IND vs NZ: ड्रेसिंग रूम में रोहित शर्मा ने लगाई ऋषभ पंत की क्लास? जानिए क्या है पूरा माज़रा!

मुंबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दौरान भारतीय ड्रेसिंग रूम में हुई एक घटना ने सबका ध्यान ओर खींचा। कप्तान रोहित शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत किसी मुद्दे पर तीखी नोकझोंक करते नजर आए।
IND vs NZ: ड्रेसिंग रूम में रोहित शर्मा ने लगाई ऋषभ पंत की क्लास? जानिए क्या है पूरा माज़रा!
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: मुंबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के दौरान भारतीय ड्रेसिंग रूम में हुई एक घटना ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत किसी मुद्दे पर तीखी नोकझोंक करते नजर आए। दोनों के बीच हुई इस घटना का नजारा स्पोर्ट्स 18 ने दिखाया। यह घटना मुंबई टेस्ट के पहले दिन के खेल के बाद हुई।

टीम इंडिया पहले दो टेस्ट की तरह इस मैच में भी बल्लेबाजी के कारण फंसी हुई है। उसने 86 रन पर चार विकेट गंवा दिए हैं और वह अभी भी न्यूजीलैंड से 149 रन पीछे है। सीरीज जीत चुकी कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आखिरी टेस्ट की पहली पारी में 235 रन बनाए।

रोहित और पंत के बीच तीखी नोकझोंक का नजारा पहले दिन के खेल के विश्लेषण के दौरान सामने आया। दोनों ड्रेसिंग रूम में खड़े थे और आमने-सामने खड़े थे। इस दौरान पंत कुछ कहते हैं, जिसके जवाब में रोहित हाथ के इशारे करते हुए कुछ कहते नजर आते हैं। साफ दिख रहा था कि वह किसी बात को लेकर नाराज हैं और उसे जाहिर कर रहे हैं।

इस दौरान पंत शांत रहते हैं और अपनी तरफ से कुछ तर्क देते नजर आते हैं। लेकिन रोहित यह सब सुनने के बाद भी शांत नहीं होते। वह पहले की तरह गुस्से में कुछ कहते हैं। बाद में पंत चुप हो जाते हैं जबकि रोहित लगातार बोलते नजर आते हैं। यह साफ नहीं है कि उन्हें किस बात से परेशानी हुई।

रोहित का खराब प्रदर्शन जारी मुंबई टेस्ट की पहली पारी में रोहित बल्ले से नाकाम रहे। वह 18 रन बनाकर मैट हेनरी की गेंद पर आउट हो गए। उन्हें इस दौरान एक जीवनदान भी मिला लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए। दूसरी तरफ पंत अभी भी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह एक रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरे दिन के खेल में टीम इंडिया को उनसे काफी उम्मीदें होंगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com