Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND vs PAK: ‘पाकिस्तानियों को और कितना जलील करवाओगे’, हार के बाद फैंस का शाहीन अफरीदी पर फूटा गुस्सा; वायरल होने लगा VIDEO

पाकिस्तान की टीम चैंपियंस ट्रॉफी से लगभग से बाहर हो गई है। जिसके बाद पाकिस्तानी फैंस काफी निराश हो गए। एक फैंस अपना गुस्सा शाहीन शाह अफरीदी पर निकाला। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Feb 24, 2025 | 11:22 AM

शाहीन अफरीदी और पाकिस्तानी फैंस (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान के आवाम में काफी गुस्सा है। 23 फरवरी को खेले गए भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर मुकाबले को आसानी से जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। जबकि पाकिस्तान की टीम लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। जिसके बाद पाकिस्तानी फैंस काफी निराश हो गए। एक फैंस अपना गुस्सा शाहीन शाह अफरीदी पर निकाला। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

चैंपियंस ट्रॉफी के डू और डाइ मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 241 रन बनाए। जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने कोहली के शानदार शतकीय पारी के बदौलत 42.3 ओवर में मुकाबले को 6 विकेट से जीत लिया। विराट कोहली ने नाबाद 100 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए दो विकेट शाहीन शाह अफरीदी ने लिया। जबकि हारिस राउफ और नसीम शाह को कोई विकेट नहीं मिला।

पाकिस्तान के फैंस को मिली मायूसी

पाकिस्तान के फैंस को इस मुकाबले में अपने तेज गेंदबाजों से बहुत उम्मीदें थी लेकिन उन्होंने निराश किया। हजारों पाकिस्तानी फैंस और पूर्व  खिलाड़ी, जो पाकिस्तान को भारत के खिलाफ देखने के लिए दुबई गए थे। वो टीम के प्रदर्शन से निराश हो गए, जिसके बाद कई खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा भी जाहिर किया। वहीं एक और वीडियो में पाकिस्तान फैंस शाहीन शाह अफरीदी की क्लास लेते हुए उनसे पूछते हैं वो क्यों पाकिस्तानियों को पूरी दुनिया के सामने जलील करवा रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

IND vs PAK का मुकाबला देखेंगे BCB अध्यक्ष अनिमुल इस्लाम, पाकिस्तान को सपोर्ट करने के लिए जाएंगे कोलंबो

पाकिस्तान के खिलाड़ी ने अपने देश का ही उड़ाया मजाक, टी20 वर्ल्ड कप में यू-टर्न को लेकर कही ये बात

रफ्तार, स्पिन और विवाद..पाक गेंदबाजों पर क्यों लगता है चकिंग का आरोप? जानिए अख्तर से लेकर अजमल तक की कहानी

T20 World Cup 2026 Point Table: पाकिस्तान लिस्ट में आया टॉप, सूर्यकुमार यादव की भारतीय टीम को छोड़ा पीछे

دبئی اسٹیڈیم میں پاکستانی شایقین کرکٹ کا غصہ میں شاھین آفریدی کی کرتے ہوۓ آگے سمجھ تے توسی گٸے ھی ہو گٸے pic.twitter.com/UhvA52u29n — Nazir Roshan 🐅 (@NazirRoshan1987) February 23, 2025

एक्स पर एक वीडियो में पाकिस्तान का एक फैन शाहीन अफरीदी पर गुस्सा होते हुए कहता है, “शाहीन भाई… शाहीन, कितना ज़लील करवाओगे? हमारा क्या कसूर है शाहीन भाई? हमें भी तो बताओ… क्या ज़ुल्म किया हमने आप पर, मेरी जान बताओ हमें। जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शाहीन की बादशाहत हुई खत्म

शाहीन 24 अक्टूबर 2021 को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए 2021 टी20 विश्व कप मैच में भारत पर पाकिस्तान की प्रसिद्ध 10 विकेट की जीत के सूत्रधार थे। उस मैच में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली को आउट करके भारत को 20 ओवरों में 151/7 पर रोक दिया था। लेकिन उस मैच के बाद से शाहीन भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहे हैं।वह 2022 टी20 विश्व कप के ग्रुप राउंड में भारत के खिलाफ मैच में और 2023 एकदिवसीय विश्व कप के लीग चरण के मैच में भी बेखबर दिखे, जो 14 अक्टूबर 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था।

Ind vs pak pakistani fan loses his calmness to shaheen shah afridi watch video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 24, 2025 | 10:30 AM

Topics:  

  • Champions Trophy
  • Champions Trophy 2025
  • India vs Pakistan
  • Pakistan Cricket Team
  • Shaheen Afridi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.