WTC Points Table: न्यूजीलैंड की बादशाहत खत्म, फाइनल की रेस में साउथ अफ्रीका सबसे आगे; जानें भारत किस पायदान पर

India WTC Ranking: साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट में 9 विकेट से हराकर WTC पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है। न्यूजीलैंड दूसरे और भारत चौथे नंबर पर है।
South Africa team
साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीमSource- X/ProteasMenCSA
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • बांग्लादेश को 9 विकेट से हराकर साउथ अफ्रीका WTC टेबल में पहले स्थान पर पहुंची।

  • न्यूजीलैंड 72.22 प्रतिशत जीत के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर है।

  • भारतीय टीम 51.52 प्रतिशत जीत के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है।

नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को पहले टेस्ट मैच में 9 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। टीम ने न्यूजीलैंड की बादशाहत खत्म कर दी है, जो अब दूसरे नंबर पर खिसक गई है।

साउथ अफ्रीका का जीत प्रतिशत अब 75 हो गया है। वहीं, न्यूजीलैंड 72.22 के जीत प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया 69.23 के जीत प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है। भारतीय टीम 51.52 के जीत प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है।

पहले टेस्ट में हार के बाद बांग्लादेश का जीत प्रतिशत घटकर 40.74 हो गया है और टीम पांचवें स्थान पर है। इंग्लैंड 38.54 के जीत प्रतिशत के साथ छठे नंबर पर है। वेस्टइंडीज 27.38 के जीत प्रतिशत के साथ सातवें, श्रीलंका 15.48 के साथ आठवें और पाकिस्तान 3.33 के जीत प्रतिशत के साथ नौवें यानी आखिरी स्थान पर है।

South Africa team
IND vs NZ 1st Test: हेनरी निकल्स ने भारत के खिलाफ जड़ा ऐतिहासिक शतक, तोड़ डाला इन दिग्गजों का बड़ा रिकॉर्ड

12 रन का टारगेग चेज कर जीती साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका ने टेस्ट के पांचवें दिन बांग्लादेश से मिले 12 रनों के मामूली लक्ष्य को एक विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। दूसरी पारी में बांग्लादेश की पूरी टीम 168 रन पर ऑलआउट हो गई थी। कगिसो रबाडा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच की दोनों पारियों में कुल 8 विकेट चटकाए। वहीं, साइमन हार्मर ने दूसरी पारी में 6 विकेट झटके।

इससे पहले बांग्लादेश ने पहली पारी में 400 रन बनाए थे। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 557 रन बनाकर 157 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की थी।

South Africa team
IND vs NZ 1st Test: बुमराह की आंधी के बाद हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स का पलटवार, जानें कैसा रहा पहला दिन

मार्क्वेस-रिकेल्टन ने जड़े शतक

साउथ अफ्रीका की ओर से मार्क्वेस एकरमैन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 157 रनों की पारी खेली। रयान रिकेल्टन ने भी शतक लगाया और 102 रन बनाए। जुबैर हमजा ने 83, जबकि कप्तान टेंबा बावुमा ने 68 रनों का योगदान दिया।

गेंद से कमाल दिखाने वाले कगिसो रबाडा ने बल्ले से भी अहम योगदान दिया और 72 रनों की दमदार पारी खेली। मैच में कुल 8 विकेट लेने और उपयोगी रन बनाने वाले रबाडा को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। -एजेंसी इनपुट के साथ