नागपुर में भारतीय शेरों ने दी अंग्रेजों को मात, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त, सर-प्रिंस और राणा जी ने मचाया धमाल
इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने नागपुर में धमाल मचाया है। तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने चार विकेट से जीत हासिल कर ली है। इस मुकाबले में उप-कप्तान शुभमन गिल ने शानदार पारी खेली।
- Written By: मृणाल पाठक
टीम इंडिया (सोर्स- बीसीसीआई- एक्स)
स्पोर्ट्स डेस्क: इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने नागपुर में धमाल मचाया है। तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने चार विकेट से जीत हासिल कर ली है। इस मुकाबले में उप-कप्तान शुभमन गिल ने शानदार पारी खेली। मैच में गिल ने 87 रन बनाकर भारत को जीत के करीब लेकर गए। इस मुकाबले में गिल के अलावा श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा और हर्षित राणा ने टीम इंडिया की जीत में अहम भुमिका निभाई है।
भारत की ओर से शुभमन गिल ने 87 रनों की दमदार पारी खेली। श्रेयस अय्यर ने 59 रन बनाए। वहीं, अक्षर पटेल ने 52 रनों की पारी खेली। रवींद्र जडेजा 12 रन और हार्दिक पांड्या 9 रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
A solid win in the bag for #TeamIndia! 💪 💪 They beat England by 4⃣ wickets in Nagpur & take 1-0 lead in the ODI series! 👏 👏 Scorecard ▶️ https://t.co/lWBc7oPRcd#INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/lJkHoih56n — BCCI (@BCCI) February 6, 2025
सम्बंधित ख़बरें
SAFF Women’s Championship: सांफिदा का एकमात्र गोल, भूटान को हराकर फाइनल में भारतीय टीम
T20 World Cup से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में मिली करारी हार; फैंस हुए मायूस
हरमनप्रीत के बिना मैदान पर उतरी टीम इंडिया, पहले टी20 में इंग्लैंड को 38 रनों से हराया, सीरीज में बनाई बढ़त
PAK को हराने के बाद बंग्लादेशी कप्तान का बयान, कहा- हमें भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेलना है
नागपुर में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इसम मुकाबले में अंग्रेजों के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की, लेकिन फिर इंग्लैंड के विकेट गिरते चले गए। इंग्लैंड की ओर से जोस बटलर और जैकब बेथेल ने अर्धशतक जड़े। बेथेल 51 रन बनाकर आउट हुए। बटलर 52 रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ ही इंग्लैंड ने 47.4 ओवर में ऑलआउट होने से पहले 248 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। भारतीय टीम को पहला झटका 19 रन के स्कोर पर वनडे में अपना डेब्यू कर रहे यशस्वी जायसवाल (15) के रूप में लगा। अगले ओवर में रोहित शर्मा भी उठाकर मारने की कोशिश में अपना विकेट दे बैठे। वे 2 रन के स्कोर पर सादिक महमूद के शिकार बने।
इसके बाद शुभमन ने धैर्य से बैंटिंग की और दूसरे छोर पर श्रेयस ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 36 गेंदों पर 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। श्रेयस के आउट होने के बाद अक्षर पटेल ने मोर्चा संभाला। दूसरे छोर पर शुभमन ने भी हाथ खोल दिए। अक्षर ने 6 चौकों और एक छक्के की सहायता से 47 गेंदों पर 52 रन बनाए। उन्हें आदिल रसीद ने बोल्ड किया। केएल राहुल 2 रन बनाकर आउट हुए।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
शुभमन ने अपनी 87 रन की पारी में 14 चौके लगाए। उन्हें साकिब ने बटलर के हाथों कैच करवाया। हार्दिक पाड्या 9 रन और जडेजा 12 रन बनाकर नॉट आउट रहे। हालांकि भारत ने 38.4 में ही 4 विकेट से जीत दर्ज कर ली है और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। अब दोनों टीमों की भिड़ंत 9 फरवरी को कटक में खेला जाना है।
