अफगानिस्तान के खिलाफ पहला टी20 खेलेगा भारत, दिल्ली में शाम 7 बजे शुरू होगा मुकाबला

India vs Afghanistan 1st T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला T20 मुकाबला आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। मैच टाइमिंग, प्लेइंग-11 और लाइव अपडेट्स जानें।`
India and Afghanistan clash in the first T20 today; Team India enters the match with 8 wins out of 9 games.
भारतीय टीम (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

India vs Afghanistan 1st T20I Match Details: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला रविवार, 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा।

इस पूरी सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान कर रहा है। सीरीज के दूसरे और तीसरे T20 मुकाबले भी इसी मैदान पर खेले जाएंगे। दोनों टीमों के लिए ये सीरीज एशियन गेम्स 2026 से पहले अपनी तैयारी और टीम संयोजन को परखने का अहम मौका होगी।

भारतीय टीम का T20I प्रदर्शन

T20 इंटरनेशनल में भारत का अफगानिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड मजबूत है। दोनों टीमें अब तक 9 बार आमने-सामने हुई हैं। भारत ने इनमें से 8 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।

भारतीय टीम नई T20 साइकिल की शुरुआत में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना कर चुकी है। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था। अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी।

कई बहतरीन युवा खिलाड़ी शामिल

भारतीय टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाएं भी शामिल हैं। अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह पर नजर रहेगी। वहीं, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी भी आकर्षण का केंद्र होंगे। उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था।

अफगानिस्तान की कप्तानी इब्राहिम जादरान करेंगे। टीम में राशिद खान, रहमानुल्लाह गुरबाज, मोहम्मद नबी और मुजीब उर रहमान जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो अपने दम पर मैच का रुख बदल सकते हैं।

कब और कहां देखें लाइव?

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला T20 मुकाबला 13 सितंबर, रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा और टॉस 6:30 बजे होगा।पहले T20 मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकेगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

India and Afghanistan clash in the first T20 today; Team India enters the match with 8 wins out of 9 games.
हॉकी इंडिया ने डीजी आरके श्रीवास्तव के सभी आधिकारिक अधिकार छीने, 8 आरोपों पर मांगा जवाब

भारतीय टीम

  • श्रेयस अय्यर (कप्तान)

  • अभिषेक शर्मा

  • वैभव सूर्यवंशी

  • संजू सैमसन (विकेटकीपर)

  • ईशान किशन (विकेटकीपर)

  • तिलक वर्मा (उप-कप्तान)

  • शिवम दुबे

  • नितीश कुमार रेड्डी

  • अक्षर पटेल

  • वॉशिंगटन सुंदर

  • वरुण चक्रवर्ती

  • रवि बिश्नोई

  • जसप्रीत बुमराह

  • अर्शदीप सिंह

  • यश ठाकुर

अफगानिस्तान की टीम

  • इब्राहिम जादरान (कप्तान)

  • रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर)

  • नूर रहमान (विकेटकीपर)

  • सेदिकुल्लाह अटल

  • दरविश रसूली

  • अजमतुल्लाह उमरजई

  • गुलबदीन नायब

  • मोहम्मद नबी

  • राशिद खान

  • नांग्याल खरोती

  • नूर अहमद

  • मुजीब उर रहमान

  • फजल हक फारूकी

  • अब्दुल्ला अहमदजई

  • नवीन-उल-हक

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com