इंडिया ए के खिलाफ न्यूजीलैंड ए टीम का ऐलान, यशस्वी-पंत से निपटने के लिए चुनी 19 सदस्यीय अनोखी टीम

India A vs NZ A Red Ball Series: भारत ए के खिलाफ 24 अक्टूबर से शुरू हो रही 3 मैचों की रेड बॉल सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने 19 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। हर मैच के लिए अलग-अलग 13-13 खिलाड़ी चुने गए हैं।
Ford Trophy clash NZ Cricket Cricket News
न्यूजीलैंड ए टीम का ऐलानसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • इंडिया ए के खिलाफ न्यूजीलैंड ए टीम का ऐलान

  • न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने यशस्वी-पंत से निपटने के लिए चुनी 19 सदस्यीय टीम

  • कैंटरबरी के राइस मारियू को पहले और दूसरे गेम के लिए बनाया गया कप्तान

India A vs NZ A Schedule भारत और न्यूजीलैंड की मुख्य टीमों के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज से ठीक पहले दोनों देशों की 'ए' टीमों के बीच क्रिकेट के मैदान पर जंग शुरू होने वाली है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इंडिया ए के खिलाफ शनिवार, 24 अक्टूबर से शुरू हो रही तीन मैचों की 4-दिवसीय रेड बॉल सीरीज के लिए 19 सदस्यीय न्यूजीलैंड ए टीम का ऐलान कर दिया है।

दरअसल, घरेलू टूर्नामेंट्स और सीनियर टीम के व्यस्त शेड्यूल के कारण बोर्ड ने बेहद अनोखा तरीका अपनाते हुए तीन अलग-अलग मैचों के लिए अलग-अलग खिलाड़ियों को चुना है।

व्यस्त शेड्यूल के कारण चुनी गई 3 अलग टीमें

दरअसल, यह ए-सीरीज इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज, आगामी वनडे सीरीज और न्यूजीलैंड की घरेलू 50-ओवर प्रतियोगिता फोर्ड ट्रॉफी से टकरा रही है। इसी वजह से न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने हर मैच के लिए केवल 13-13 खिलाड़ी उपलब्ध रखे हैं। टीम के बाकी सदस्य फोर्ड ट्रॉफी में अपनी-अपनी घरेलू टीमों के लिए खेलते नजर आएंगे। खिलाड़ियों के रोटेशन के तहत तीनों मैचों की टीमों में कुछ-कुछ बदलाव किए गए हैं।

Ford Trophy clash NZ Cricket Cricket News
ICC विमेंस अंडर-19 T20 वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी, जानें टीम इंडिया का पहला मुकाबला कब होगा

सीनियर तिकड़ी से होगा सामना

न्यूजीलैंड ए टीम के सामने चुनौती बेहद कड़ी होने वाली है। भारतीय ए टीम में भारत के कुछ बेहतरीन और स्थापित रेड बॉल खिलाड़ी शामिल हैं। न्यूजीलैंड ए के युवा खिलाड़ियों को यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ऋषभ पंत और वॉशिंगटन सुंदर जैसे स्टार खिलाड़ियों का सामना करना होगा।

बता दें कि इन भारतीय दिग्गजों को 19 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए सीनियर टीम में भी चुना गया है, ऐसे में वे इस सीरीज के जरिए अपनी तैयारियों को पुख्ता करेंगे।

आखिरी मैच में लौटेंगे इंटरनेशनल स्टार्स

कैंटरबरी के राइस मारियू को पहले और दूसरे गेम के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि तीसरे मैच की कप्तानी का फैसला सही समय पर किया जाएगा। न्यूजीलैंड के सबसे नए सेंट्रली कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ी निक केली तीसरे गेम में खेलते नजर आ सकते हैं।

इसके अलावा, न्यूजीलैंड के कई इंटरनेशनल सितारे जैसे आदि अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मैट फिशर, मिच हे, जेडन लेनोक्स, बेन लिस्टर, हेनरी निकोल्स और टिम रॉबिन्सन सीरीज के आखिरी मैच में टीम को मजबूती देने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

तीनों मैचों के लिए न्यूजीलैंड ए की अलग-अलग टीमें

पहले मैच के लिए NZ A टीम: राइस मारियू (कप्तान), मैट बॉयल, मैक्स चू, क्रिस्टियन क्लार्क, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, ज़ैक गिब्सन, मिच हे (विकेटकीपर), कर्टिस हीफ़ी, साइमन कीन, जेडन लेनोक्स, जैरोड मैके, टिम रॉबिन्सन और फ्रेज़र शेट।

दूसरे मैच के लिए NZ A टीम: राइस मारियू (कप्तान), मैट बॉयल, क्रिस्टियन क्लार्क, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, ज़ैक गिब्सन, मिच हे (विकेटकीपर), कर्टिस हीफ़ी, साइमन कीन, जेडन लेनोक्स, जैरोड मैके, टिम रॉबिन्स और फ्रेज़र शेट।

तीसरे मैच के लिए NZ A टीम: आदि अशोक, मैट बॉयल, मैक्स चू (विकेटकीपर), डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, कर्टिस हीफी, साइमन कीन, निक केली, बेन लिस्टर, राइस मारियू, जैरोड मैके, कैम पॉल, हेनरी निकोल्स और फ्रेजर शेट।

Ford Trophy clash NZ Cricket Cricket News
Under-19 Asia Cup 2026: 5 नवंबर से अंडर-19 एशिया कप का आगाज, जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान का महा-मुकाबला

India A vs NZ A: रेड बॉल सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला मैच: 24-27 अक्टूबर – बर्ट सटक्लिफ ओवल, लिंकन यूनिवर्सिटी

दूसरा मैच: 31 अक्टूबर - 3 नवंबर – हैगले ओवल, क्राइस्टचर्च

तीसरा मैच: 7-10 नवंबर – बर्ट सटक्लिफ ओवल, लिंकन यूनिवर्सिटी

Navbharat Live
navbharatlive.com