राइजिंग स्टार्स एशिया कप में आज भारत का सामना नेपाल से, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग; कितने बजे शुरू होगा मैच?

India A vs Nepal A Asia Cup Live Streaming: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में आज इंडिया ए और नेपाल A का मुकाबला होने जा रहा है। वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा इस मैच में खेलते नजर आएंगे।
India A vs Nepal Asia Cup Live Streaming
भारत बनाम नेपाल सोर्स- AI
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 का आगाज हो चुका है।

  • इस टूर्नामेंट में आज भारत का मुकाबला नेपाल से होगा।

  • भारतीय टीम इस टूर्नामेंट को 13 से नहीं जीती है।

Asia Cup Rising Stars 2026: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 का आगाज गुरूवार, 19 नवंबर से हो चुका है। इस क्रम में बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें अपना- अपना पहला मैच जीतकर शानदार शुरूआत की है। आज यानी शुक्रवार, 20 नवंबर को इस टूर्नामेंट का दूसरा दिन है और टीम इंडिया अपना सबसे पहला मैच नेपाल के साथ खेलेगी। ऐसे में तिलक वर्मा भारतीय टीम की कप्तानी करेगें।

इस दौरान सबसे ज्यादा नजरें वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पर टिकी होंगी। 50 ओवर के इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत के अलावा, पाकिस्तान ए, श्रीलंका ए, बांग्लादेश ए, अफगानिस्तान ए, नेपाल, यूनाईटेड अरब अमीरात और हांगकांग, चीन इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं।

पहले राइजिंग स्टार्स एशिया कप किस नाम से जाना जाता था?

आपको बता दें कि पहले इस टूर्नामेंट को इमर्जिंग टीम एशिया कप के नाम से जाना जाता था, मगर 2025 में इसका नाम बदलकर राइजिंग स्टार्स एशिया कप कर दिया गया। चिंता की बात यह है कि भारतीय क्रिकेट टीम साल 2013 के बाद कभी इस टूर्नामेंट को नहीं जीत पाई है।

लेकिन आज नेपाल को हराकर टीम इंडिया 13 साल से चले आ रहे सूखे का अंत करने की ओर पहला कदम बढ़ाना चाहेगी। उससे पहले यहां जान लीजिए कि आप भारत ए बनाम नेपाल का यह मैच कहां देख सकते हैं?

जानें कब और कहां देखें मैच?

दरअसल, इंडिया ए बनाम नेपाल ए का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। वहीं इस मैच का टॉस दोपहर तीन बजे किया जाएगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी, जबकि टीवी पर टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।

India A vs Nepal Asia Cup Live Streaming
नागपुर की अल्फिया पठान ताशकंद में दिखाएंगी दम, भारतीय बॉक्सिंग टीम में मिली जगह

इंडिया ए का प्लेइंग-11

तिलक वर्मा (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुश कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान, आयुष बडोनी।

तिलक वर्मा की संदीप लामिछाने के सामने चुनौती

तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया ए के सामने संदीप लामिछाने की नेपाल टीम होगी। नेपाल की टीम में भी कई प्रतिभावान खिलाड़ी मौजूद हैं, जो बड़ा उलटफेर करने का दम रखते हैं। ऐसे में इंडिया ए टीम को ये मैच हल्के में नहीं लेना होगा। इसके बाद भारत को 22 नवंबर को पाकिस्तान ए के साथ खेलना है और उसका आखिरी ग्रुप मैच 24 नवंबर को यूएई के साथ होगा।

13 साल से नहीं जीती है टीम इंडिया

गौरतलब है कि पहले इमर्जिंग टीम एशिया कप हुआ करता था, जिसे अब राइजिंग स्टार्स एशिया कप के नाम से जाना जाता है. 2013 के फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 9 विकेट से हरा दिया था। उसके बाद टीम इंडिया केवल 2 बार फाइनल तक का सफर तय कर पाई है। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें भारतीय खिलाड़ियों पर होगी।

ग्रुप स्टेज में होंगे 12 मुकाबले

इस टूर्नामेंट में 8 टीमों को दो ग्रुप में बांट दिया गया है। ग्रुप-ए में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और हांगकांग, चीन है। वहीं ग्रुप-बी में भारत, पाकिस्तान, नेपाल और यूएई है।ग्रुप स्टेज में कुल 12 मुकाबले होंगे।

सभी मैच दोहा में खेले जा रहे है। दोनों ही ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी। पहला सेमीफाइनल 26 नवंबर, वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 27 नवंबर को होगा, जबकि फाइनल 29 नवंबर को खेला जाएगा।

India A vs Nepal Asia Cup Live Streaming
WTC Points Table: न्यूजीलैंड की बादशाहत खत्म, फाइनल की रेस में साउथ अफ्रीका सबसे आगे; जानें भारत किस पायदान पर

22 नवंबर को भारत बनाम पाकिस्तान का मैच

टीम इंडिया अपने अभियान की शुरूआत आज यानी शुक्रवार, 20 नवंबर से करने जा रही है। मगर सबसे ज्यादा इंतजार 22 नवंबर को होगा, क्योंकि इसी दिन भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।

भारत को इसके अलावा, ग्रुप स्टेज में एक और मुकाबला खेलना है, जहां उसका सामना 24 नवंबर को यूएई से होगा। तिलक की अगुवाई में भारतीय टीम की नजर खिताब जीतने पर होगी।