IND vs WI: भारत के सेमीफाइनल की उम्मीदों पर बारिश बनेगी विलेन? जानिए 1 मार्च के दिन कोलकाता का मौसम अपडेट?

T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज का मुकाबला 1 मार्च को कोलकाता में खेला जाएगा। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को जीत जरूरी है। मैच के दौरान मौसम कैसा रहेगा, इस पर सबकी नजर रहेगी।
IND vs WI: भारत के सेमीफाइनल की उम्मीदों पर बारिश बनेगी विलेन? जानिए 1 मार्च के दिन कोलकाता का मौसम अपडेट?
भारत बनाम वेस्टइंडीज (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

IND vs WI T20 World Cup 2026 Super-8 Match Weather Report: टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम का अगला मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ बेहद अहम होने वाला है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए क्वार्टरफाइनल जैसा माना जा रहा है। जो भी टीम इस मुकाबले को जीतेगी, वह सीधे सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी।

भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला

टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 रनों की शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा है। अब भारतीय टीम को अंतिम चार में पहुंचने के लिए शाई होप की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज टीम को हराना जरूरी है। वहीं विंडीज के लिए भी समीकरण बिल्कुल साफ है, क्योंकि जीत उन्हें भी टॉप-4 में पहुंचा देगी। ऐसे में मुकाबले में जबरदस्त रोमांच देखने को मिल सकता है।

कब और कहां खेला जाएगा मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह अहम मुकाबला रविवार, 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। दोनों टीमें इस निर्णायक मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही हैं।

कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम?

फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि मैच के दौरान बारिश की संभावना बेहद कम बताई जा रही है। मौसम रिपोर्ट के अनुसार मुकाबले के दिन आसमान साफ रहने की उम्मीद है। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि मैच के समय तापमान गिरकर 25 से 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में दर्शकों को पूरे मैच का आनंद मिलने की संभावना है।

अगर बारिश हुई तो किसे मिलेगा फायदा?

हालांकि बारिश की संभावना कम है, लेकिन अगर किसी कारण मैच रद्द होता है तो इसका फायदा वेस्टइंडीज को मिल सकता है। दोनों टीमों के फिलहाल 2-2 अंक हैं। मैच रद्द होने की स्थिति में दोनों के तीन-तीन अंक हो जाएंगे और बेहतर रन रेट के आधार पर वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में जगह बना सकती है।

दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज शामिल हैं।

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान), शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमार जोसेफ, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स, रोस्टन चेस और जॉनसन चार्ल्स शामिल हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com