सबसे बड़े टोटल के साथ भारतीय टीम ने लगभग 20 साल पुराना अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस मुकाबले से पहले टी20 वर्ल्ड कप में भारत का सर्वोच्च स्कोर 2007 में बना था, जब टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए थे। इस मुकाबले में युवराज सिंह ने 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़े थे। यह रिकॉर्ड लंबे समय तक कायम रहा, लेकिन अब भारत ने 256 रन बनाकर उस आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।
