Hong Kong Sixes: 2 बार भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, कल होगा पहला हाई-वोल्टेज महामुकाबला; कहां देखें लाइव मैच?

IND vs PAK Clash: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अगले 10 दिन के अंदर भारत और पाकिस्तान के बीच 2 महामुकाबले होने जा रहे हैं। जानिए कब, कहां और कैसे देख सकेंगे लाइव मैच।
Hong Kong Sixes IND vs PAK
भारत बनाम पाकिस्तान सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में शुक्रवार को होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला

  • दोनों टीमों के मैच हांगकांग के मोंग कोक स्थित 'मिशन रोड ग्राउंड' पर खेला जाएगा

  • दूसरा मुकाबला अंडर-19 एशिया कप 2026 के तहत खेला जाएगा

Hong Kong Sixes IND vs PAK: क्रिकेट के मैदान पर जब भी भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होती हैं, तो रोमांच अपने चरम पर पहुंच जाता है। अगर आप भी इस हाई-वोल्टेज राइवलरी के दीवाने हैं, तो दिल थामकर बैठ जाइए।

अगले 10 दिनों के भीतर दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें एक बार फिर मैदान पर गदर मचाने के लिए तैयार हैं। फैंस को बैक-टू-बैक दो महामुकाबले देखने को मिलेंगे, जिसकी शुरुआत कल यानी शुक्रवार, 30 अक्टूबर से होने जा रही है।

पहला धमाका: हांगकांग सिक्सेस में होगी भिड़ंत

आपको बता दें कि भारत बनाम पाकिस्तान के बीच पहला महामुकाबला कल यानी शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में खेला जाएगा। यह मैच हांगकांग के मोंग कोक स्थित ऐतिहासिक 'मिशन रोड ग्राउंड' पर खेला जाएगा।

फैंस के लिए यह मुकाबला बेहद अनोखा और मनोरंजक होने वाला है, क्योंकि यह पारंपरिक क्रिकेट नहीं बल्कि सिर्फ 6-6 ओवरों का एक आक्रामक और ताबड़तोड़ प्रारूप है।

Hong Kong Sixes IND vs PAK
WPL Auction 2027: 15 साल की उमा काशवी ने रच दिया इतिहास, बनीं लीग की सबसे युवा खिलाड़ी

जानें कब शुरू होगा मुकाबला

दरअसल, भारतीय समयानुसार यह मैच शुक्रवार सुबह 11:45 बजे शुरू होगा। इस बार पाकिस्तान की कप्तानी 25 वर्षीय मोहम्मद अब्बास अफरीदी संभाल रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले साल 2025 में पाकिस्तान की टीम अब्बास अफरीदी की ही कप्तानी में चैंपियन बनी थी।

इस साल टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 3-3 के चार ग्रुपों में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान को यूएई के साथ ग्रुप-सी में रखा गया है। भारतीय टीम के मजबूत स्क्वॉड का ऐलान पहले ही किया जा चुका है।

दूसरा मुकाबला: अंडर-19 एशिया कप में आमना-सामना

हांगकांग में चौके-छक्कों की बरसात के ठीक बाद, दोनों टीमें 8 नवंबर 2026 को एक बार फिर आमने-सामने होंगी। यह दूसरा ब्लॉकबस्टर मुकाबला अंडर-19 एशिया कप 2026 के तहत खेला जाएगा।

इस मैच का आयोजन अल अमेरात के मैदान पर होना है, जहां दोनों देशों के युवा और उभरते खिलाड़ी अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा।

जानें कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

नीली जर्सी में टीम इंडिया और हरी जर्सी में पाकिस्तान की इस जंग को आप घर बैठे लाइव देख सकते हैं। शुक्रवार, 30 अक्टूबर को होने वाले हांगकांग सिक्सेस मैच का सीधा प्रसारण Fan Code ऐप और उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर किया जाएगा।

कैसा है ये टूर्नामेंट

आपको बता दें कि यह टूर्नामेंट 6-6 ओवरों का होता है, जिसमें हर टीम से केवल 6 खिलाड़ी मैदान पर खेलते हैं, जिससे चौके-छक्कों की जबरदस्त बरसात देखने को मिलती है।

Hong Kong Sixes IND vs PAK
Under-19 Asia Cup 2026: 5 नवंबर से अंडर-19 एशिया कप का आगाज, जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान का महा-मुकाबला

दोनों टीमों के स्क्वॉड

भारतीय टीम: क्रुणाल पांड्या (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, शशांक सिंह, नीतीश राणा, कुलवंत खेजरोलिया, राहुल तेवतिया, टी नटराजन।

पाकिस्तान टीम: मोहम्मद अब्बास अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, इरफान खान, अहमद दानियाल, मोहम्मद शहजाद, साद मसूद, ख्वाजा नफे।

Navbharat Live
navbharatlive.com