इंग्लैंड में भारत ए के बल्लेबाजों का रहा दबदबा, गेंदबाजों ने किया निराश; ड्रॉ पर खत्म हुआ पहला टेस्ट
भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच खेले गए पहले अनाधिकारिक टेस्ट मुकाबला ड्रॉ रहा। इस मैच में सपाट विकेट होने के कारण भारत और इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने खुब रन बनाए।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारत ए (फोटो-सोशल मीडिया)
कैंटरबरी (इंग्लैंड) : भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच खेला गया पहला अनाधिकारिक टेस्ट मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। दोनों टीमों के बल्लेबाज ने सपाट बल्लेबाजी ट्रैक का फायदा उठाते बहुत रन बनाए। पहली पारी में भारत ए की टीम ने 557 रन बनाया। वहीं इंग्लैंड लायंस ने पहली पारी में 587 रन बनाया। दूसरी पारी में भारत ए के बल्लेबाज ने 2 विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए और इसी के साथ मुकाबला ड्रा पर खत्म हुआ।
इंग्लैंड लायंस के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के बाद निचले क्रम ने डटकर खेलते हुए भारत ए के गेंदबाजों को हताश किया जिससे मेजबान टीम ने पहले सत्र के दौरान पहली पारी में 587 रन बनाकर 30 रन की बढ़त के साथ दबदबा बनाया। फिर यशस्वी जायसवाल (60 गेंद में 64), कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन (87 गेंद में 68), ध्रुव जुरेल (नाबाद 53) और नीतिश कुमार रेड्डी (47 गेंद में नाबाद 52) ने अर्धशतक बनाकर नॉर्थम्पटन में छह जून से शुरू होने वाले दूसरे ‘टेस्ट’ से पहले आत्मविश्वास हासिल किया।
जुरेल ने लगातार दूसरा अर्धशतक बनाया
भारत ए ने अंतिम दिन 41 ओवर में दूसरी पारी में दो विकेट पर 241 रन बना लिए थे जिसके बाद मैच खत्म कर दिया गया तब 25 ओवर बचे थे। इंडिया ए के कोच ऋषिकेश कानिटकर ने रेड्डी को चौथे नंबर पर भेजा क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में होने वाले पहले टेस्ट में उनका खेलना लगभग तय है। इसी तरह पहली पारी में 94 रन बनाने वाले जुरेल ने मैच में अपना दूसरा अर्धशतक बनाया। अगर टीम प्रबंधन इस तरह से ही सोचे तो जुरेल के पास पूरी तरह से बल्लेबाज के तौर पर खेलने की तकनीक है।
सम्बंधित ख़बरें
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा
बेन स्टोक्स ने नाइट क्लब विवाद पर तोड़ी चुप्पी, गलती मानते हुए साथी खिलाड़ियों से मांगी माफी
दूसरी पारी में भारत ए के बल्लेबाजों की शानदार शुरुआत
दूसरी पारी की शुरुआत जायसवाल ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोश हुल की गेंद पर छक्का लगाकर की। लंच के बाद के सत्र में जायसवाल और ईश्वरन ने आठ आठ चौके लगाए। पिच में कुछ खास नहीं था और इंग्लैंड लायंस की गेंदबाजी भी भारतीय आक्रमण की तरह ही औसत दर्जे की थी जिसमें कोई भी बल्लेबाजों को किसी तरह की परेशानी में नहीं डालना चाहता था।
करुण नायर और सरफराज ने दूसरी पारी में नहीं की बल्लेबाजी
पहली पारी में 92 रन बनाने वाले सरफराज खान और पहली पारी में दोहरा शतक लगाने वाले करुण नायर को बल्लेबाजी का पर्याप्त समय मिल गया था, इसलिए उन्हें उनके सामान्य नंबरों पर बल्लेबाजी के लिए नहीं भेजा गया। नायर टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले इंग्लैंड लायंस ने सात विकेट पर 527 रन से शुरूआत की और उसके निचले क्रम के बल्लेबाजों ने 60 रन जुटाए।
IPL 2025 के फाइनल से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, विराट कोहली का साथी लौटा अपने देश
भारतीय गेंदबाजों का मिला-जुला प्रदर्शन
एडी जैक (25 रन) और अजीत सिंह डेल (नाबाद 27 रन) ने भारत ए के गेंदबाजों को हताश करते हुए अंतिम विकेट के लिए 49 रन जोड़े।इंग्लैंड लायंस की पारी में बाएं हाथ के तीन बल्लेबाजों टॉम हेन्स (171 रन), मैक्स होल्डन (101 रन) और डेन मूसले (113 रन) के शतक शामिल रहे। भारत ए के लिए मुकेश कुमार ने अन्य गेंदबाजों से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 25 ओवर में 92 रन देकर तीन विकेट चटकाये जबकि शार्दुल ठाकुर (28 ओवर में 105 रन देकर दो विकेट) ने अपने ज्यादातर स्पैल में निराश किया।
