इकाना में टीम इंडिया का धमाका: ODI में 8वीं बार 400 रनों का आंकड़ा पार, वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

IND vs AFG 2nd ODI: लखनऊ वनडे में टीम इंडिया ने 400+ रन बनाकर इतिहास रच दिया है। वनडे क्रिकेट में 8वीं बार यह कारनामा कर भारत ने साउथ अफ्रीका के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
india vs afghanistan 2nd odi lucknow 400 runs world record south africa
भारत और अफगानिस्तान की टीम (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

IND vs AFG 2nd ODI Score Update: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। इसके बाद मैदान पर उतरी टीम इंडिया ने 400 से अधिक रनों का पहाड़ खड़ा करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। भारत अब वनडे क्रिकेट में 8 बार 400 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के साथ संयुक्त रूप से दुनिया में नंबर 1 पर पहुंच गया है।

गिल और ईशान की आंधी में उड़े अफगानी गेंदबाज

भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने शुभमन गिल का अच्छा साथ दिया। रोहित के आउट होने के बाद क्रीज पर आए ईशान किशन ने कप्तान गिल के साथ मिलकर अफगानी गेंदबाजों की रिमांड ले ली। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 224 रनों की बेहद तेज और विस्फोटक साझेदारी की। गिल और ईशान की धाकड़ बल्लेबाजी को देखकर एक समय लग रहा था कि टीम इंडिया 450 का आंकड़ा भी पार कर जाएगी।

आखिरी ओवरों में स्पिनर्स ने की वापसी

भारतीय टीम ने 40 ओवरों में ही स्कोरबोर्ड पर 340 रन टांग दिए थे। हालांकि, पुराना बल्ला और पुरानी गेंद होने के बाद अफगानिस्तान के स्पिनरों ने मैच में थोड़ी वापसी की। चोट के बाद वापसी कर रहे स्टार स्पिनर राशिद खान ने कुछ महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, जबकि नांगेयालिया खारोते ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए भारत के 4 बल्लेबाजों को आउट किया। मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर और वॉशिंगटन सुंदर की धीमी शुरुआत थोड़ी हैरान करने वाली रही।

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 400+ रन बनाने वाली टीमें

इस महामुकाबले में रनों का पहाड़ खड़ा करने के बाद अब वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा बार 400 से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भारत और दक्षिण अफ्रीका (8-8 बार) के नाम दर्ज हो गया है। इस लिस्ट में इंग्लैंड की टीम 7 बार के साथ दूसरे नंबर पर है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने केवल 3 बार वनडे में 400 रनों का आंकड़ा छुआ है। भारत ने मैच में इतनी मजबूत स्थिति बना ली है कि अफगानिस्तान को अब यहाँ से जीतने के लिए कोई बहुत बड़ा चमत्कार ही करना होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com