Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 18 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चेपॉक में भारत ने भरी सेमीफाइनल के लिए हुंकार, अभिषेक-हार्दिक ने जिम्बाब्वे को दिया जख्म, 72 रन से चटाई धूल

IND vs ZIM: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को सुपर-8 के इस मुकाबले में 72 रन से धूल चटाई है। इस मुकाबले में भारत के बल्लेबाज अभिषेक, कप्तान सूर्या, हार्दिक और तिलक वर्मा ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की।

  • Written By: संजय सिंह बिष्ट
Updated On: Feb 26, 2026 | 11:46 PM

भारत ने जिम्बाब्वे को बड़े अंतर से हराया (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

India vs Zimbabwe T20 World Cup 2026 Match Highlight: भारत और जिम्बाब्वे के बीच चेन्नई के चेपॉक मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 48वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया था। टीम इंडिया ने अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर जिम्बाब्वे के सामने 257 रन का विशाल टारगेट खड़ा कर दिया। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 184 रन बना सकी। इस हिसाब से इस अहम मुकाबले को भारत ने 72 रन के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया।

भारत ने रचा इतिहास

इसके साथ ही टीम इंडिया ने टी20 विश्वकप 2026 का सबसे बड़ा व ओवरऑल टी20 वर्ल्ड कप में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। वहीं, टीम इंडिया के लिए ये स्कोर टी20 विश्व कप के इतिहास का भी सबसे बड़ा स्कोर साबित हुआ। अब जिम्बाब्वे को जीत के लिए 257 रन बनाने होंगे। हालांकि क्रिकेट में कुछ भी असंभव नहीं है, लेकिन वर्तमान परस्थितियों को देखते हुए इस लक्ष्य को हासिल करना जिम्बाब्वे की टीम के लिए काफी मुश्किल होगा।

A comprehensive victory 🙌#TeamIndia clinch the #INDvZIM clash by 7️⃣2️⃣ runs courtesy of an all-round effort! Scorecard ▶️ https://t.co/p4GxtxGkBf#T20WorldCup | #MenInBlue pic.twitter.com/Sk1dlTQ4FD — BCCI (@BCCI) February 26, 2026

सम्बंधित ख़बरें

यह खिलाड़ी बनेगा टीम इंडिया का नया हिटमैन? रोहित शर्मा की जगह वर्ल्ड कप 2027 में गिल के साथ मचाएगा धमाल

अभिषेक शर्मा को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बिना अनुमति नाम-तस्वीर इस्तेमाल करने पर लगाई रोक

विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे टीम इंडिया के ये दो धुरंधर; वैभव सूर्यवंशी ने बताया कौन है फेवरेट प्लेयर, PHOTOS

Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज

अभिषेक और हार्दिक का विस्फोटक अर्धशतक

भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 55 रन बनाए, जिसमें चार चौके और चार छक्के शामिल रहे। ईशान किशन ने 24 गेंदों पर 38 रन जबकि संजू सैमसन ने 15 गेंदों में 24 रन का योगदान दिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 13 गेंदों पर तेज 33 रन जोड़े। अंत में हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने आक्रामक अंदाज दिखाया। हार्दिक ने 23 गेंदों में 50 रन की तूफानी पारी खेली, वहीं तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में 44 रन बनाकर टीम का स्कोर मजबूत किया।

शतक से चूके ब्रायन बेनेट

इस मुकाबले में एक तरफ जहां जिम्बाब्वे के बल्लेबाज एक के बाद एक अपना विकेट गंवाते रहे। वहीं, ब्रायन बेनेट ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया, लेकिन ये होनहार बल्लेबाज शतक से चूक गया। बेनेट 59 गेंदों पर 97 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी ये पारी इस अहम मुकाबले में सराहनीय है।

के अलावा जिम्बाब्बे के लिए सबसे ज्यादा 31 रन कप्तान सिकंदर रजा ने बनाए।

Zimbabwe go down fighting to India by 72 runs, with Brian Bennett unbeaten on 97 in a valiant effort. Match Details 👉 https://t.co/g2gFunqo4M#INDvZIM #T20WorldCup pic.twitter.com/B5QNQQisSj — Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv) February 26, 2026

अर्शदीप सिंह ने झटके तीन विकेट

गेंदबाजी में टीम इंडिया के लिए अर्शदीप सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होने चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उनकी इकोनॉमी महज 6 की रही। वहीं, वरुण चक्रवर्ती, उपकप्तान अक्षर पटेल और अंत में शिवम दुबे को 1-1 विकेट मिला।

India beat zimbabwe by 72 runs at chepauk hardik pandya abhishek sharma half century t20 world cup 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 26, 2026 | 10:35 PM

Topics:  

  • Abhishek Sharma
  • Hardik Pandya
  • Indian Cricket Team
  • T20 World Cup
  • Zimbabwe Cricket Team

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.