केएल राहुल ने किया कांड, जसप्रीत बुमराह भी रह गए भौचक्के; भारतीय टीम को चुकानी पड़ी बड़ी कीमत
KL Rahul: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट गुवाहाटी में खेला जा रहा है। इस टेस्ट की शुरुआत में ही केएल राहुल ने एडेन मार्करम का कैच छोड़ दिया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
केएल राहुल
गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे और निर्णायक टेस्ट मैच में टीम इंडिया को पहले दिन फील्डिंग में एक चौंकाने वाला झटका लगा। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने स्लिप में एक आसान कैच ड्रॉप कर अपनी टीम की मुश्किलें बढ़ा दी।
मैच की पहली पारी के सातवें ओवर में केएल राहुल को जसप्रीत बुमराह की गेंद पर एडेन मार्करम का आसान सा कैच मिला, लेकिन उन्होंने उसे पकड़ा नहीं। उस समय एडेन मार्करम केवल 4 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए मार्करम ने रयान रिकल्टन के साथ पहले विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी कर भारतीय गेंदबाजों को काफी परेशान किया।
35 years Old Michelle Starc.
33 years Old KL Rahul. pic.twitter.com/qmHyyDDECP — Niroy⁴⁵🐐 (@Niroy45) November 22, 2025
सम्बंधित ख़बरें
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
IND vs ENG 1st ODI: पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, जोस बटलर खेलेंगे 200वां मैच
Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज
38 रन बनाकर आउट हुए मार्करम
यदि यह कैच पकड़ा जाता, तो भारत को शुरुआती ओवरों में पहला विकेट मिल जाता और टीम पर दबाव कम होता। हालांकि, गनीमत रही कि जसप्रीत बुमराह ने 27वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एडेन मार्करम को क्लीन बोल्ड कर टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। मार्करम 81 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें उन्होंने 5 चौके लगाए।
यह भी पढ़ें: गिलक्रिस्ट और धोनी से लेकर ऋषभ पंत तक, इन विकेटकीपरों ने संभाली है टीम की कमान; देखें पूरी लिस्ट
टी तक साउथ अफ्रीका ने बनाया 82 रन
टी-ब्रेक तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 82 रन था। दोनों ओपनर बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को संघर्ष करने पर मजबूर किया। टीम इंडिया के लिए यह कैच ड्रॉप महंगा साबित हुआ, क्योंकि शुरुआती सफलता मिलने में काफी समय लग गया और भारतीय गेंदबाजों को अधिक मेहनत करनी पड़ी।
टी के बाद कुलदीप यादव ने रियान रिकल्टन को किया चलता
टी के बाद के पहले ही ओवर में कुलदीप यादव ने भारतीय टीम को दूसरी सफलता दिलाई। कुलदीप ने रियान रिकल्टन को ऋषभ पंत के हाथों कैच करवाकर वापस पवेलियन भेज दिया। 82 के स्कोर पर ही साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका लगा। रियान रिकल्टन 35 रन बनाकर आउट हो गए।
तीसरे विकेट के लिए स्टब्स और बावुमा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
82 पर दो विकेट गिरने के बाद ट्रिस्टन स्टब्स और कप्तान टेम्बा बावुमा ने पारी को आगे बढ़ाया और 99 गेंदों पर अर्धशतकीय साझेदारी कर ली। ट्रिस्टन स्टब्स ने 20 और टेम्बा बावुमा 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों ने अभी तक शानदार बल्लेबाजी की है और भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया है।
