-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Asia Cup 2025 Super 4 When Is India Vs Pakistan Match Check Full Fixture Time Venue
एशिया कप 2025 के सुपर-4 में फिर आमने-सामने होगा भारत-पाकिस्तान, देखें पूरा शेड्यूल
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Asia Cup 2025 Super 4: एशिया कप में सुपर-4 का मुकाबला कल 20 सितंबर से खेला जाएगा। सुपर-4 में भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला 21 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा।

भारत बनाम पाकिस्तान (फोटो-सोशल मीडिया)
Asia Cup 2025 Super 4: एशिया कप 2025 का आखिरी लीग मुकाबला आज भारत और ओमान के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले ही सुपर-4 के लिए चार टीमें तय हो चुकी है और शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। किस दिन किस टीम का मुकाबला होगा। सुपर-4 के मुकाबले की शुरुआत 20 सितंबर से होगी। वहीं 21 को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा।
11 मैचों के बाद चार टीमों ने सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर ली है। सुपर-4 में सबसे पहले एंट्री भारतीय टीम की हुई थी। वहीं उसके बाद श्रीलंका, पाकिस्तान और बांग्लादेश की एंट्री हुई है। अब सुपर-4 का मुकाबला कल 20 सितंबर से 26 सितंबर तक खेला जाएगा। वहीं 28 सितंबर को इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
ऐसा रहा इस टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन
भारत ग्रुप ए से क्वालीफाई करने वाली पहली टीम थी। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में गत चैंपियन ने यूएई के खिलाफ नौ विकेट से जीत दर्ज करके अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की। यूएई द्वारा ओमान को हराने के बाद सुपर फ़ोर में उनकी जगह पक्की हो गई, जिससे भारत का अगले दौर में सुरक्षित प्रवेश सुनिश्चित हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, अगले मैच में ऐसा होगा जीत का पक्का प्लान
पाकिस्तान को 7-1 से रौंदने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने तोड़ी नो हैंडशेक पॉलिसी, मैदान पर दिखाई गजब की खेल भावना
IND vs IRE: आयरलैंड ने किया बड़ा उलटफेर, भारत को 34 रनों से हराकर रचा इतिहास, कप्तानी डेब्यू में अय्यर फ्लॉप
पाकिस्तान ने भी किया क्वालीफाई
ग्रुप ए से भारत के साथ जुड़ने वाली अगली टीम पाकिस्तान थी। ओमान पर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने के बाद, पाकिस्तान ने अपनी क्वालीफिकेशन की उम्मीदों को ज़िंदा रखा। हालांकि भारत से हार के बाद उन्हें एक मज़बूत परिणाम की ज़रूरत थी, लेकिन उन्होंने यूएई के खिलाफ 41 रनों की जीत के साथ वापसी की।
यह भी पढ़ें: ओमान के खिलाफ T2OI मुकाबले में भारत की नजरें बड़े रिकॉर्ड पर, ऐसा करने वाली दूसरी टीम बनेगी
ग्रुप बी से श्रीलंका और बांग्लादेश ने अपनी जगह पक्की कर ली है। चरिथ असलांका की कप्तानी में श्रीलंका ने अपने तीनों लीग मैच जीतकर ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं, गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ मिली हार के बाद अफगानिस्तान की टीम बाहर हो गई और बांग्लादेश सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर लिया।
एशिया कप 2025 सुपर 4 का पूरा कार्यक्रम: तारीख, स्थान और समय
| दिनांक | दिन | मुकाबला | स्थल | समय (IST) |
|---|---|---|---|---|
| 20 सितम्बर | शनिवार | श्रीलंका बनाम बांग्लादेश (सुपर फोर, मैच 1) | दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई | रात 8:00 बजे |
| 21 सितम्बर | रविवार | भारत बनाम पाकिस्तान (सुपर फोर, मैच 2) | दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई | रात 8:00 बजे |
| 23 सितम्बर | मंगलवार | पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (सुपर फोर, मैच 3) | शेख ज़ायेद स्टेडियम, अबू धाबी | रात 8:00 बजे |
| 24 सितम्बर | बुधवार | भारत बनाम बांग्लादेश (सुपर फोर, मैच 4) | दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई | रात 8:00 बजे |
| 25 सितम्बर | गुरुवार | पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश (सुपर फोर, मैच 5) | दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई | रात 8:00 बजे |
| 26 सितम्बर | शुक्रवार | भारत बनाम श्रीलंका (सुपर फोर, मैच 6) | दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई | रात 8:00 बजे |
| 28 सितम्बर | रविवार | फाइनल (टीबीसी बनाम टीबीसी) | दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई | रात 8:00 बजे |
Asia cup 2025 super 4 when is india vs pakistan match check full fixture time venue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 28 June 2026: रविवार को इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
Jun 28, 2026 | 12:15 AMपंजाब में नशे के खिलाफ ‘सूरमा’ अभियान का आगाज, 15 जुलाई तक 3,100 खेल मैदान और जिम होंगे शुरू; CM मान का ऐलान
Jun 27, 2026 | 11:10 PMवाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PMचलती बाइक पर अचानक गिर गई पेड़ की भारी डाल, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा; जिंदगी और मौत से जूझ रहा शख्स
Jun 27, 2026 | 11:00 PMमुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PMगौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रिश्ता टूटा, एक साल से रह रहे थे अलग, एक्ट्रेस ने खुद की तलाक की पुष्टि
Jun 27, 2026 | 10:42 PMसेशेल्स में PM मोदी का जलवा! कार डिप्लोमेसी से भारतीय संस्कृति की झलक तक, तस्वीरों में देखें- PHOTOS
Jun 27, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM
Strait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
Jun 27, 2026 | 04:30 PM
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM














