-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Need 136 Run Against New Zealand In Under 19 World Cup
Under-19 World Cup: भारतीय गेंदबाजों के सामने न्यूजीलैंड 135 रनों पर ढेर, तीसरी जीत हासिल करेगी टीम इंडिया?
- Written By: उज्जवल सिन्हा
NZ U19 vs IND Under-19: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत ने न्यूजीलैंड को 135 रनों पर ढेर कर दिया। बारिश से प्रभावित मैच में भारत को 136 रनों का लक्ष्य मिला है।

भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
India U19 vs New Zealand U19, 24th Match: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप का 24वां मुकाबला भारतीय अंडर-19 और न्यूजीलैंड अंडर-19 टीम के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला बारिश के कारण सिर्फ 37 ओवर का ही खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने सभी विकेट खोकर 135 रन बनाए। भारतीय को तीसरी जीत हासिल करने के लिए 136 रन बनाने होंगे। भारतीय टीम लगातार दो जीत के साथ अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर गया है। आज जीतने पर भारत लगातार तीसरी जीत हासिल करेगा।
जिम्बाब्वे के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो में खेले जा रहे इस मुकाबले में बारिश के टॉस देर से हुआ और मुकाबले में 13-13 ओवर का नुकसान हुआ। टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान आयुष म्हात्रे के इस फैसले को भारत के गेंदबाजों ने सही साबित किया।
10 ओवर में न्यूजीलैंड ने गंवाए 5 विकेट
न्यूजीलैंड ने 10 ओवर के अंदर ही पांच विकेट गंवा दिए। आर्यन मान महज 5 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद ह्यूगो बोग 4 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद कप्तान टॉम जोन्स 2 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद स्नेहित रेड्डी 10 और मार्को विलियम 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। न्यूजीलैंड ने 22 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिया।
सम्बंधित ख़बरें
ICC Rankings: शुभमन गिल ने छीना नंबर-1 का ताज, वैभव सूर्यवंशी ने भी मचाया गदर, लगाई 230 पायदान की छलांग
SL vs IND: 15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए WTC पॉइंट्स टेबल और ICC रैंकिंग का पूरा गणित
2027 World Cup से पहले वैभव सूर्यवंशी को मिले टीम इंडिया में मौका? पूर्व चयनकर्ता ने BCCI से की बड़ी मांग
KKR ने फिर थामा रयान टेन डोशेट का हाथ, टीम इंडिया छोड़ने के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी
यह भी पढ़ें: T20 World Cup में बांग्लादेश की जगह इस टीम की हुई एंट्री, ICC ने किया ऐलान
उसके बाद जैकब कॉटर और जसकरन संधू ने मिलकर पारी को आगेल बढ़ाया। दोनों के बीच 37 रनों की साझेदारी हुई। 18 रन बनाकर जसकरन भी आउट हो गए। उसके बाद 23 के निजी स्कोर पर जैकब कॉटर पवेलियन लौट गए। 69 के स्कोर पर न्यूजीलैंड ने 7वां विकेट गंवा दिया। यहां से कैलम सैमसन और सेल्विन संजय ने मिलकर न्यूजीलैंड को संभाला।
कैलम सैमसन की नाबाद पारी
दोनों ने 8वें विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी की। सेल्विन संजय 28 रन बनाकर आउट हो गए। 122 के स्कोर पर 8वां झटका लगा। उसके बाद फ्लिन मोरे 1 रन बनाकर और मेसन क्लार्क 4 रन बनाकर आउट हो गए। कैलम सैमसन एक छोर पर नाबाद 37 रन बनाकर नाबाद रहे। कैलम की बदौलत ही न्यूजीलैंड की टीम 135 रनों तक पहुंच सकी।
भारतीय गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी
भारतीय अंडर-19 टीम के लिए गेंदबाजी करते हुए अमब्रिश ने 8 ओवर में 29 रन देखर 4 विकेट चटकाए। वहीं हेनिल पटेल ने 23 रन देकर 3, खिलन पटेल ने 1, मोहम्मद एनान ने 1 और कनिष्क चौहान ने 1 विकेट चटकाए।
India need 136 run against new zealand in under 19 world cup
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














