IND vs NZ 4th T20 Pitch: वाइजैग में रनों की बारिश या विकेटों का पतझड़? जानें चौथे टी20 में पिच का मिजाज
India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 वाइजैग में खेला जाएगा। आइए जानें, इस मैच की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है या गेंदबाजों के लिए मददगार होने वाली है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
भारत बनाम न्यूजीलैंड (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs NZ 4th T20I Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड की टीमें चौथे टी20 मुकाबले के लिए विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में मैदान में उतरेंगी। यह मुकाबला बुधवार, 28 जनवरी को खेला जाएगा और भारतीय समय के अनुसार इसकी शुरुआत शाम 7 बजे से होगी। फैंस इस मुकाबले से पहले स्टेडियम की पिच और खेलने के हालात के बारे में जानने को उत्साहित हैं।
सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है। पहले दो टी20 मुकाबलों में टीमों ने 200 रन का आंकड़ा पार किया था। तीसरे मैच में भारत ने 154 रनों का लक्ष्य सिर्फ 10 ओवर में पूरा कर लिया था। ऐसे में चौथे टी20 में भी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें रहेंगी।
चौथे टी20 के लिए पिच रिपोर्ट
एसीए-वीडीसीए स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। टी20 मुकाबलों के लिए इसे बल्लेबाजी को सपोर्ट देने के हिसाब से तैयार किया जाता है। पिछली तीन पारियों की तरह यहां भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिल सकती है। तेज गेंदबाजों को पिच से बाउंस का थोड़ा फायदा मिल सकता है, लेकिन लंबी बाउंड्री की वजह से लगातार रन बनाना आसान नहीं होगा। इस स्टेडियम पर अब तक टी20 इंटरनेशनल में उच्चतम स्कोर 209/8 का दर्ज है, जो टीम इंडिया ने नवंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था।
सम्बंधित ख़बरें
Ben Stokes Statement: बेन स्टोक्स ने कर दिया बड़ा ऐलान, संन्यास के बाद निभाना चाहते हैं यह अहम जिम्मेदारी
SL vs IND Test Series: श्रीलंका रवाना होने के बाद क्या होगा टीम इंडिया का शेड्यूल? देखें पूरी स्क्वाड
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, खराब बल्लेबाजी के बीच विदेशी दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Commonwealth Games 2026 में तिरंगा लहराने के बाद पैरा खिलाड़ियों का नया मिशन, अब एशियन गेम्स पर नजर
टीम इंडिया ने पहले तीन मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है। ऐसे में चौथे टी20 में टीम के बल्लेबाज अधिक आक्रामक होकर रन बनाने की कोशिश करेंगे। इस पिच पर बैटिंग की मदद होने के कारण फैंस को अधिक रन और बड़े शॉट्स देखने को मिल सकते हैं। गेंदबाजों के लिए चुनौती होगी कि वे बल्लेबाजों को काबू में रखें और विकेट लेने के लिए अपनी रणनीति बदलें। कुल मिलाकर चौथे मुकाबले में भी बल्लेबाजों का दबदबा बने रहने की संभावना है, लेकिन गेंदबाजों की भी अपनी भूमिका अहम रहेगी।
ये भी पढ़ें: संजू सैमसन की छुट्टी तय? खराब फॉर्म पर कोच ने तोड़ी चुप्पी, न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेइंग-11 से कटेगा पत्ता!
इस मुकाबले में भारत की जीत के साथ सीरीज का क्लीन स्वीप पूरा करने की उम्मीदें हैं। फैंस को चौथे टी20 में धुआंधार बल्लेबाजी, तेज गेंदबाजी और मुकाबले की रोमांचक परिस्थितियों का आनंद लेने का मौका मिलेगा।
