IND vs BAN LIVE Score, Champions Trophy 2025 : भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के साथ आगाज किया है। बांग्लादेश के खिलाफ टूर्नामेंट में खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की है। इस मैच में उपकप्तान शुभमन गिल और अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने धमाल मचा दिया है।
दरअसल, भारत के खिलाफ टॉस जीतकर बांग्लादेश ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम का यह फैसला कई मायनों में बेहद खराब रहा। जिसका खामियाजा यह हुआ कि बांग्लादेश की टीम भारत को सिर्फ 229 रनों का लक्ष्य दे सकी। जिसे भारत ने सिर्फ चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।
20 Feb 2025 10:02 PM (IST)
IND vs BAN: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने 6 विकेट से बांग्लादेश को हराकर जीत के साथ आगाज किया है। बांग्लादेश के खिलाफ टूर्नामेंट में खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीत हासिल कर लिया है। इस मुकाबले में उप-कप्तान शुभमन गिल ने शतक जड़ा और अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पांच विकेट हॉल किया। इस मुकाबले में भारत ने 46 ओवर के 3 गेंदों पर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। अब भारत का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 23 फरवरी को खेला जाएगा।
20 Feb 2025 09:36 PM (IST)
IND vs BAN LIVE Score: 43 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। भारत के लिए शुभमन गिल और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं। भारत का स्कोर चार विकेट पर 201 रन है। भारत जीत के करीब और गिल शतक के करीब पहुंच गए हैं।
20 Feb 2025 08:49 PM (IST)
IND vs BAN LIVE Score: टीम इंडिया का चौथा विकेट 31वें ओवर में 144 रन पर गिरा। अक्षर पटेल 12 गेंदों में 08 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रिशाद हुसैन ने पवेलियन भेजा। रिशाद की यह दूसरी सफलता है। क्रीज पर गिल के साथ अब केएल राहुल मौजूद हैं। 32 ओवर के बाद भारत का स्कोर 151/4 है।
20 Feb 2025 08:35 PM (IST)
IND vs BAN LIVE Score: टीम इंडिया का तीसरा विकेट 28वें ओवर में 133 रन पर गिरा। श्रेयस अय्यर 17 गेंदों में दो चौकों की मदद से 15 रन बनाकर आउट हुए। अब अक्षर पटेल बल्लेबाजी करने आए हैं। भारत को अब जीत के लिए 92 रन बनाने हैं।
20 Feb 2025 08:27 PM (IST)
IND vs BAN LIVE Score: भारत के उप-कप्तान शुभमन गिल शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। 27 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 126 रन। क्रीज पर गिल के साथ श्रेयस अय्यर मौजूद हैं।
20 Feb 2025 08:21 PM (IST)
भारत का दूसरा विकेट 112 रन पर गिरा। विराट कोहली 38 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हो गए। वह काफी संघर्ष कर रहे थे। विराट को रिशाद हुसैन ने पवेलियन भेजा। क्रीज पर अब गिल के साथ श्रेयस अय्यर मौजूद हैं।
20 Feb 2025 07:58 PM (IST)
IND vs BAN LIVE Score: 18 ओवर का खेल खत्म हो गया है। जहां भारत के उप-कप्तान शुभमन गिल और पूर्व कप्तान विराट कोहली क्रीज पर बने हुए हैं। भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 94 रन हो गया है।
20 Feb 2025 07:28 PM (IST)
IND vs BAN LIVE Score: भारत का पहला विकेट रोहित शर्मा के रूप में गिरा। वह अर्धशतक लगाने से चूक गए और 41 रन पर तस्कीन का शिकार बन गए। अब क्रीज पर शुभमन गिल के साथ विराट कोहली मौजूद हैं। 10 ओवर के बाद भारत को स्कोर 69/1 है।
20 Feb 2025 07:21 PM (IST)
IND vs BAN LIVE Score: 9 ओवर का खेल खत्म हो गया है। भारत के सलामी रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर डटे हुए हैं। दोनों ही बांग्लादेश के गेंदबाजों पर जमकर बरस रहे हैं। 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान पर 65 रन हो गए हैं।
20 Feb 2025 06:46 PM (IST)
IND vs BAN LIVE Score: भारत की पारी का आगाज कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल कर रहे हैं। भारत को जीत के लिए 229 रन बनाने होंगे।
20 Feb 2025 06:18 PM (IST)
बांग्लादेश की पारी 228 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने पांच विकेट लिए। हर्षित राणा ने तीन विकेट लिए। एक समय बांग्लादेश ने महज 35 रनों पर 5 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद तौहीद हृदॉय के शतक और जाकिर अली के अर्धशतक ने टीम की लाज बचाई। तौहीद ने 100 और जाकिर ने 68 रन बनाए।
20 Feb 2025 06:08 PM (IST)
228 रनों पर बांग्लादेश का 9वां विकेट गिर गया है। मोहम्मद शमी ने तस्कीन अहमद को आउट किया। यह उनकी पांचवीं सफलता है।
20 Feb 2025 06:05 PM (IST)
तौहीद ह्दोय ने शानदार सेंचुरी जड़कर बांग्लादेश के स्कोर को 250 के करीब पहुंचा दिया है। इस मैच में तौहीद ने वनडे करियर का अपना बेस्ट स्कोर बनाया।
20 Feb 2025 05:50 PM (IST)
215 रनों पर बांग्लादेश का आठवां विकेट गिर गया है। मोहम्मद शमी ने तंजीम हसन शाकिब को जीरो पर पवेलियन भेजा। यह शमी की चौथी सफलता है।
20 Feb 2025 05:49 PM (IST)
214 रनों पर बांग्लादेश का सातवां विकेट गिर गया है। रिशाद हुसैन 12 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हर्षित राणा ने आउट किया।
20 Feb 2025 05:33 PM (IST)
शमी ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया। साथ ही उन्होंने तीन बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाकर इंटरनेशनल वनडे में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए हैं। उन्होंने ये मुकाम सौम्या सरकार, मेहदी हसन मिराज और जाकिर अली को आउट करके हासिल की है। बांग्लादेश 190 रन पर अपने 6 विकेट गंवा चुकी है।
20 Feb 2025 05:18 PM (IST)
41 ओवर का खेल खत्म हो गया है और भारतीय गेंदबाजों को अभी भी विकेट की तलाश है। जाकिर अली और हृदोय क्रीज पर जम गए हैं और बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे हैं। बांग्लादेश ने 41 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 176 रन बना लिए हैं।
20 Feb 2025 04:59 PM (IST)
IND vs BAN LIVE Score: जाफिर और हृदोय ने अपने पैर पूरी तरह से जमा लिए हैं। बांग्लादेश जहां एक समय पर 36 रन पर अपने पांच विकेट गंवा चुकी थी, वहीं अब टीम का स्कोर 150 के करीब पहुंच गया है। जाफिर और हृदोय ने अर्धशतक भी जड़ दिया है। हालांकि भारतीय गेंदबाज लगातार विकेट की तलाश में जुटे हुए हैं।
20 Feb 2025 04:19 PM (IST)
IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश के बल्लेबाज जैकर अली और तौहीद हृदोय ने पारी को संभालते हुए क्रीज पर पैर जमा लिए हैं।बांग्लादेश ने 27 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 98 रन बना लिए हैं।
20 Feb 2025 03:23 PM (IST)
IND vs BAN Live Score: भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश की लंका लगा दी है। अक्षर पटेल ने एक के बाद एक बांग्लादेश को दो झटके दे दिए हैं। पहले उन्होंने तंजीद हसन को पवेलियन का रास्ता दिखाया, फिर उन्होंने मुशफिकुर रहीम को आउट किया, हालांकि कप्तान रोहित शर्मा द्वारा कैच छूटने की वजह से वह हैट्रिक नहीं ले पाए, वरना उनके पास हैट्रिक लेने का भी मौका था। क्रीज पर अब जैकर अली और तौहीद हृदोय मौजूद हैं। बांग्लादेश ने 9 ओवर में 36 रन पर अपना 5 विकेट गंवा दिए हैं।
20 Feb 2025 03:06 PM (IST)
IND vs BAN Live Score: शमी बांग्लादेश के खिलाफ शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने भारत को तीसरी सफलता मेहदी हसन मिराज़ के रूप में दिलाई है। 26 रन के स्कोर पर बांग्लादेश के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए हैं। अब क्रीज पर तंजीद हसन और तौहीद हृदोय मौजदू हैं।
20 Feb 2025 02:45 PM (IST)
IND vs BAN Live Score: शमी के बाद हर्षित राणा ने भी दूसरे ओवर में भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को आउट कर दिया है। वह भी बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट गए हैं। अब क्रीज पर तंजीद हसन और मेहदी हसन मिराज़ मौजदू हैं। दो ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर दो विकेट पर दो रन है।
20 Feb 2025 02:42 PM (IST)
IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश की पारी शुरू हो गई है। जहां शमी ने सलामी बल्लेबाज सौम्या सरकार को पहले ही ओवर में पवेलियन लौटा दिया है। वह खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। अब क्रीज पर तंजीद हसन और नजमुल हुसैन शांतो मौजूद हैं।
20 Feb 2025 02:16 PM (IST)
आईसीसी टूर्नामेंट में भारत अब तक विश्वकप 2023 के फाइनल से लगातार 11 टॉस हार चुका है। एकदिवसीय मैचों में किसी टीम द्वारा टॉस हारने का यह संयुक्त रूप से सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। भारतीय टीम ने नीदरलैंड की बराबरी कर ली। नीदरलैंड ने मार्च 2011 और अगस्त 2013 के बीच 11 टॉस गंवाए थे।
20 Feb 2025 02:11 PM (IST)
नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), सौम्या सरकार, तंजीद हसन, तौहीद हृदोय, मुश्फ़िक़ुर रहीम, जाकेर अली, मेहदी हसन मिराज़, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंज़िम हसन, मुस्तफ़िज़ुर रहमान।
20 Feb 2025 02:08 PM (IST)
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, हर्षित राणा।
20 Feb 2025 02:06 PM (IST)
रोहित शर्मा ने कहा कि अगर मैं टॉस जीतता तो मैं पहले फील्डिंग करता। हमने कुछ साल पहले भी यहां खेला है, इसलिए हमें लगा कि लाइट्स में गेंद बेहतर आती है। सब कुछ अच्छा लग रहा है। हर कोई खेलने के लिए फिट और ठीक है। उम्मीद है कि हम अच्छी शुरुआत करेंगे। पीछे मुड़कर नहीं देखना है, इस टूर्नामेंट में हर खेल बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है।
20 Feb 2025 02:04 PM (IST)
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अब भारतीय टीम पहले फील्डिंग करेगी। बांग्लादेश के कप्तान शांतो ने कहा हम पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगे। विकेट अच्छा लग रहा है इसलिए हम बोर्ड पर रन बनाना चाहते हैं। हमने अब तक अच्छा क्रिकेट खेला है और लड़के आत्मविश्वास से भरे हुए हैं।
20 Feb 2025 01:58 PM (IST)
ऐसे समय आएंगे जब आपको कुछ खिलाड़ियों की कमी खलेगी, लेकिन मुझे लगता है कि टीम में पर्याप्त गुणवत्ता, पर्याप्त गहराई और पर्याप्त अनुभव है। जिससे हम यहाँ आत्मविश्वास के साथ आ सकते हैं और यहाँ जो करना चाहते हैं, उसके बारे में आश्वस्त हो सकते हैं।
20 Feb 2025 01:55 PM (IST)
भारत और बांग्लादेश के बीच इस मुकाबले का टॉस कुछ ही देर में होगा। 2 बजे टॉस होगा और 2.30 में मैच की शुरुआत होगी।
20 Feb 2025 01:40 PM (IST)
नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), सौम्या सरकार, तंजीद हसन, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, जैकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा।
20 Feb 2025 01:35 PM (IST)
रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
20 Feb 2025 01:16 PM (IST)
भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक 41 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें भारतीय टीम ने 32 में जीत हासिल की है। वहीं 8 मुकाबले में बांग्लादेश ने बाजी मारी है। जबकि 1 का परिणाम नहीं निकला। आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट में आखिरी बार दोनों टीमें 2023 वनडे वर्ल्ड कप में आमने-सामने हुई थीं, जहां भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।
20 Feb 2025 01:03 PM (IST)
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच आम तौर पर तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होती है। पिच शमी जैसे तेज गेंदबाजों को खासा मदद करती है, जो सीम पर गेंदबाजी करते हैं और मूवमेंट पैदा कर सकते हैं। बंगाल के तेज गेंदबाज की विविधता पूरे टूर्नामेंट में काम आएगी। मैच के उत्तरार्ध में स्पिनरों को मदद करने वाली सतह को देखते हुए भारतीय टीम शायद तीन स्पिनरों और शमी और अर्शदीप के रूप में दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगी।
20 Feb 2025 12:57 PM (IST)
मैच के दिन बादल छाए रहने की उम्मीद है और एक्यूवेदर का अनुमान है कि पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। सुबह का तापमान 26 डिग्री रहने की उम्मीद है। जो दोपहर में बढ़कर 27 डिग्री हो जाएगा, जिससे क्रिकेट के लिए अनुकूल मौसम रहेगा। शाम को भी बादल छाए रहेंगे और तापमान 23 डिग्री तक गिर जाएगा।
20 Feb 2025 12:25 PM (IST)
भारत– रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर।
20 Feb 2025 12:25 PM (IST)
बांग्लादेश– नजमुल हुसैन (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, सौम्य सरकार, परवेज हुसैन इमोन, मुश्फिकुर रहीम, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन, जेकर अली अनिक, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा, तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान
20 Feb 2025 12:22 PM (IST)
नमस्कार, मैं उज्जवल कुमार सिन्हा, आपका स्वागत करता हूं। चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला होना है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में आज से अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। वहीं बांग्लादेश का भी आज पहला मैच है। इस मुकाबले से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर आपके साथ शेयर करूंगा। मैच के अपडेट के लिए आप हमारे साथ बने रहें और अपने सुझाव देते रहे...