103 (107)
    • 52 (57)
    • 62 (63)
    • 80 (76)
    • 49 (59)
    • 33 (39)
    • 105 (70)
    • 79 (98)
    • 48 (62) – आखिरी
  • 11 Jan 2026 08:09 PM (IST)

    11 Jan 2026 08:09 PM (IST)

    टीम इंडिया के 200 रन पूरे

    301 रनों का पीछा करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने 34 ओवर में अपने 200 रन पूरे कर लिए। इस दौरान कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली के बीच शानदार शतकीय साझेदारी के बाद विराट कोहली और श्रेयस अय्यर भी तेजी से बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों धीरे-धीरे अर्धशतकीय साझेदारी की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं विराट कोहली (78) ने अपनी पारी को आगे बढ़ते हुए एक और शतकीय पारी खेलने के मूड में दिखाई दे रहे हैं।

  • 11 Jan 2026 07:56 PM (IST)

    11 Jan 2026 07:56 PM (IST)

    अशोक के शिकार बने गिल, भारत को दूसरा झटका

    अशोक की स्पिन गेंदबाजी पर गिल आउट हो गए। वह गेंद की पिच तक नहीं पहुँच पाए, लेकिन गिल इसे कवर के किनारे पर खड़े खिलाड़ी की ओर ड्राइव करने की कोशिश की। गेंद बल्ले के निचले हिस्से से लगी और फिलिप्स ने कैच लपक कर आउट कर दिया। गिल ने 56 रनों की पारी में कुल 71 गेंदें खेलीं, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के भी लगाए।

  • 11 Jan 2026 07:33 PM (IST)

    11 Jan 2026 07:33 PM (IST)

    कोहली व शुभमन गिल के बीच शतकीय साझेदारी

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले एक दिवसीय मैच में रोहित शर्मा के जल्द आउट होने के बाद कोहली व शुभमन गिल के बीच शतकीय साझेदारी हुई है। खबर लिखे जाने तक भारतीय क्रिकेट टीम ने 25 ओवरों में एक विकेट होकर 145 रन बना लिए थे। इस साझेदारी के दौरान विराट कोहली ने शानदार अर्ध शतक पूरा किया, जबकि अगले ओवर में कप्तान गिल ने भी अर्धशतक लगाया।

    FIFTY for Virat Kohli!

    He continues his terrific form with the bat 🔥

    Updates ▶️ https://t.co/OcIPHEpvjr#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/ObboebsAcb

    — BCCI (@BCCI) January 11, 2026

  • 11 Jan 2026 07:23 PM (IST)

    11 Jan 2026 07:23 PM (IST)

    IND vs NZ Live Score: विराट कोहली ने खेली अर्धशतकीय पारी

    विराट कोहली ने 44 गेंदों में शानदार पचास रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके लगाए। विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए शुभमन गिल के साथ अभी तक 91 रनों की साझेदारी कर ली है। भारत ने 22 ओवर के बाद 131 रन बनाए हैं।

  • 11 Jan 2026 06:41 PM (IST)

    11 Jan 2026 06:41 PM (IST)

    IND vs NZ Live Score: विराट कोहली के आखिरी छह लिस्ट-ए स्कोर

    • 74* बनाम ऑस्ट्रेलिया
    • 135 बनाम एसए
    • 102 बनाम एसए
    • 65* बनाम दक्षिण अफ्रीका
    • 131 बनाम आंध्रा
    • 77 बनाम गुजरात
  • 11 Jan 2026 06:33 PM (IST)

    11 Jan 2026 06:33 PM (IST)

    IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को मिली पहली सफलता, रोहित शर्मा हुए आउट

    न्यूजीलैंड को पहली सफलता रोहित शर्मा के रूप में मिली। रोहित शर्मा 26 रन बनाकर आउट हो गए। काइल जेमीसन ने रोहित शर्मा को चलता किया। इस दौरान रोहित ने 3 चौके और 2 छक्के लगाए।

  • 11 Jan 2026 06:32 PM (IST)

    11 Jan 2026 06:32 PM (IST)

    IND vs NZ Live Score: वनडे में सर्वश्रेष्ठ बैटिंग औसत (कम से कम 50 पारियां)

    • 58.46 - विराट कोहली
    • 56.36 - शुभमन गिल
    • 53.82 - डेरिल मिचेल*
    • 53.52 - बाबर आज़म
    • 53.58 - माइकल बेवन
  • 11 Jan 2026 06:01 PM (IST)

    11 Jan 2026 06:01 PM (IST)

    IND vs NZ Live Score: भारतीय पारी की हुई शुरुआत

    भारत के लिए पारी का आगाज करने रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल उतरे हैं। वहीं न्यूजीलैंड के लिए पहला ओवर काइल जेमिसन ने फेंका। पहले ओवर में रोहित शर्मा ने एक चौका लगाया। 1 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 5 रन है।

  • 11 Jan 2026 05:33 PM (IST)

    11 Jan 2026 05:33 PM (IST)

    IND vs NZ Live Score: भारत को मिला 301 रनों का लक्ष्य

    भारतीय टीम को 301 रनों का लक्ष्य मिला है। दूसरी पारी में सबकी नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर होगी। वहीं विराट कोहली इस मैच में 42 रन बनाते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे। वो सबसे तेज 28 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। वहीं इस आंकड़ा को छूने वाले दूसरे खिलाड़ी बनेंगे।

  • 11 Jan 2026 05:32 PM (IST)

    11 Jan 2026 05:32 PM (IST)

    IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने बनाए 300 रन

    पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर न्यूजीलैंड ने शानदार शुरुआत की। पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी हुई। डेवॉन कॉनवे 56 और हेनरी निकोल्स 62 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद डेरिल मिचेल ने 84 रनों की पारी खेली। बाकी बल्लेबाजों को शुरुआत तो मिली लेकिन बड़े स्कोर पर तब्दील नहीं कर सके। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 300 रन बनाए। भारत के लिए सिराज ने 2, हर्षित राणा ने 2 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट चटकाए।

  • 11 Jan 2026 05:20 PM (IST)

    11 Jan 2026 05:20 PM (IST)

    IND vs NZ Live Score: डेरिल मिचोल के भारत के खिलाफ पिछले पांच वनडे स्कोर

    • 130
    • 134
    • 17
    • 63
    • 84 – आज

  • 11 Jan 2026 05:19 PM (IST)

    11 Jan 2026 05:19 PM (IST)

    IND vs NZ Live Score: डेरिल मिचेल लौटे पवेलियन

    डेरिल मिचेल 84 रन बनाकर आउट हो गए। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर मिचेल एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। न्यूजीलैंड को 281 के स्कोर पर 8वां झटका लगा।

  • 11 Jan 2026 04:57 PM (IST)

    11 Jan 2026 04:57 PM (IST)

    IND vs NZ Live Score: सिराज ने फोल्कस को किया चलता

    न्यूजीलैंड को सातवां झटका फोल्कस के रूप में लगा। 239 के स्कोर पर 7वां विकेट गिरा। फोल्कस 1 रन बनाकर आउट हो गए। सिराज को यह सफलता मिली।

  • 11 Jan 2026 04:54 PM (IST)

    11 Jan 2026 04:54 PM (IST)

    IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को लगा छठा झटका

    न्यूजीलैंड को 237 के स्कोर पर छठा झटका लगा। माइकल ब्रेसवेल 16 रन बनाकर आउट हो गए। हर्षित राणा ने माइकल ब्रेसवेल को चलता किया।

  • 11 Jan 2026 04:21 PM (IST)

    11 Jan 2026 04:21 PM (IST)

    IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को लगा पांचवां झटका

    न्यूजीलैंड को पांचवां झटका मिचेल हे के रूप में लगा। मिचेल हे 18 रन बनाकर आउट हो गए। 198 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा को यह विकेट मिला।

  • 11 Jan 2026 04:06 PM (IST)

    11 Jan 2026 04:06 PM (IST)

    IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को लगा चौथा झटका

    न्यूजीलैंड को चौथा झटका ग्लेन फिलिप्स के रूप में लगा। फिलिप्स ने 12 रन बनाए। कुलदीप ने फिलिप्स को श्रेयस अय्यर के हाथ में कैच करवाकर आउट किया।

  • 11 Jan 2026 03:40 PM (IST)

    11 Jan 2026 03:40 PM (IST)

    IND vs NZ Live Score: भारत में NZ बनाम IND के लिए 100 से ज़्यादा की ओपनिंग पार्टनरशिप (वनडे)

    • 140 - एंड्रयू जोन्स, जॉन राइट, वडोदरा (MB), 1988
    • 117 - डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, वडोदरा (BCA), 2026*
    • 115 - नाथन एस्टल, क्रेग स्पीयरमैन, राजकोट, 1999
  • 11 Jan 2026 03:39 PM (IST)

    11 Jan 2026 03:39 PM (IST)

    IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका

    न्यूजीलैंड को तीसरा झटका विल यंग के रूप में लगा। विल यंग 12 रन बनाकर आउट हो गए। न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट 142 के स्कोर पर गिरा। अब यंग की जगह ग्लेन फिलिप्स बल्लेबाजी करने आए हैं।

  • 11 Jan 2026 03:31 PM (IST)

    11 Jan 2026 03:31 PM (IST)

    IND vs NZ Live Score: हर्षित राणा ने कॉनवे को किया चलता

    न्यूजीलैंड को दूसरा झटका हर्षित राणा ने दिया। डेवॉन कॉनवे ने 67 गेंदों पर 56 रन बनाकर आउट हो गए। हर्षित राणा को दूसरी सफलता मिली।

  • 11 Jan 2026 03:10 PM (IST)

    11 Jan 2026 03:10 PM (IST)

    IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका

    न्यूजीलैंड को पहला झटका 117 के स्कोर पर लगा। हेनरी निकोल्स 69 गेंदों पर 62 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने 8 चौके जड़े। हर्षित राणा ने विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच करवाकर निकोल्स को आउट किया। निकोल्स के आउट होने के बाद विल यंग बल्लेबाजी करने आए हैं।

  • 11 Jan 2026 03:09 PM (IST)

    11 Jan 2026 03:09 PM (IST)

    बीजेपी के पोस्ट पर सिद्धारमैया का जवाब

    सीएम पद को लेकर बीजेपी के ट्वीट पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि कोई लड़ाई है ही नहीं...लड़ाई कहां है? आप बिना किसी वजह के 'पार्ट्स' और 'लड़ाई' के बारे में पूछते रहते हैं, जबकि ऐसा कुछ है ही नहीं।

    Mangaluru: On BJP's tweet on CM post, Karnataka CM Siddaramaiah says, "There is no battle at all... where is the battle? You (media) keep asking about 'Parts' and 'Battles' for no reason when they don't even exist." pic.twitter.com/aLKPVLOgRV

    — ANI (@ANI) January 11, 2026

  • 11 Jan 2026 03:04 PM (IST)

    11 Jan 2026 03:04 PM (IST)

    IND vs NZ Live Score: डेवॉन कॉनवे और हेनरी निकोल्स का अर्धशतक

    न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे ने 60 गेंदों में अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान कॉनवे ने 6 चौके और 1 छक्के लगाए। वहीं हेनरी निकोल्स ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया। निकोल्स ने भी 60 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। निकोल्स ने 6 चौके लगाए।

  • 11 Jan 2026 02:52 PM (IST)

    11 Jan 2026 02:52 PM (IST)

    IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की ओपनिंग जोड़ी का कमाल

    भारत में भारत के खिलाफ पिछले दस वनडे में न्यूजीलैंड के लिए यह पहली 50 से ज़्यादा रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप है। न्यूजीलैंड के लिए पारी का आगाज करने उतरे डेवॉन कॉनवे और हेनरी निकोल्स शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 11 Jan 2026 02:27 PM (IST)

    11 Jan 2026 02:27 PM (IST)

    IND vs NZ Live Score: पहले विकेट के लिए 50 रनों की पार्टनरशिप

    न्यूजीलैंड ने पहले विकेट के लिए 50 से अधिक रनों की पार्टनरशिप की है। 11 ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 53 रन बनाए है। कॉन्वे ने 28 और निकोल्स ने 23 रन बनाए।

  • 11 Jan 2026 02:23 PM (IST)

    11 Jan 2026 02:23 PM (IST)

    IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की शानदार शुरुआत

    न्यूजीलैंड ने पहले पावरप्ले में शानदार शुरुआत की। पहले पावरप्ले के दौरान न्यूजीलैंड ने बिना विकेट गंवाए 49 रन बनाए। कॉन्वे 26 और हेनरी निकोल्स ने 1 विकेट चटकाए।

  • 11 Jan 2026 02:20 PM (IST)

    11 Jan 2026 02:20 PM (IST)

    IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11

    डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जकारी फाउल्केस, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक।

  • 11 Jan 2026 02:20 PM (IST)

    11 Jan 2026 02:20 PM (IST)

    IND vs NZ Live Score: भारत की प्लेइंग-11

    रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

India vs new zealand live score 1st odi vadodara ind vs nz cricket match scorecard updates liveblog in hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 11, 2026 | 02:18 PM

Topics:  

  • India vs New Zealand
  • Indian Cricket Team
  • New Zealand Cricket Team

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.