Women's T20 World Cup 2026 में ऐसा है भारत का शेड्यूल, जानें कब और कहां खेले जाएंगे टीम इंडिया के मुकाबले

Women's T20 World Cup 2026: आईसीसी ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। भारतीय टीम पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला 14 जून को खेला जाएगा।
Women's T20 World Cup 2026 Schedule for India
भारतीय महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Women's T20 World Cup 2026 Schedule for India: आईसीसी ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। 12 जून से इस टूर्नामेंट का शुरुआत होगा। वहीं महिला टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल 5 जुलाई को इंग्लैंड के लॉर्ड्स में खेला जाएगा। महिला टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी इंग्लैंड करेगा। भारत को ग्रुप-ए में शामिल किया गया है। जहां भारतीय टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ होगा।

इस टूर्नामेंट में 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप से दो टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी। भारत को छह बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के साथ ग्रुप-1 में रखा गया है। वहीं ग्रुप-2 में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड की टीमें शामिल हैं।

भारतीय टीम का शेड्यूल

भारतीय महिला टीम का पहला मुकाबला 14 फरवरी को एजबेस्टन में खेला जाएगा। यह मुकाबला पाकिस्तान से होगा। उसके बाद भारतीय टीम को 17 जून को नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबला खेलना होगा। 21 जून को साउथ अफ्रीका के साथ भिड़ंत होगी। वहीं 25 जून का भारतीय महिला टीम का सामना बांग्लादेश से होगा। ग्रुप स्टेज का अंतिम मुकाबला 28 जून को खेला जाएगा। यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा।

महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का शेड्यूल

तारीख दिन मुकाबला स्थान समय (IST)
14 जून रविवार पाकिस्तान बर्मिंघम 08:00 PM
17 जून बुधवार नीदरलैंड लीड्स 08:00 PM
21 जून रविवार दक्षिण अफ्रीका मैनचेस्टर 08:00 PM
25 जून गुरुवार बांग्लादेश मैनचेस्टर 08:00 PM
28 जून रविवार ऑस्ट्रेलिया लॉर्ड्स 08:00 PM
30 जून मंगलवार सेमीफाइनल 1 द ओवल 08:00 PM
2/3 जुलाई (IST) गुरुवार/शुक्रवार (IST) सेमीफाइनल 2 द ओवल 12:00 AM
5 जुलाई रविवार फाइनल लॉर्ड्स 08:00 PM

अब तक 9 बार खेला गया महिला टी20 वर्ल्ड कप

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में अब तक कुल 9 एडीशन खेले गए हैं, जिसमें भारत के नाम एक भी खिताब नहीं है। टीम इंडिया ने चार बार सेमीफाइनल और एक बार फाइनल में प्रवेश किया है, लेकिन ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर सकी। इस बार भारत का मकसद जीत के साथ अपने सफर को पूरा करना होगा। हालांकि, भारतीय महिला टीम ने हाल में वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की है। ऐसे में महिला टीम का मनोबल बढ़ा हुआ है। उम्मीद है कि इस टी20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय महिला टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम करेगी और पहली बार खिताब जीतेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com