46 पर ऑलआउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भी लिए भारतीय टीम के मजे, '36' वाला जख्म फिर कुरेदा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी भारतीय टीम के लिए शर्मनाक रही। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी में खेले जा रहे टेस्ट में भारतीय टीम 46 रनों पर ही ऑलआउट हो गई।
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट: बेंगलुरु में भारत ने बनाए 46 रन, भारतीय बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन
भारत बनाम न्यूजीलैंड (सौजन्यः एक्स)
Published on: 
Updated on: 

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी भारतीय टीम के लिए शर्मनाक रही। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी में खेले जा रहे टेस्ट में भारतीय टीम 46 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। घर पर भारतीय टीम का सबसे कम स्कोर है। यह अपने आप में शर्म की बात है। 46 पर ऑलआउट होने के बाद भारतयी टीम के मजे ऑस्ट्रेलिया भी लेने लगा है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 36 पर ऑलआउट किया था। उस जख्म को एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया ने कुरेदा है।

बारिश के कारण इस टेस्ट मैच में पहला दिन का खेल नहीं हो सका। दूसरे दिन भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन यह फैसला टीम पर उल्टा पड़ गया और पूरी टीम 46 रन पर सिमट गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन ऋषभ पंत ने बनाए। उन्होंने 20 रन का योगदान दिया। भारतीय टीम के इस प्रदर्शन के देखते हुए सभी देश मजा लेने की कोशिश कर रहे है। पिछले दिन माइकल वॉन भारतीय टीम के 46 पर आउट होने के बाद 36 का याद दिलाया था।

वहीं आज क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मीडिया टीम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर उस वीडियो को शेयर किया, जिसमें भारतीय टीम 36 पर ढेर हो गई थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मीडिया टीम ने पूछा कि क्या 46 पर ऑलआउट होना, नया 36 है?

न्यूजीलैंड ने कंडीशन्स का पूरा फायदा उठाया। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने 5 और विल ओराउर्की ने 4 विकेट चटकाए। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 402 रन बनाए। जिसमें रचिन रविंद्र ने शतक जड़ा। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 356 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। वहीं दूसरी पारी में भारतीय टीम ने संभलकर शुरुआत कर दी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com