Under-19 World Cup में भारतीय टीम की बड़ी जीत, सुपर-6 में जिम्बाब्वे को 204 रनों से रौंदा
IND U19 vs ZIM U19: अंडर-19 वर्ल्ड कप के सुपर-6 मुकाबले में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 204 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारतीय टीम ग्रुप-2 के शीर्ष पर पहुंच गई है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Zimbabwe U19 vs India U19, 6th Match, Super Six Group 2: अंडर-19 वर्ल्ड कप के सुपर-6 का छठा मुकाबला भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया। जिसमें भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 204 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारतीय अंडर-19 टीम ग्रुप-2 के शीर्ष पर पहुंच गई है। भारतीय टीम ने लगातार तीन मुकाबले में जीत दर्ज किया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 352 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 148 रनों पर सिमट गई।
क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो में खेले जा रहे छठे मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय के सलामी बल्लेबाज आरोन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी ने तेज शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए महज 4.1 ओवर में ही 44 रन जोड़ दिए। हालांकि, 44 के स्कोर पर आरोन जॉर्ज 16 गेंदों में 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
वैभव की अर्धशतकीय पारी
उसके बाद वैभव सूर्यवंशी का साथ देने कप्तान आयुष म्हात्रे क्रीज पर आए। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी हुई। आयुष म्हात्रे 21 रन बनाकर आउट हो गए। इसी बीच वैभव सूर्यवंशी ने अपना अर्धशतक पूरा किया। लेकिन वो भी 101 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। वैभव ने 30 गेंदों में 52 रन बनाए। उसके बाद वेदांत त्रिवेदी 15 रन बनाकर आउट हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
IND vs AFG: अफगानिस्तान ने जीता टॉस, भारत को दिया गेंदबाजी का न्योता, टीम इंडिया में हुए 3 बड़े बदलाव
IND vs AFG 3rd ODI: चेपॉक में बल्लेबाजों की मौज या गेंदबाजों का राज? पिच रिपोर्ट से दूर करें हर कन्फ्यूजन
IND vs AFG 3rd ODI के लिए हो जाइए तैयार, भारत-अफगानिस्तान के बीच आखिरी जंग इस मैदान पर, टीम में होगा बदलाव?
विहान मल्होत्रा का शतक
यहां से विहान मल्होत्रा और अभिज्ञान कुंडू ने पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने अपना अर्धशतक पूरा किया। अभिज्ञान कुंडू 61 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं एक छोर पर विहान जमे रहे। अमब्रिश और विहान के बीच सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। अमब्रिश 21 रन बनाकर आउट हो गए। अंत में विहान ने खिलन पटेल के साथ मिलकर अपना शतक पूरा किया। विहान ने 107 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके की मदद से नाबाद 109 रन बनाए। वहीं खिलन पटेल 30 रन बनाकर आउट हो गए। भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 352 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए चिमुगोरो ने 3, सिम्बाराशे मुडजेंगरेरे ने 2 विकेट चटकाए।
यह भी पढ़ें: कौन हैं विहान मल्होत्रा? जिन्होंने U-19 WC सुपर सिक्स के मैच में शतक ठोककर मचाया तहलका
148 रनों पर सिमटी जिम्बाब्वे की टीम
353 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 148 रनों पर ढेर हो गई। जिम्बाब्वे के लिए लीरॉय चिवाउला ने अर्धशतकीय पारी खेली। लीरॉय चिवाउला ने 62 रनों की पारी खेली। वहीं कियान ब्लिंगॉट ने 37 और तेतेंदा चिमुगोरो ने 29 रनों की पारी खेली। इन तीन बल्लेबाजों के अलावा कोई भी दहाई अंक का आंकड़ा पार नहीं कर सका। भारत के लिए उद्धव मोहन ने 3, आयुष म्हात्रे ने 3, अमब्रिश ने 2, हेनिल पटेल ने 1, और खिलन पटेल ने एक विकेट चटकाए।
