टीम इंडिया (Image- Social Media)
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बड़ा मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज रविवार को खेला जाएगा। इस स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है, जहां 190+ का स्कोर भी सुरक्षित नहीं रहता।
भारत की संभावित इलेवन में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करेंगे, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव टीम का नेतृत्व करेंगे। टीम इंडिया अपनी डिफेंडिंग चैंपियन की हैसियत से मैदान में उतरेगी। भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया। जसप्रीत बुमराह की जबरदस्त फॉर्म और संजू सैमसन का अनुभव टीम की बड़ी ताकत माने जा रहे हैं।
न्यूजीलैंड, जिसे ‘ब्लैककैप्स’ कहा जाता है, अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप जीतने के इरादे से उतरेगा। फिन एलन और टिम साइफर्ट की सलामी जोड़ी दुनिया के किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को चुनौती दे सकती है। कप्तान मिशेल सेंटनर के पास स्पिन का रणनीतिक चक्रव्यूह है, जिसमें भारतीय बल्लेबाज अक्सर फंसते रहे हैं। कीवियों ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर अपनी ताकत दिखा दी।
टी20 में अब तक भारत और न्यूजीलैंड 30 बार आमने-सामने आ चुके हैं। इसमें भारत ने 16 और न्यूजीलैंड ने 11 मुकाबले जीते हैं। आईसीसी टूर्नामेंट्स में कीवियों का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन हालिया फॉर्म में भारत का दबदबा है।
अहमदाबाद में रविवार को मौसम पूरी तरह साफ रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना 0% है, जिससे पूरे 40 ओवर का रोमांच uninterrupted देखने को मिलेगा। शाम के समय ओस (Dew) गेंदबाजों के लिए चुनौती पेश कर सकती है और टॉस जीतने वाली टीम को रणनीति बदलने पर मजबूर कर सकती है।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: काली नहीं लाल मिट्टी की पिच पर होगा खिताबी मुकाबला! टीम इंडिया के लिए बिछाया जा चुका है जीत का जाल?
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती
न्यूजीलैंड: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जैकब डफी, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन